Haryana News, हरियाणा न्यूज, Haryana Politics, गुरुग्राम न्यूज - Hindi Khabar

हरियाणा के कुशल दलाल ने जीता गोल्ड, आर्चरी में भारत का शानदार प्रदर्शन
Asian Games 2026 :  एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए गर्व का पल सामने आया है. हरियाणा के सोनीपत निवासी कुशल दलाल ने आर्चरी के कंपाउंड टीम इवेंट में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता है.

कुशल दलाल ने साहिल जाधव और गणेश मणिरत्नम के साथ मिलकर शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुशल दलाल समेत पूरी टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि हर खिलाड़ी अपना स्वर्णिम प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ा रहा है, उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धि को देश और प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया.

ये भी पढ़ें- UPITS 2026 में ₹6,500 करोड़ के 4,400 एमओयू, ₹15,500 करोड़ के कारोबार का अनुमान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

हरियाणा में कर और राजस्व व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन, CM ने 2047 तक 15% कर राजस्व का बताया लक्ष्य
Haryana Revenue System : हरियाणा के कर एवं राजस्व को मजबूत करने को लेकर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की वित्तीय क्षमता बढ़ाने के लिए ऐसी व्यवस्था जरूरी है, जिसमें नागरिकों पर अतिरिक्त कर का बोझ डाले बिना राजस्व में वृद्धि की जा सके.

सम्मेलन में नीति निर्माता, कर प्रशासक, अर्थशास्त्री, शिक्षाविद और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट 2047 में भी कर एवं राजस्व व्यवस्था को मजबूत बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

SGST संग्रह में 29 प्रतिशत की वृद्धि

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2026-27 के पहले पांच महीनों में हरियाणा का SGST संग्रह 29 प्रतिशत बढ़कर 24,662 करोड़ रुपये हो गया है. पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 19,174 करोड़ रुपये था, उन्होंने कहा कि यह वृद्धि देश के सभी राज्यों में सबसे अधिक है और राष्ट्रीय औसत 16 प्रतिशत की तुलना में लगभग दोगुनी है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उद्योग और सेवा क्षेत्र हरियाणा की अर्थव्यवस्था का प्रमुख हिस्सा हैं. यही क्षेत्र प्रदेश के कर एवं राजस्व को बढ़ाने का बड़ा आधार भी हैं, उन्होंने कहा कि गन्नौर में बन रही इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केट हब एंड स्पोक मॉडल पर आधारित है. वहीं गुरुग्राम ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर चुका है, उन्होंने बताया कि पानीपत, करनाल और सोनीपत महत्वपूर्ण वैकल्पिक विकास क्षेत्रों के रूप में सामने आ रहे हैं, जबकि रेवाड़ी और अन्य औद्योगिक क्षेत्र लॉजिस्टिक्स, भंडारण और विनिर्माण क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं.

कर प्रशासन को आधुनिक बनाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कर प्रशासन को आधुनिक बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं. करदाताओं के साथ संवाद बेहतर करने के लिए नोटिस और आदेशों की उपलब्धता तथा सूचना पहुंचाने की व्यवस्था में सुधार किया गया है.

पुराने लंबित कर विवादों के समाधान के लिए हरियाणा एकबारगी व्यवस्थापन स्कीम 2026 लाई गई. वर्ष 2025 में शुरू की गई इस योजना का लाभ करीब 1 लाख 15 हजार व्यापारियों ने उठाया.

2047 तक 15 प्रतिशत कर राजस्व का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक कर राजस्व को 10 प्रतिशत और वर्ष 2047 तक 15 प्रतिशत तक पहुंचाने का है. सम्मेलन के पहले तकनीकी सत्र में कर राजस्व की मूल संरचना को मजबूत करने पर चर्चा हुई, जबकि दूसरा सत्र आंकड़ों के विश्लेषण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और भविष्य के कर प्रशासन पर केंद्रित रहा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत राजस्व व्यवस्था का उद्देश्य जनता के जीवन में सुधार लाना है. बेहतर सार्वजनिक सेवाएं और बेहतर जीवन ही इसका अंतिम परिणाम होना चाहिए, उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सम्मेलन हरियाणा की राजस्व व्यवस्था को अधिक मजबूत, आधुनिक, पारदर्शी और नागरिक केंद्रित बनाने के लिए कार्य योजना तैयार करने में मदद करेगा.

ये भी पढ़ें- UPITS 2026 में ₹6,500 करोड़ के 4,400 एमओयू, ₹15,500 करोड़ के कारोबार का अनुमान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नशा मुक्त पंजाब यात्रा में हुए शामिल, पंजाब सरकार पर साधा निशाना
Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नशा मुक्त पंजाब यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि गुरुओं की धरती से शुरू होने वाली यह यात्रा पंजाब को बचाने की जन यात्रा है। उन्होंने पंजाब की पहचान प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी के संदेश “कीरत करो, नाम जपो, वंड छको” से जुड़ी बताई।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि चार साल बाद भी नशा गांव-गांव तक कैसे पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के नौजवानों को सिर्फ नारा नहीं, बल्कि नशे से मुक्ति, इलाज, रोजगार और सम्मान चाहिए। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री से अपील की कि नशे जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति न करें।

आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि…

उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2025 में देशभर में ड्रोन के जरिए नशा तस्करी की दर्ज 305 घटनाओं में से 298 पंजाब सीमा से संबंधित थीं। वहीं, एनसीआरबी वर्ष 2024 के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में ड्रग ओवरडोज से 106 मौतें दर्ज की गईं।

तस्करों के खिलाफ की जाएगी ठोस कार्रवाई

नायब सिंह सैनी ने कहा कि उनकी लड़ाई नशा पीड़ितों से नहीं बल्कि नशे के सौदागरों से है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर पीड़ितों को इलाज, परिवारों को सहयोग और तस्करों के खिलाफ कानून की सबसे कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा नशा मुक्त पंजाब यात्रा को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से आगे बढ़ा रही है।

LIVE : Nasha Virodhi Yatra – Nasha Mukt Punjab (Arniwala, Fazilka)#NashaMuktPunjabYatra https://t.co/gvlZ7TVl8x
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) September 21, 2026

सरकार ने कोई भी वादा नहीं पूरा किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर महीने हरियाणा में नशे के खिलाफ अभियान आयोजित किया जाता है। उन्होंने पंजाब सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वहां सरकार ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया और पंजाब के मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि कितने युवाओं को रोजगार दिया गया।

आवाज उठाने वालों के साथ बर्बरता की गई

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने महिलाओं को 2100 रुपये देने का वादा पूरा किया, जबकि पंजाब सरकार ने इस मुद्दे को राजनीतिक बना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों के साथ बर्बरता की गई और एक दिन पहले ही एक व्यक्ति को डीसी ऑफिस के सामने आत्मदाह का प्रयास करना पड़ा।

100 सप्ताह के राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत

नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नशे के खिलाफ लड़ाई को राष्ट्रीय प्राथमिकता दिए जाने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 2 अगस्त 2026 को “नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान” नाम से 100 सप्ताह के राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की गई।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में नशा मुक्त हरियाणा अभियान को गांव-गांव और गली-गली तक पहुंचाया गया है। नशे की सप्लाई पर कठोर कार्रवाई के साथ युवाओं को खेल, शिक्षा, कौशल, रोजगार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ा गया है।

LIVE : Nasha Virodhi Yatra – Nasha Mukt Punjab (Sito, Fazilka)#NashaMuktPunjabYatra https://t.co/GKo7Z4GAgY
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) September 21, 2026

हरियाणा ने उठाए विदेशी सहयोग जैसे कदम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर या तो नशे के तस्कर नशे का काम छोड़ देंगे या फिर देश छोड़ देंगे। उन्होंने हरियाणा की भावांतर भरपाई योजना का भी जिक्र किया और पंजाब सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वहां आज केवल चुटकुलों की सरकार है। उन्होंने कहा कि युवाओं को डंकी रूट से बचाने के लिए हरियाणा सरकार ने विदेश सहयोग विभाग (Foreign Cooperation Department) बनाया है।

ये भी पढ़ें- 5 Priorities One Mission : नशे के खिलाफ पंजाब सरकार की बड़ी जंग, पुलिस कार्रवाई से इलाज तक 5 मोर्चों पर बड़ा अभियान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए गुरुग्राम हिट एंड रन केस के आरोपी, पीड़िता की भाई ने की ये मांग
Gurugram Hit and Run Case : हाल ही में गुरुग्राम से आई हिट एंड रन केस में एक नया अपडेट सामने आया है। इस घटना के मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला और उसके साथी लवनीश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आज पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने सुनवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, इस मामले की अगली सुनवाई अगले महीने में पहली तारीख यानी 1 अक्टूबर को होगी।

आरोपियों के वकील ललित बिंदल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आज पुलिस की दो दिन की रिमांड पूरी हो चुकी है। जिसके बाद पुलिस ने कोर्ट को यह सूचित करते हुए उन्हें पेश किया कि उनकी जांच पूरी हो गई है। वहीं, कोर्ट ने सुनवाई करते हुए आरोपियो को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला लिया।

अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली – पीड़िता के भाई

पीड़ित महिला बाइकर के भाई ने कहा कि उनका मकसद किसी भी तरह का जातिगत विवाद खड़ा करना नहीं है। वे केवल अपराध के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और चाहते हैं कि मामले में फरार चल रहे बाकी दोनों आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाए।

उन्होंने कहा कि शिवानी उर्फ सिया के बयान के मुताबिक घटना के समय गाड़ी में चार लोग मौजूद थे। ऐसे में परिवार को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही दोनों अन्य आरोपियों को भी पकड़कर कानून के सामने पेश करेगी।

परिवार के मुताबिक क्लब से सामने आए वीडियो में चारों लोगों के पूरी रात पार्टी करने और सुबह वहां से निकलने की बात दिखाई देती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस संबंध में अभी तक उन्हें कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है।

पीड़ित परिवार ने अधिकारियों से अपील की है कि क्लब की पूरी सीसीटीवी फुटेज और मामले से जुड़े अन्य सभी सबूतों की बारीकी से जांच की जाए, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

ये भी पढ़ें – घर से एक साथ निकली थी तीन सहेलियां, तीनों का तालाब में मिला शव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

नारनौल में विश्वकर्मा जयंती समारोह में बड़ा कार्यक्रम, 135 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास
Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारनौल में आयोजित विश्वकर्मा जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भगवान विश्वकर्मा को सृजन, शिल्प और निर्माण का देवता बताते हुए श्रम साधकों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा केवल कारीगरों के देवता नहीं, बल्कि ज्ञान, विज्ञान और कला के आदि आचार्य भी हैं।

PM Modi के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी मनाया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री को अथक कर्म योगी बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन देश की प्रगति, गरीबों के कल्याण और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित किया है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे हरियाणा में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान आगामी 17 अक्टूबर तक चलेगा, जिसका उद्देश्य प्रदेश में सेवा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाना है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से शाम को ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देने की अपील की।

सैनिकों और श्रमिकों के लिए कई घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत वीरगति प्राप्त सैनिकों और सैनिक परिवारों के सम्मान को गौरव का विषय बताया। उन्होंने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के योगदान को नमन किया।

उन्होंने बताया कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण की शुरुआत की गई है। इसके तहत उन बहनों और बेटियों को भी 2100 रुपये मासिक सहायता मिलेगी, जिनके परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये तक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक और वाणिज्यिक संस्थानों में काम करने वाले 64,783 श्रमिकों के बैंक खातों में विभिन्न योजनाओं के तहत 48 करोड़ 91 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।

135 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

नायब सिंह सैनी ने बताया कि नारनौल कार्यक्रम में 135 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत वाली 24 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। इनमें 47 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत वाली 6 परियोजनाओं का उद्घाटन और 87 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत वाली 18 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसके अलावा 3396 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक और राजकीय उच्च विद्यालयों को 33 करोड़ 96 लाख रुपये की खेल अनुदान राशि भी जारी की गई।

विश्वकर्मा योजना से कारीगरों को मिल रहा प्रशिक्षण और टूल किट

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को हरियाणा में भी लागू किया गया है। इसके तहत प्रदेश में 41,366 आवेदक पंजीकृत हुए हैं। इनमें से 30,655 कारीगरों का कौशल प्रशिक्षण पूरा हो चुका है, जबकि करीब 12 हजार कारीगरों को टूल किट दी जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि पलवल जिले में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। साथ ही पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण के लिए हरियाणा असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड का गठन किया गया है।

श्रमिक कल्याण योजनाओं का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को 60 वर्ष की आयु के बाद हर महीने 3500 रुपये पेंशन दी जाती है। इसके अलावा श्रमिकों की दिव्यांग पेंशन बढ़ाकर 3000 रुपये कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जब तक शिल्पकार, कारीगर और छोटे उद्यमी सशक्त नहीं होंगे, तब तक प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं हो सकती। कारीगरों के सशक्त होने से प्रदेश मजबूत होगा और विकसित भारत का सपना साकार होगा।

ये भी पढ़ें- EPF में बड़ा बदलाव! ज्यादा PF कटेगा या बढ़ेगी बचत? जानिए नए नियम का असर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बाबा ईशर सिंह जी की 51वीं बरसी पर CM सैनी ने किया नमन, सेवा और सद्भाव का दिया संदेश
Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत बाबा ईशर सिंह जी के 51वें बरसी समागम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संत बाबा ईशर सिंह जी के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन किया और कहा कि जुरासी की पावन धरती पर आकर उनका मन श्रद्धा और आनंद से भर गया.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसी महापुरुष की बरसी उनकी शिक्षाओं को समझने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का अवसर होती है.

बाबा ईशर सिंह जी ने अपना पूरा जीवन सिमरन

उन्होंने कहा कि परम पूजनीय बाबा ईशर सिंह जी ने अपना पूरा जीवन सिमरन, सेवा और गुरमत के प्रचार के लिए समर्पित किया, उन्होंने राडा साहिब की धरती को अपनी तपोभूमि बनाया और भारत के गांवों व नगरों के साथ-साथ विदेशों में भी गुरमत का व्यापक प्रचार किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा ईशर सिंह जी के कीर्तन और प्रवचन आज भी श्रद्धालुओं को नाम जपने, सेवा करने और नेक जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं.

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा संदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण राष्ट्र और जन सेवा को समर्पित किया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, गरीब कल्याण और समाज के अंतिम व्यक्ति की सहायता जैसे कार्य राष्ट्रीय संकल्प बने हैं, उन्होंने लोगों से समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया.

ये भी पढ़ें – सेमीकंडक्टर के ग्लोबल मंच पर यूपी की दस्तक, 17 से 19 सितंबर तक सेमीकॉन इंडिया 2026 का दिल्ली में आयोजन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

विश्व सनातन धर्म सभा में CM सैनी का संदेश, सेवा और संस्कार पर दिया जोर
Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में आयोजित विश्व सनातन धर्म सभा के वार्षिक अधिवेशन में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने समाज सेवा में समर्पित विभूतियों के बीच उपस्थित होने को अपने लिए सौभाग्य की बात बताया. मुख्यमंत्री ने आयोजन के लिए विश्व सनातन धर्म सभा के पदाधिकारियों और सेवाभावी कार्यकर्ताओं को बधाई दी.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के शुभ सप्ताह में आयोजित यह समारोह सेवा, संस्कार और राष्ट्र संकल्प का पवित्र संगम है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जीवन का हर क्षण भारत माता की सेवा, गरीबों के कल्याण और राष्ट्र के गौरव के लिए समर्पित किया है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का जन्म दिवस पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जा रहा है.

सनातन धर्म केवल पूजा पद्धति नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म केवल पूजा पद्धति नहीं सिखाता, बल्कि जीवन जीने की दृष्टि भी देता है, उन्होंने कहा कि आज दुनिया को केवल आर्थिक प्रगति नहीं, बल्कि आत्मिक शांति की भी जरूरत है. इसके लिए तकनीक के साथ मानवीय संवेदना, सामर्थ्य के साथ संयम और सद्भाव जरूरी है, उन्होंने कहा कि इन सभी प्रश्नों का समाधान भारत की सनातन संस्कृति में निहित है.

सनातन संस्कृति अतीत की विरासत ही नहीं

CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि विश्व सनातन धर्म सभा धर्म गुरुओं और अलग-अलग समुदायों के पदाधिकारियों को सम्मानित कर महान परंपरा को आगे बढ़ा रही है, उन्होंने सम्मानित होने वाले लोगों को संस्कृति के जागरूक प्रहरी बताया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी व्यक्ति का सम्मान केवल उसके कार्यों का अभिनंदन नहीं होता, बल्कि समाज के सामने एक आदर्श भी स्थापित करता है, उन्होंने धर्म स्थलों से नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और स्वच्छता जैसे संदेश घर-घर पहुंचाने की अपील की,उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति केवल अतीत की विरासत नहीं, बल्कि उज्ज्वल भविष्य का मार्ग भी है. मुख्यमंत्री ने लोगों से प्रत्येक परिवार में संस्कार का दीप जलाने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का संकल्प लेने का आह्वान किया.

ये भी पढ़ें – सेमीकंडक्टर के ग्लोबल मंच पर यूपी की दस्तक, 17 से 19 सितंबर तक सेमीकॉन इंडिया 2026 का दिल्ली में आयोजन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

फिरोजपुर में सीएम सैनी ने की जनसभा, बाबा राम थमन जी महाराज के दरबार में टेका माथा
Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फिरोजपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज उन्हें डेरा बाबा राम थमन जी महाराज में माथा टेकने और आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि बाबा राम थमन जी महाराज की परंपरा ने सेवा, सद्भाव और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाया है।

कंबोज समाज ने मेहनत और राष्ट्रभक्ति से देश को किया मजबूत

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र मेहनतकश तथा स्वाभिमानी लोगों की धरती है। यहां कंबोज समाज की बड़ी आबादी रहती है। कंबोज समाज ने अपनी मेहनत, साहस, कृषि-कौशल और राष्ट्रभक्ति से पंजाब सहित पूरे देश को मजबूत किया है।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों का सिरसा जिले में क्षेत्र डेरा संगर सरिस्ता और बाबा भूमण शाह जी के प्रति विशेष लगाव है। यह लगाव हरियाणा और पंजाब के बीच आध्यात्मिक आत्मीयता का जीवंत प्रमाण है।

पंजाब की विकास दर 6.1%, हरियाणा की 9.5% रहने का अनुमान

सीएम ने कहा कि आज पंजाब विकास की दौड़ में पीछे रहा है, जिसमें दोष पंजाबियों का नहीं है। वर्ष 2025-26 में हरियाणा की वास्तविक आर्थिक विकास दर 9.5% रहने का अनुमान है, जबकि पंजाब की विकास दर केवल 6.1% है। यानी हरियाणा पंजाब से 3.4% अधिक तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पंजाब में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बकाया होने का दावा

नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज पंजाब में करीब सवा 3 लाख कर्मचारी हैं, जिनका पुराना महंगाई भत्ता आज भी बकाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के उद्योग पंजाब छोड़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा का स्वास्थ्य बजट 12,840 करोड़ रुपये है, जबकि पंजाब का स्वास्थ्य बजट 7,787 करोड़ रुपये है। हरियाणा अपने गांवों को भी बजट में पंजाब से लगभग तीन गुना अधिक प्राथमिकता दे रहा है।

हरियाणा में 2 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां देने का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में पिछले लगभग 12 वर्षों में 2 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा में बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को 3,200 रुपये प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है।

‘पंजाब समाधान, सुरक्षा और विकास चाहता है’

नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार प्रचार और टकराव में व्यस्त है, जबकि पंजाब समाधान, सुरक्षा और विकास चाहता है। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीति को जन सेवा का माध्यम मानती है और उनके लिए राष्ट्र प्रथम है।

सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत, घरों में जलाएं आशीर्वाद का दीया

मुख्यमंत्री ने कहा कि कल सेवा संकल्प अभियान की पूरे देश में शुरुआत हो रही है। उन्होंने अपील की कि कल शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने-अपने घरों में आशीर्वाद का दीया जलाकर उनकी दीर्घायु की कामना करें।

ये भी पढ़ें – पंजाब में आंगनवाड़ी पोषण व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 1.1 लाख बच्चों को मिलेगा ताजा गर्म भोजन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

कल्याण बैंसला की बढ़ी मुश्किलें, गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में 2 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर
Gurugram Hit And Run Case : गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में आरोपी कल्याण बैंसला को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. लंच के बाद कोर्ट की ओर से यह आदेश जारी किया गया. इससे पहले गुरुग्राम पुलिस आरोपी कल्याण बैंसला और लवनीश को कोर्ट लेकर पहुंची थी. पुलिस ने जांच के लिए कल्याण बैंसला की दो दिन की रिमांड मांगी थी.

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए हादसे वाले स्थान पर क्राइम सीन रीक्रिएट कराया जाएगा. इसके साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि घटना के समय कार में कौन-कौन लोग मौजूद थे. पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है, ताकि घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके.

बचाव पक्ष ने उठाए पुलिस कार्रवाई पर सवाल

वहीं, आरोपी पक्ष के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि मीडिया में चल रही खबरों के दबाव के कारण हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है. बचाव पक्ष ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने के लिए किसी स्पष्ट उद्देश्य यानी मंशा का होना जरूरी है, लेकिन इस मामले में ऐसा कोई उद्देश्य सामने नहीं आया है.

बचाव पक्ष ने यह भी तर्क दिया कि बाइक सवारों के कपड़े और हेलमेट के कारण यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि वे लड़के थे या लड़कियां. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाएगी और हादसे की परिस्थितियों की जांच करेगी.

ये भी पढ़ें – एससी विद्यार्थियों को बड़ी राहत, डॉ. अंबेडकर छात्रवृत्ति पोर्टल 17 सितंबर तक दोबारा खुला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

हरियाणा-यूके व्यापार सेतु कार्यक्रम में CM नायब सिंह सैनी ने निवेश बढ़ाने पर दिया जोर
Haryana UK CETA : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा-यूके व्यापार सेतु कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा के लिए वैश्विक अवसरों को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया. मुख्यमंत्री ने यूनाइटेड किंगडम से आए ब्रिटिश हाई कमीशन के प्रतिनिधियों, विदेश मित्रों और साझेदारों का हरियाणा की पावन और कर्म प्रधान धरती पर स्वागत किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हजारों हरियाणवी परिवारों सहित लाखों प्रवासी भारतीयों ने यूनाइटेड किंगडम के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में जब भारत अपनी आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब भारत और यूके के संबंधों के भी 100 वर्ष पूरे होंगे.

60 वर्ष पूरे होने पर होगा बड़ा आयोजन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आगामी 1 नवंबर को हरियाणा अपनी स्थापना के साथ गौरवशाली 60 वर्ष पूरे करने जा रहा है. इस ऐतिहासिक अवसर पर अगले वर्ष हरियाणा वैश्विक निवेशक सम्मेलन 2027 का आयोजन किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन 5 से 7 अप्रैल 2027 तक आयोजित होगा. इसके प्रचार-प्रसार के लिए देश के प्रमुख शहरों के साथ-साथ विश्व के 9 प्रमुख आर्थिक केंद्रों में रोड शो किए जाएंगे. इनमें जापान, दक्षिण कोरिया, दावोस, जर्मनी, यूके, ब्राजील, चिली और दुबई शामिल होंगे.

निवेश और रोजगार बढ़ाने का रखा लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने बताया कि 23 और 24 अगस्त को मुंबई से हरियाणा वैश्विक निवेशक सम्मेलन 2027 के लिए अंतरराष्ट्रीय संपर्क अभियान की शुरुआत की गई थी. मुंबई में 17 कंपनियों के साथ 66 हजार करोड़ रुपये से अधिक के समझौते हुए, उन्होंने कहा कि हरियाणा का लक्ष्य वर्ष 2030-31 तक 5 लाख करोड़ रुपये का नया निवेश लाना और 10 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करना है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में 10 क्षेत्र विशेष नीतियां लागू की गई हैं. इन नीतियों के शुभारंभ के पहले दिन ही 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये के 110 समझौते हुए.

हरियाणा-यूके समझौते को बताया महत्वपूर्ण कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा ने वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ने का दूरदर्शी दृष्टिकोण अपनाया है. भारत-यूके समझौता इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक समझौते से हरियाणा के कपड़ा, जूते, रत्न, आभूषण और इंजीनियरिंग जैसे प्रमुख क्षेत्रों को यूके के बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी.

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2019 में लागू की गई पहली सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग नीति के बाद राज्य में 15 लाख से अधिक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों का औपचारिक पंजीकरण हुआ है, उन्होंने कहा कि विदेश सहयोग विभाग हरियाणा में व्यापार विस्तार में सहयोग करेगा. मुख्यमंत्री ने सभी विकास साझेदारों को अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 2026 में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया.

ये भी पढ़ें – सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर शाहजहांपुर अव्वल, रामपुर को मिला दूसरा स्थान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप