Gujarat Archives - Hindi Khabar

वलसाड बाढ़ त्रासदी में 45 से अधिक लोगों की मौत, AAP ने 1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की
Gujarat News : गुजरात के वलसाड में आई भीषण बाढ़ में 45 से अधिक लोगों की मौत से आम आदमी पार्टी ने गहरा दुख व्यक्त किया है. पार्टी ने कहा कि इस आपदा में किसानों और छोटे व्यापारियों को भी भारी नुकसान हुआ है.

आम आदमी पार्टी के नेता प्रवीण राम ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की. पार्टी ने कहा कि वह इस मुश्किल घड़ी में बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है.

पार्टी ने राज्य सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक न मुख्यमंत्री प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे हैं और न ही कोई मंत्री. आम आदमी पार्टी ने सरकार से मांग की है कि बाढ़ में जिन परिवारों ने अपने परिजनों को खोया है, उन्हें तत्काल 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए.

ये भी पढ़ें- जंतर मंतर के प्रदर्शन से घर लौट रहे दो बच्चों के साथ मारपीट करने वाले सत्यम पंडित को गिरफ्तार करे पुलिस- सौरभ भारद्वाज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Weather Update : बारिश का कहर जारी, यूपी-बिहार से राजस्थान तक अलर्ट, कई नदियां उफान पर
Weather Update : देशभर में बारिश से हाल बेहाल है, कई राज्य भारी बारिश से बाढ़ की चपेट में है। गुजरात (वलसाड) के उमरगाम तालुका में 16 घंटों में 43 इंच बारिश हुई, जिससे निचले इलाके डूब गए हैं। राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। नवसारी में हेलिकॉप्टर से लोगों को एयरलिफ्ट किया गया। अहमदाबाद, सूरत में पानी भरने की जानकारी है। वाव-थराद जिले में बाजार डूब गए।

देश के कई हिस्सों में मानसून का असर लगातार देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण गंगा, यमुना समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। सीतापुर में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जहां ग्रामीणों को आवाजाही के लिए नावों का सहारा लेना पड़ रहा है।

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार के कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। पटना, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सारण, वैशाली और सिवान समेत 19 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

राजस्थान में भी रेड अलर्ट जारी

राजस्थान में भी बारिश का सिलसिला जारी है। बांसवाड़ा और डूंगरपुर में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कई अन्य जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले कई जिलों में दोपहर बाद तेज बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने बिजली गिरने की संभावना जताई

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में मध्य प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, नगालैंड, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और झारखंड में भारी बारिश की संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़ और पूर्वी राजस्थान में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

यहां मौसम सामान्य रहने की उम्मीद

मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें- पंजाब में SC आयोग का बड़ा एक्शन, तीन मामलों में सुओ-मोटो नोटिस जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मॉनसून का रौद्र रूप! गुजरात-महाराष्ट्र में बाढ़ जैसे हालात, NDRF-सेना ने संभाला मोर्चा, हजारों लोगों का रेस्क्यू
Weather News : देश के कई हिस्सों में मानसून का असर तेज हो गया है। गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और असम समेत कई राज्यों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। दक्षिण गुजरात के कई जिलों में निचले इलाके पानी में डूब गए हैं, जबकि प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है।

वलसाड और उमरगाम में भारी बारिश से हालात गंभीर

गुजरात के दक्षिणी हिस्सों में सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। वलसाड जिले के उमरगाम तालुका में पिछले 24 घंटे के दौरान करीब 43 इंच बारिश दर्ज की गई, जिससे कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया। हालात को देखते हुए NDRF, SDRF और भारतीय वायुसेना की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

प्रशासन के मुताबिक अब तक बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी की जा रही है और जरूरत के अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सूरत में नदियां उफान पर, हजारों लोगों को सुरक्षित निकाला गया

सूरत में भी भारी बारिश से परेशानी बढ़ गई है। यहां करीब 4 घंटे में 4 इंच बारिश दर्ज की गई। भेड़ावल और सीमादा नदियां उफान पर हैं, जबकि जिले की अन्य नदियां भी खतरे के निशान के करीब बह रही हैं।

प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है। मौसम विभाग ने गुजरात के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। राज्य के कुछ जिलों में रेड अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी है।

पालघर में बाढ़ का असर, कई गांवों का टूटा संपर्क

महाराष्ट्र के तटीय पालघर जिले में भी भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। दहानू और तलासरी तहसीलों के कई गांवों का संपर्क टूट गया है। निचले इलाकों में पानी भर गया है और कई जगहों पर बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। प्रशासन के अनुसार अब तक 891 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं करीब दो लाख लोगों के बिजली संकट से प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है।

पालघर जिला प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए गुरुवार को सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का फैसला लिया है। पश्चिम रेलवे ने सुरक्षा के मद्देनजर घोलवड़ और उमरगाम रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया है। इसके चलते मुंबई-अहमदाबाद रूट की कई प्रमुख ट्रेनें प्रभावित हुई हैं, जिनमें गुजरात सुपरफास्ट एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस शामिल हैं।

देशभर में बारिश का दौर जारी

उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के 69 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। यहां लाखों लोग प्रभावित हैं और पिछले 24 घंटे में कई लोगों की मौत की सूचना सामने आई है।

सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बादलों की लंबी पट्टी

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक भारत के हिमालयी क्षेत्र से लेकर दक्षिण कोरिया तक करीब 7 से 10 हजार किलोमीटर लंबी बादलों की पट्टी देखी गई है। इसे मानसून कन्वर्जेंस जोन कहा जा रहा है। यह स्थिति हिंद महासागर से आने वाली नमी वाली हवाओं के एशिया की ओर बढ़ने के कारण बनी है। इसी वजह से मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़ और गुजरात समेत कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है।

वलसाड में NDRF-SDRF और सेना की टीमें तैनात

गुजरात के वलसाड जिले में राहत अभियान को और मजबूत किया गया है। प्रशासन ने तीन NDRF और पांच SDRF टीमों को तैनात किया है। इसके अलावा अतिरिक्त NDRF टीमें भी भेजी जा रही हैं। राहत कार्यों के लिए सेना की एक टुकड़ी भी तैनात की जा रही है, जिसके साथ नावें भी भेजी जा रही हैं। फायर विभाग की टीम भी बचाव अभियान में शामिल होगी। सभी टीमें जिला प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने, राहत सामग्री पहुंचाने और हालात पर नजर रखने का काम कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों की निगरानी के लिए वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें प्रभावित क्षेत्रों में जाकर बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल गुजरात और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है और लगातार बारिश के बीच राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

ये भी पढ़ें- Delhi Protest : PM मोदी का फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान, आज भी 16 मेट्रो स्टेशन बंद, कनॉट प्लेस में बाजार बंद रखने की अपील

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 8 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल
Ahmedabad Fire Accident : गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। महमूदपुरा इलाके में स्थित फैक्ट्री में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा अहमदाबाद के वस्त्राल क्षेत्र में रामोल-गतराद रोड पर स्थित टैलेंट फायरवर्क्स फैक्ट्री में हुआ। दोपहर के समय अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। पटाखों के कारण आग ने कुछ ही समय में भयानक रूप ले लिया और पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के बाद तेज धमाका हुआ, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए।

लाइसेंस रद्द होने के बाद भी फैक्ट्री का संचालन

पुलिस के मुताबिक, फैक्ट्री का संचालन मेहुल डोडिया नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था। संयुक्त पुलिस आयुक्त जयपाल सिंह ने बताया कि फैक्ट्री का लाइसेंस पहले ही रद्द किया जा चुका था, इसके बावजूद यहां अवैध रूप से काम जारी था। उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद आरएएफ के जवान सबसे पहले राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे।

फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। चीफ फायर ऑफिसर अमित डोगरे ने बताया कि आग पूरी तरह बुझा दी गई है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

हादसे की जानकारी मिलते ही अहमदाबाद के महापौर (Mayor) हितेश बारोट और मनपा आयुक्त बंछानिधि पाणि समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। महापौर ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है और हादसे की जांच की जा रही है। प्रशासन के मुताबिक, फैक्ट्री बेहद सीमित और असुरक्षित जगह पर संचालित हो रही थी। आग की भयावहता को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई गई है।

ये भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, डीजल के दाम में 31 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी, बड़ी वजह आई सामने

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 संदिग्ध गिरफ्तार, जांच में कई खुलासे
Gujarat ATS : गुजरात एटीएस (ATS) ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसी महीने एटीएस ने जैश से कथित रूप से जुड़े 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ और जांच के दौरान मिले इनपुट के आधार पर अब पांच अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है।

जांच एजेंसी के मुताबिक, इस मामले में शामिल अन्य लोगों और संभावित गवाहों से पूछताछ के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं। गुजरात और राजस्थान की स्थानीय पुलिस की मदद से संदिग्धों को एटीएस कार्यालय लाया गया, जहां पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

एटीएस का दावा है कि जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने स्थानीय स्तर पर बम बनाने और विस्फोटक तैयार करने की कोशिशें की थीं। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर कई बार बम बनाने की तकनीक और विस्फोटक उपकरणों के इस्तेमाल का अभ्यास किया था।

गिरफ्तार किए गए पांच संदिग्धों की पहचान

बिलाल आबिदभाई शेरा (24 वर्ष)
पाटन जिले के शेरावास क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। जांच के दौरान उसका नाम मामले में सामने आया।

मोहम्मद अयूब कड़ीवाला (22 वर्ष)
पाटन जिले के खडियासन इलाके का निवासी है।

मोहम्मद अयूबभाई सुणसरा उर्फ मोहम्मद खली (20 वर्ष)
बताया गया है कि वह छात्र है और भरूच स्थित एक मदरसे में पढ़ाई कर रहा था।

शफीअ रईस मुखी उर्फ शफी छापी (21 वर्ष)
बनासकांठा जिले का रहने वाला बताया गया है।

मोहम्मद हसन हनीफभाई करड़िया उर्फ हसन हैदरपुरी (20 वर्ष)
पाटन जिले के हैदरपुरा क्षेत्र का निवासी बताया गया है।

जांच में सामने आईं ये बातें

एटीएस के अनुसार, पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान इन पांच लोगों के बारे में जानकारी मिली थी। जांच में दावा किया गया कि कुछ आरोपी साल 2023 से कथित तौर पर आईईडी और विस्फोटक तैयार करने की तकनीक का अध्ययन कर रहे थे।

विस्फोटक बनाने की प्रक्रिया

एजेंसी के मुताबिक, आरोपियों ने कथित रूप से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और स्थानीय बाजारों से कुछ सामग्री खरीदी थी और उससे विस्फोटक बनाने की प्रक्रिया सीखने की कोशिश की थी। जांच के दौरान आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाली कुछ सामग्री बरामद होने की भी बात कही गई है।

जांच एजेंसी ने यह भी दावा किया है कि कुछ आरोपियों के पास आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी सामग्री, वीडियो और साहित्य मिले हैं। आरोपियों पर कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने और अन्य लोगों को प्रभावित करने के आरोपों की भी जांच की जा रही है।

बरामद सामान

एटीएस के अनुसार, जांच के दौरान कुछ सामग्री बरामद की गई है, जिसमें:

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा झंडा
कथित आतंकी साहित्य की प्रतियां
कुछ दस्तावेजों की प्रतियां
करीब 1.30 लाख रुपये नकद शामिल हैं।

फिलहाल गुजरात एटीएस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क से और कितने लोग जुड़े हुए हैं और इनकी गतिविधियों का दायरा कितना बड़ा था।

ये भी पढ़ें- हरियाणा से हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत, जींद-सोनीपत रुट पर दौड़ेगी Train, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, दुनिया का 5वां देश बना भारत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार
Ahmedabad Blast Case : वर्ष 2008 में अहमदाबाद में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने मंगलवार को अहम फैसला सुनाया. हाईकोर्ट ने विशेष अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुए 38 दोषियों को सुनाई गई फांसी की सजा कायम रखी है. इसके साथ ही 11 दोषियों को दी गई आजीवन कारावास की सजा भी यथावत रहेगी. अदालत ने साफ कर दिया कि दोषियों को इस मामले में कोई राहत नहीं मिलेगी.

हाईकोर्ट ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का भी आदेश दिया है. फैसले के अनुसार धमाकों में जान गंवाने वाले 56 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, जबकि 200 से अधिक घायलों को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे.

अहमदाबाद-सूरत से बरामद हुए बम

आपको बता दें कि यह मामला 26 जुलाई 2008 का है, जब अहमदाबाद में करीब 70 मिनट के भीतर 21 स्थानों पर सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे. इन धमाकों में 56 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक लोग घायल हुए थे. जांच में सामने आया था कि बम साइकिलों पर रखे टिफिन बॉक्स में छिपाए गए थे. हमलावरों ने बसों, बाजारों और अस्पतालों जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाया था. धमाकों के बाद अहमदाबाद और सूरत से भी कई बम बरामद किए गए थे. इन हमलों की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन ने ली थी.

फांसी और उम्रकैद की सजा कायम

इस मामले में 78 लोगों को आरोपी बनाया गया था और 35 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे. करीब 14 साल तक चली सुनवाई के बाद फरवरी 2022 में विशेष अदालत ने 49 दोषियों में से 38 को फांसी और 11 को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जबकि 28 आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया था. इसी फैसले को चुनौती देने वाली अपीलों पर सुनवाई के बाद अब गुजरात हाईकोर्ट ने विशेष अदालत के फैसले पर अपनी मुहर लगा दी है.

ये भी पढ़ें – दिल्ली में ISI के निर्देश पर काम करने वाले 4 आतंकी गिरफ्तार, बड़े हमले की थी तैयारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ के खिलाफ बड़ा अभियान, 290 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में
Gujarat News : गुजरात के अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। क्राइम ब्रांच ने शहर के अलग-अलग इलाकों में देर रात चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 290 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई चंडोला, गुलाबनगर और खोडियारनगर क्षेत्रों में एक साथ की गई, जहां पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और दस्तावेजों के सत्यापन को लेकर व्यापक अभियान चलाया।

131 लोगों की अवैध बांग्लादेशी के रूप में पहचान

पुलिस जांच में अब तक 131 व्यक्तियों की पहचान अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के रूप में की गई है। वहीं, लगभग 160 अन्य लोगों को संदिग्ध मानते हुए उनसे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि उनकी नागरिकता और दस्तावेजों की पुष्टि की जा सके।

पूरे शहर में चल रहा सत्यापन अभियान

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के अनुसार, यह अभियान केवल एक इलाके तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे शहर में दस्तावेज सत्यापन और पहचान जांच का अभियान जारी है। अधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों की नागरिकता और अन्य कानूनी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई अवैध घुसपैठ और फर्जी दस्तावेजों के जरिए रह रहे लोगों के खिलाफ सख्त रुख के तहत की जा रही है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें – http://कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की तैयारी, डीके शिवकुमार आज लेंगे सीएम पद की शपथ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अंधविश्वास के चलते भीड़ का खूनी तांडव, पत्नी को ‘डायन’ बताने पर बचाने आए पति की हत्या
Gujarat News : हमारे देश में आज भी लोग ‘डायन’ और तांत्रिकों में अंधविश्वास करते हैं। इस अंधविश्वास के कारण ना जाने अब तक कितनी जिंदगियां बलि चढ़ा दी गई हैं, और आज भी कहीं-कहीं से ऐसी खबर सामने आ ही जाती है। हाल ही का मामला गुजरात के साबरकांठा जिले का है जहां एक महिला को डायन समझकर भीड़ ने उस पर हमला कर दिया। हालांकि इस हमले में महिला नहीं बल्कि उसे बचाने आए उसके पति को अपनी जान गंवानी पड़ी।

यह मामला विजय नगर तालुका स्थित गदिवकड़ा गांव की है। जहां एक हंसते-खेलते परिवार पर भीड़ ने जानलेवा हमला कर दिया। अपनी पत्नी को भीड़ के गुस्से से बचाने की कोशिश में एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

अफवाह ने लिया हिंसक रूप, परिवार को मिला गांव छोड़ने का फरमान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे विवाद की जड़ एक अफवाह थी। गांव में यह बात फैला दी गई कि स्थानीय निवासी कमलाबेन एक ‘डायन’ (चुड़ैल) हैं। देखते ही देखते इस अंधविश्वास ने उग्र रूप ले लिया और ग्रामीणों की एक भारी भीड़ कमलाबेन के घर के बाहर इकट्ठा हो गई। भीड़ ने पीड़ित परिवार को तुरंत अपना सारा सामान समेटकर हमेशा के लिए गांव छोड़कर चले जाने का हुक्म सुना दिया।

घर पर पथराव और धारदार हथियारों से हमला

जब परिवार कुछ समझ पाता, तब तक हालात बेकाबू हो चुके थे। उग्र भीड़ ने कमलाबेन पर शारीरिक हमला करने के इरादे से उनके घर को घेर लिया और अंधाधुंध पथराव शुरू कर दिया। पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। अपनी पत्नी की जान को सीधे खतरे में देख, उनके पति मनुभाई रामजीभाई डामोर और उनके बच्चे कमलाबेन को बचाने के लिए ढाल बनकर आगे आए।

पत्नी को बचाते हुए पति ने गंवाई जान, दो अन्य घायल

गुस्साई भीड़ ने बीच-बचाव करने आए परिवार के सदस्यों पर धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हिंसक टकराव में मनुभाई के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, हमलावरों के इस खूनी खेल में परिवार के दो अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू कर दी है और हिंसा में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है।

ये भी पढ़ें – NEET-UG पेपर लीक के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, सेना और वायुसेना की मदद लेने की तैयारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

कनाडा में गुजरात की 22 वर्षीय लड़की की हत्या, परिवार में मातम, चार साल पहले गई थीं विदेश
Vidhi Meghani Murder in Canada : कनाडा में एक और भारतीय महिला की हिंसक हत्या का मामला सामने आया है। गुजरात की 22 वर्षीय विधि कल्पेशभाई मेघानी की नियाग्रा इलाके में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। विधि मूल रूप से आणंद के बोरसद की रहने वाली थीं। कनाडा में चार साल से थी और पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी भी कर रही थीं। मेघानी कनाडा के नियाग्रा इलाके में रहती थीं।

गंभीर हालत में कराया गया भर्ती

जानकारी के अनुसार, विधि वहां PR (Permanent Residency) की तैयारी कर रही थीं। घटना 15 मई को घर से निकलने के बाद हुई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की वजह अभी तक सामने नहीं आई है और कनाडा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विधि के निधन की खबर सुनते ही उनके परिवार में शोक का माहौल फैल गया। स्थानीय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

कनाडा में कई भारतीय छात्रों की मौत

कनाडा में भारतीय मूल की महिलाओं और छात्रों पर हमले के यह नए मामले नहीं हैं। पिछले साल दिसंबर में टोरंटो में 30 वर्षीय भारतीय मूल की हिमांशी खुराना का शव मिला था। वहीं अप्रैल 2025 में ओंटारियो में 21 वर्षीय पंजाबी छात्रा हरसिमरक रंधावा को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में कनाडाई पुलिस ने बाद में 32 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें- रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का कुबूलनामा, कहा- मेरे पूर्वज हिंदू, पाकिस्तानी बच्चे पढ़ रहे गलत इतिहास

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अमेरिका में गुजराती मूल की महिला की हत्या, आरोपियों ने स्टोर में घुसकर की फायरिंग
Indian Woman Murder In America : अमेरिका में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है, जहां गुजरात के मेहसाणा जिले से ताल्लुक रखने वाली मेघना पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने विदेश में रह रहे भारतीय समुदाय में दहशत फैला दी है।

कई सालों से अमेरिका में रह रही थीं

बताया जा रहा है कि मेघना पटेल पिछले करीब 10 वर्षों से अमेरिका में रहकर काम कर रही थीं। वह एक स्टोर में नौकरी करती थीं और सामान्य तरीके से जीवन बिता रही थीं।

पहचान छिपाकर आया आरोपी

घटना के वक्त एक संदिग्ध व्यक्ति स्टोर में ग्राहक बनकर दाखिल हुआ। उसने अपना चेहरा मास्क, टोपी और दस्ताने से पूरी तरह ढक रखा था ताकि उसकी पहचान न हो सके।

पहले बातचीत, फिर अचानक हमला

सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के मुताबिक आरोपी ने पहले महिला से कुछ पल बातचीत की। इसके तुरंत बाद उसने हथियार निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे मेघना पटेल की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद लूटपाट

फायरिंग के बाद आरोपी ने स्टोर से कुछ सामान भी उठाया और वहां से फरार हो गया। इससे पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे लूट का मकसद भी हो सकता है।

जांच में जुटी पुलिस, समुदाय में डर

अमेरिकी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, वहीं इस घटना के बाद प्रवासी भारतीयों, खासकर गुजराती समुदाय में सुरक्षा को लेकर चिंता और डर का माहौल है।

ये भी पढ़ें – ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप