Gujarat Archives - Hindi Khabar

गुजरात में 10 रुपये के लिए लकवाग्रस्त व्यक्ति की हत्या, गांव में मचा शोक
Gujarat Murder Case : गुजरात के नर्मदा जिले के तिलकवाड़ा थाना क्षेत्र के भादरवा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 41 वर्षीय राजेश तडवी, जो लकवे से पीड़ित थे, की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

बस स्टैंड के पास एक दुकान…

जानकारी के अनुसार, राजेश रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए संघर्ष कर रहे थे। घटना वाले दिन वह बस स्टैंड के पास एक दुकान से सामान लेकर धीरे-धीरे अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के ही धर्मेंद्र तडवी उनके पास आए और 10 रुपये की मांग की। जब राजेश पैसे देने में असमर्थ रहे, तो आरोपी गुस्से में हिंसक हो गया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

धर्मेंद्र ने राजेश को धक्का देकर सड़क पर गिराया और उनकी छाती और गर्दन पर मारपीट की। अंत में उसने उनका गला दबाकर जान ले ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र तडवी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

परिवार में छाया मातम

मृतक के परिवार में मातम छा गया है। राजेश पहले ही जीवन की कठिनाइयों से जूझ रहे थे और इस अमानवीय घटना ने उनके परिजनों और गांववासियों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

ये भी पढ़ें- ईरान युद्ध के चलते अमेरिका में तेल और हवाई यात्रा महंगी, आम जनता पर असर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

गुजरात नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने 243 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
Gujarat News : गुजरात में विपक्षी दल कांग्रेस ने रविवार को 15 नगर निगमों में से अहमदाबाद और सूरत समेत सात नगर निकायों के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी की. इस सूची में कुल 243 उम्मीदवार शामिल हैं. इन नगर निगमों के लिए मतदान 26 अप्रैल को होना तय है.

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है.

कांग्रेस की सूची में अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर, जामनगर और मोरबी जैसे प्रमुख नगर निकाय शामिल हैं. चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 34 जिला पंचायतों, 260 तालुका पंचायतों, 84 नगरपालिकाओं और 15 नगर निगमों में भी 26 अप्रैल को वोटिंग होगी. मतगणना 28 अप्रैल को की जाएगी.

OBC आरक्षण के नए नियम लागू

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, गुजरात में 9,992 सीटों के लिए 4.18 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान के लिए पात्र हैं. ये चुनाव अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण के संशोधित मानदंडों के तहत कराए जा रहे हैं. इसके लिए कई जिलों में वार्डों का परिसीमन और पुनर्गठन किया गया है.

बता दें कि चुनाव के लिए अधिसूचना 6 अप्रैल को जारी की जाएगी. उम्मीदवार 11 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं. नामांकन पत्रों की जांच 13 अप्रैल को होगी और इच्छुक उम्मीदवार 15 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें – डायलिसिस से लेकर कैंसर के इलाज तक, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना ने 2 लाख परिवारों को आर्थिक बर्बादी से बचाया: बलबीर सिंह

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

हनुमान मंदिर के पास बहुमंजिला टावर निर्माण पर स्थानीय लोगों का विरोध, मंदिर सुरक्षा पर उठे सवाल
Gujarat News : गुजरात के सूरत में गोराट हनुमान मंदिर के पास बने सात बहुमंजिला टावर के विरोध में स्थानीय लोग सामने आए हैं। आरोप है कि बिल्डर मुस्लिम समुदाय के लोगों को फ्लैट बेच रहे हैं, जिससे मंदिर के आसपास के इलाके का सामाजिक और भौगोलिक परिदृश्य बदल सकता है।

स्थानीय लोगों की आपत्ति

स्थानीय निवासियों ने मंदिर के पास बैनर टांगकर कहा कि “जो नेता मंदिर बचा सकते हैं, वही वोट मांगने आएं।” पुजारी शिव लहरी ने बताया कि मंदिर के ठीक पीछे खाली पड़ी जमीन पर बिल्डरों ने बहुमंजिला इमारत बनाकर इस क्षेत्र के सांस्कृतिक परिदृश्य को प्रभावित किया है।

मंदिर ट्रस्ट की चिंता

मंदिर ट्रस्टी रमेश पंड्या ने बताया कि 2017 से इस इलाके को अशांत घोषित किया गया था और अन्य समुदाय के लोगों द्वारा संपत्ति खरीदने पर रोक थी। अब बिल्डरों ने मुस्लिम परिवारों को फ्लैट बेचकर इस क्षेत्र की सामाजिक संरचना को बदलने का प्रयास किया है।

संभावित समस्याएं

स्थानीय ट्रस्ट का कहना है कि टावरों के कारण मंदिर परिसर में ऊपर से कचरा फेंका जा सकता है और आसपास का वातावरण प्रभावित हो सकता है। इस स्थिति को लेकर मंदिर ट्रस्ट ने गुजरात हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की है।

ये भी पढ़ें – क्या सच में सस्ता हो गया सोना? जानें आपके शहर में आज क्या है इसका भाव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सूरत के पांडेसरा में पुलिस ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया, 6 साल की बच्ची अपहरण से सुरक्षित बची और आरोपी गिरफ्तार
Gujarat News : गुजरात के सूरत जिले के पांडेसरा इलाके में 6 साल की बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया था. पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार किया. इस दौरान पुलिस ने रातभर लगातार सर्च अभियान चलाया. पुलिस की इस सफलता के बाद इलाके में लोगों ने राहत की सांस ली.

यह घटना 31 मार्च की शाम की है, जब बच्ची की मां अपने घर में तीन बच्चों को छोड़कर काम पर गई थीं. लौटने पर उन्होंने देखा कि उनकी 6 साल की बेटी घर में नहीं है. तुरंत उन्होंने पांडेसरा पुलिस को सूचना दी और हेल्पलाइन 112 पर कॉल की.

युवक को बच्ची को साथ ले जाते हुए देखा गया

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम बनाई, जिसमें पांडेसरा के अलावा अल्थान और खटोदरा पुलिस भी शामिल हुई. सबसे पहले इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें एक युवक को बच्ची को साथ ले जाते हुए देखा गया.

स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी की पहचान प्रदीप पाल के रूप में हुई. तकनीकी सर्विलांस, लोकेशन ट्रैकिंग और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश तेज की गई. जांच में पता चला कि आरोपी परिवार और इलाके से परिचित था और बच्ची को बहला‑फुसलाकर अपने साथ ले गया था.

पुलिस ने रातभर सर्च अभियान चलाया

सूरत के पांडेसरा इलाके में 6 साल की बच्ची के अपहरण के बाद पुलिस ने रातभर सर्च अभियान चलाया. शुरुआती घंटों में सफलता नहीं मिली, लेकिन सुबह करीब साढ़े चार बजे सीसीटीवी फुटेज से आरोपी को कंस्ट्रक्शन साइट की ओर जाते देखा गया. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और वहां के वॉचमैन से पुष्टि की.

तलाशी अभियान के दौरान सुबह 6 से 6:30 बजे के बीच आरोपी झाड़ियों के बीच एक पेड़ के नीचे सोया मिला, और बच्ची उसके साथ सुरक्षित थी. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य और सुरक्षित पाई गई.

गंभीर घटना को टाला जा सका

पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रदीप पाल (33 वर्ष), बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला और सूरत में मजदूरी करता है. प्रारंभिक पूछताछ में उसने बच्ची को गलत इरादे से अपने साथ ले जाने की बात स्वीकार की. पुलिस की समय पर कार्रवाई से किसी गंभीर घटना को टाला जा सका.

इस ऑपरेशन में पुलिस ने 40 से 45 सीसीटीवी कैमरों की जांच की. मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल करने की योजना है, ताकि आरोपी को सख्त सजा मिल सके. घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष भी है और वे आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- राघव चड्ढा बताएं, जनहित के मुद्दों पर मोदी सरकार के खिलाफ बोलने से क्यों डर रहे?- ”आप”

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

वेरावल में आवारा सांड ने स्कूटी सवार पर किया हमला, युवक गंभीर रूप से घायल
Gujarat News : गुजरात के वेरावल जिले से एक डरावनी घटना सामने आई है. 30 मार्च 2026 की दोपहर, एक युवक अपनी स्कूटी चला रहा था, तभी अचानक एक आवारा सांड ने उस पर हमला कर दिया. यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक सड़क से गुजर रहा था, तभी सांड ने उसे टक्कर मार दी. युवक स्कूटी समेत गिर पड़ा, और सांड ने जमीन पर गिरे युवक पर अपने सींगों से हमला करना शुरू कर दिया.

Animal attack in #rajkot #Gujrat seriously injured admitted to nearby hospital in an emergency. pic.twitter.com/BVZT8grMO7
— Uttam (@UttamYadav_) April 2, 2026

सांड के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल

युवक खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन सांड की ताकत के आगे वह असहाय दिखा.

आसपास मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाकर सांड को भगाने की कोशिश की, उन्होंने पत्थर फेंके और लाठियों से उसे भगा दिया. इसके बाद घायल युवक को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया. हमले में युवक के सिर, हाथ-पैर और छाती में गंभीर चोटें आईं. लहूलुहान हालत में उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी देखभाल की गई.

ये भी पढ़ें- NASA Moon Mission : नासा ने लॉन्च किया आर्टेमिस-2 मिशन, 53 साल बाद इंसानों को भेजा चंद्रमा के पास

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

केजरीवाल ने गुजरात सीएम को लिखा पत्र, चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर उठाया सवाल
Delhi News : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर सीएम भूपेंद्र पटेल को पत्र लिखकर उनसे मिलने का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि गुजरात में पंचायत और नगर पालिका चुनावों के पहले बहुत बड़े स्तर पर हमारे कार्यकर्ताओं को अवैध रूप से गिरफ्तार किया जा रहा है।

160 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है और अभी 10 हज़ार से ज्यादा को गिरफ़्तार करने की गुजरात सरकार की योजना है। उन्होंने कहा कि “आप” की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा बुरी तरह से बौखलाई हुई है। पर इस तरह की गिरफ़्तारियों और गुंडागर्दी को गुजरात के लोग पसंद नहीं करते। लोग इसका जवाब ज़रूर देंगे।

सीएम भूपेंद्र पटेल को लिखे पत्र में कहा-

अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल को लिखे पत्र में कहा है कि पिछले 30 साल से गुजरात में भाजपा की सरकार है। भाजपा के भ्रष्टाचार, अत्याचार और दमन के कुशासन से जनता बहुत परेशान हो चुकी थी। भाजपा गुजरात में कांग्रेस के साथ मिलीभगत से पिछले 30 साल से सरकार चला रही है। जिस कारण गुजरात में कोई विकल्प नहीं था।

आप पार्टी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी

आम आदमी पार्टी के रूप में लोगों को पहली बार एक मजबूत विकल्प मिला है। लोग जानते हैं, आम आदमी पार्टी एक निडर, ईमानदार, देशभक्त और अच्छे पढ़े-लिखे लोगों की पार्टी है। आम आदमी पार्टी भाजपा से कभी समझौता नहीं करेगी। इसी कारण पिछले कुछ सालों में गुजरात में आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता बहुत तेज़ी से बढ़ रही है। पूरे गुजरात में अब यह आम चर्चा का विषय है कि भाजपा जा रही है, आम आदमी पार्टी की सरकार आ रही है।

नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि इसी कारण भाजपा ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ अब एक षडयंत्र रचा है। कि आम आदमी पार्टी के अधिकतर नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लो, जिससे कि आम आदमी पार्टी ही न बचे। इसी षडयंत्र के तहत पिछले तीन महीनों में गुजरात में आम आदमी पार्टी के 160 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस के दम पर जीतना चाहती है भाजपा

इसी कड़ी में 1 अप्रैल को गुजरात पुलिस ने गुजरात में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी को भी गिरफ्तार किया और देर रात छोड़ा। वह अपने कार्यकर्ताओं की हो रही अवैध गिरफ्तारी की जानकारी लेने थाने गए थे। गुजरात पुलिस की यह कार्रवाई गुजरात में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव से पहले और तेजी से बढ़ी है। इससे यह संदेश जा रहा है कि भाजपा पुलिस के दम पर स्थानीय निकाय चुनाव जीतना चाहती है।

मारपीट, गाली गलौज करते हैं

उन्होंने कहा कि पिछले 48 घंटों में गुजरात पुलिस की आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के पीछे भी एक खास पैटर्न साफ तौर पर दिख रहा है। जिसके तहत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सड़क पर स्कूटर या मोटर साइकिल में पीछे से आए कुछ गुंडे रोकते है, उनसे मारपीट, गाली गलौज करते हैं। वै गुंडे क्राइम ब्रांच को फोन करते हैं, क्राइम ब्रांच वाले दो मिनट में मौके पर पहुंच जाते हैं और हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लेते हैं।

धारा 307 लगाकर जेल भेजा

ऐसे लगता है कि क्राइम ब्रांच वाले आसपास उन गुंडों के फ़ोन का ही इंतज़ार कर रहे हों। क्राइम ब्रांच वाले बिना कुछ पूछताछ के, एक तरफा कार्रवाई करते हुए हमला करने वाले गुंडों को छोड़ देते है और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ को गुजरात पुलिस के हवाले कर देते हैं जो फिर धारा 307 (हत्या का प्रयास) लगा कर उन्हें जेल भेज देती है। पिछले 48 घंटो में हुए तीन ऐसे मामलो से यह साफ़ प्रतीत होता है की यह सब कुछ एक पूर्व नियोजित साजिश के तहत किया जा रहा है।

खंभालिया- 31 मार्च 2026 को दीपक सिंह दोपहर लगभग 3 बजे घर जा रहे थे। तभी 2 लोग बाइक से आए, ओवरटेक किया और मारपीट की। शिकायत दर्ज कराने के लिए जब वह खंभालिका पुलिस स्टेशन पहुंचे तो उन्ही पर केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पोरबंदर- 30-31 मार्च 2026 को पवन और जगदीश अपने काम से जा रहे थे, तभी एक स्कूटी सवार ने जानबूझ कर उनकी गाड़ी के आगे स्कूटी लगाकर मारपीट की। पुलिस ने बिना जाँच पवन और जगदीश पर धारा 307 (हत्या का प्रयास) लगा दी। दोनों गिरफ्तार हैं और जेल में हैं।

जामनगर- 31 मार्च 2026 को नवीन काकरान, मुन्ना कुमार, आलोक सिंह, पुनीतराज, प्रियव्रत की गाड़ी को एक स्कूटी सवार की ने टच किया। उसने आलोक सिंह से बहस की, धक्का दिया। पुलिस ने पीड़ितों पर ही 307 का केस कर दिया।

‘‘आप’’ के कार्यकर्ताओं से टक्कर

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सबसे बड़ी आश्चर्य की बात है कि ये स्कूटर सवार आखिर कौन हैं? इन्हें हर जगह ‘‘आप’’ के कार्यकर्ताओं से टक्कर मारने के लिए कौन भेज रहा है? और हर जगह ऐसा लगता है कि पुलिस उनकी शिकायत पर एक जैसी एफआईआर करने को तैयार बैठी है। इस से साफ जाहिर है कि ये सब एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत हो रहा है।

कैस पूरी तरह से झूठे और फर्जी

केवल यही तीन मामले नहीं, अभी तक हमारे जितने कार्यकर्ता अन्य मामलों में भी गिरफ्तार किए गए हैं, उन सभी पर लगाएं गए कैस पूरी तरह से झूठे और फर्जी हैं। यही नहीं, आम आदमी पार्टी के सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं के घर पर पुलिस जाकर खुलेआम धमकी दे रहे हैं। उन्हें गुजरात छोड़ने के लिए कहा जा रहा है। अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी जा रही है। उनके परिवारों को भी प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्हें विभिन्न तरीकों से डराने की कोशिश की जा रही है।

एक तरफा चुनाव जीत जाए भाजपा

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी को खत्म करने की यह साजिश टॉप लेवल पर रची गई है। सुनने में यह भी आ रहा है कि अगले कुछ दिनों में दस हजार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की योजना है। जिससे स्थानीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी उम्मीदवार ही न उतार पाए और भाजपा एक तरफा चुनाव जीत जाए। क्या इस तरह से भाजपा गुजरात में चुनाव जीतना चाहती है? यह तो लोकतंत्र के लिए भद्दा मजाक है। अगर विपक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जेल में डाल कर ही चुनाव जीतना है तो चुनाव कराने की ही जरूरत क्या है?

संविधान में विश्वास रखते हैं गुडागर्दी नहीं करते

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। अगर हम चाहे तो पंजाब में हम भी भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को इसी तरह झूठे केस करके जेल में डाल सकते हैं। लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि हम अच्छे और शरीफ लोग हैं। संविधान में विश्वास रखते हैं। हम गुडागर्दी नहीं करते हैं। और फिर हमें ऐसा करने की जरूरत भी नहीं है। क्योंकि हमने पंजाब में बहुत अच्छे काम किए हैं।

कामों से हमने लोगों का दिल जीता

अपने कामों से हमने लोगों का दिल जीता है। हम चुनाव अपने कामों के बल पर लड़ते हैं। हम अपने अच्छे काम के नाम पर वोट मांगेंगे। आपको गुजरात में यह दमन इसलिए करना पड़ रहा है, क्योंकि आपने सब गलत काम किए हैं, गुंडागर्दी की है, चोरी की है, अत्याचार और दमन किया है। आपने कोई अच्छा काम नहीं किया है। गुजरात की जनता को दिखाने के लिए आपके पास कोई अच्छा काम नहीं है। इसलिए आपको चुनाव जीतने के लिए यह दमन और अत्याचार करना पड़ रहा है।

उम्मीद है कि आप जल्द से जल्द मिलने का समय देंगे

अंत में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात की जनता सबकुछ देख रही है। वह भाजपा की तानाशाही से न तो डरेगी और ना ही दबेगी। आप कितने लोगो को जेल में डालोगे? क्या आप गुजरात की पूरी 6 करोड़ जनता को जेल में डाल सकते हो? आज आम आदमी पार्टी की सोच गुजरात के हर घर में पहुंच चुकी है। बीजेपी उसे जितना दबाने की कोशिश करेगी, ‘‘आप’’ की सोच और अधिक फैलेगी। मैं और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान हमारे गुजरात के नेताओं के साथ आपसे मिलना चाहते हैं। उम्मीद है कि आप जल्द से जल्द मिलने का समय देंगे।

ये भी पढ़ें- Punjab News : स्टील और ग्रीन एनर्जी में 1,100 करोड़ का धमाका, रोजगार और विकास की बहार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

गुजरात में 10 दिन में तीसरी बार भूकंप, नवसारी में महसूस हुआ झटका
Gujarat News : गुजरात के नवसारी जिले में बृहस्पतिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई और इसका केंद्र वांसदा क्षेत्र से लगभग 22 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में बताया गया. स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की कि इससे किसी प्रकार की संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ और कोई घायल भी नहीं हुआ.

यह पिछले 10 दिनों में राज्य में तीसरी बार हल्का भूकंप आने की घटना है. इससे पहले अमरेली जिले में रविवार को 3.1 तीव्रता का झटका महसूस किया गया था. इसके अलावा, पिछले सप्ताह मंगलवार को राजकोट जिले में भी 3.2 तीव्रता का हल्का भूकंप आया था. अधिकारियों ने बताया कि इन झटकों से कोई हानि नहीं हुई.

गुजरात भूकंप के लिहाज से संवेदनशील राज्य

स्थानीय गांवों के लोग झटकों को महसूस कर सकते थे. अमरेली के मित्याला गांव के सरपंच ने बताया कि रविवार का झटका काफी स्पष्ट था. वहीं, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी टीम भेजने का आश्वासन दिया है.

बता दें कि गुजरात भूकंप के लिहाज से संवेदनशील राज्य है. गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जीएसडीएमए) के अनुसार, पिछले 200 वर्षों में यहां कई बड़े भूकंप दर्ज किए गए हैं. इनमें 2001 का कच्छ भूकंप सबसे विनाशकारी था, जिसमें 6.9 तीव्रता का झटका आया और हजारों लोग प्रभावित हुए थे.

ये भी पढ़ें- चंबल एक्सप्रेस में नशा खुरानी का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, साधु के वेश में घटना को दिया अंजाम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

केजरीवाल ने गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल को लिखा पत्र, 10,000 “AAP” कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर सवाल
Delhi News : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को पत्र लिखकर उनसे मिलने का समय मांगा है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि गुजरात में “आप” के 160 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है और सरकार ने आगे दस हजार और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की योजना बनाई है।

उन्होंने कहा कि यह कदम “आप” की बढ़ती लोकप्रियता से बीजेपी की बौखलाहट का संकेत है। केजरीवाल ने शांति और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के पालन की अपील की है और गुजरात सरकार से आग्रह किया है कि पार्टी कार्यकर्ताओं के अधिकारों का सम्मान किया जाए और किसी भी राजनीतिक प्रताड़ना से बचा जाए।

भ्रष्टाचार, अत्याचार और दमन के कुशासन…

पिछले 30 साल से गुजरात में भाजपा की सरकार है। भाजपा के भ्रष्टाचार, अत्याचार और दमन के कुशासन से जनता बहुत परेशान हो चुकी थी। भाजपा गुजरात में कांग्रेस के साथ मिलीभगत से पिछले 30 साल से सरकार चला रही है। जिस कारण गुजरात में कोई विकल्प नहीं था।

गुजरात में आप पार्टी की लोकप्रियता

आम आदमी पार्टी के रूप में लोगों को पहली बार एक मजबूत विकल्प मिला है। लोग जानते हैं, आम आदमी पार्टी एक निडर, ईमानदार, देशभक्त और अच्छे पढ़े-लिखे लोगों की पार्टी है। आम आदमी पार्टी भाजपा से कभी समझौता नहीं करेगी। इसी कारण पिछले कुछ सालों में गुजरात में आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता बहुत तेज़ी से बढ़ रही है। पूरे गुजरात में अब यह आम चर्चा का विषय है कि भाजपा जा रही है, आम आदमी पार्टी की सरकार आ रही है।

गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल जी को मैंने पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा है।

गुजरात में पंचायत और नगर पालिका चुनावों के पहले अवैध रूप से बहुत बड़े स्तर पर हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। 160 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है और अभी दस… pic.twitter.com/ieXswYN6hs
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 2, 2026

इसी कारण भाजपा ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ अब एक षड्यंत्र रचा है। कि आम आदमी पार्टी के अधिकतर नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लो, जिससे कि आम आदमी पार्टी ही न बचे।

इसी षड्यंत्र के तहत पिछले तीन महीनों में गुजरात में आम आदमी पार्टी के 160 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार गिरफ्तार कर चुकी है। इसी कड़ी में कल गुजरात पुलिस ने गुजरात में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी को भी गिरफ्तार किया और देर रात छोड़ा। वह अपने कार्यकर्ताओं की हो रही अवैध गिरफ्तारी की जानकारी लेने थाने गए थे। गुजरात पुलिस की यह कार्रवाई गुजरात में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव से पहले और तेजी से बढ़ी है। इससे यह संदेश जा रहा है कि भाजपा पुलिस के दम पर स्थानीय निकाय चुनाव जीतना चाहती है।

मोटर साइकिल में पीछे से आए कुछ गुंडे

पिछले 48 घंटों में गुजरात पुलिस की आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के पीछे भी एक खास पैटर्न साफ़ तौर पर दिख रहा है। जिसके तहत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सड़क पर स्कूटर या मोटर साइकिल में पीछे से आए कुछ गुंडे रोकते हैं, उनसे मारपीट, गाली गलौंज करते हैं। ये गुंडे क्राइम ब्रांच को फ़ोन करते हैं, क्राइम ब्रांच वाले दो मिनट में मौके पर पहुंच जाते हैं और हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लेते हैं।

कार्यकर्ताओ को गुजरात पुलिस के हवाले…

ऐसे लगता है कि क्राइम ब्रांच वाले आसपास उन गुंडों के फ़ोन का ही इंतज़ार कर रहे हों। क्राइम ब्रांच वाले बिना कुछ पूछताछ के, एक तरफा कार्रवाई करते हुए हमला करने वाले गुंडों को छोड़ देते हैं और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ को गुजरात पुलिस के हवाले कर देते हैं जो फिर धारा 307 (हत्या का प्रयास) लगा कर उन्हें जेल भेज देती है। पिछले 48 घंटो में हुए तीन ऐसे मामलो से यह साफ़ प्रतीत होता है की यह सब कुछ एक पूर्व नियोजित साजिश के तहत किया जा रहा है।

खंभालिया 31 मार्च 2026 को दीपक सिंह दोपहर लगभग 3 बजे घर जा रहे थे। तभी 2 लोग बाइक से आए, ओवरटेक किया और मारपीट की। शिकायत दर्ज कराने के लिए जब यह खंभालिका पुलिस स्टेशन पहुंचे तो उन्ही पर केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पोरबंदर- 30-31 मार्च 2026 को पवन और जगदीश अपने काम से जा रहे थे, तभी एक स्कूटी सवार ने जानबूझ कर उनकी गाड़ी के आगे स्कूटी लगाकर मारपीट की। पुलिस ने बिना जाँच पवन और जगदीश पर धारा 307 (हत्या का प्रयास) लगा दी। दोनों गिरफ्तार हैं और जेल में हैं।

जामनगर- 31 मार्च 2026 को नवीन काकरान, मुन्ना कुमार, आलोक सिंह, पुनीतराज, प्रियव्रत की गाड़ी को एक स्कूटी सवार की ने टच किया। उसने आलोक सिंह से बहस की, धक्का दिया। पुलिस ने पीड़ितों पर ही 307 का केस कर दिया।

टक्कर मारने के लिए कौन भेज रहा…

सबसे बड़ी आश्चर्य की बात है कि ये स्कूटर सवार आखिर कौन हैं? इन्हें हर जगह “आप” के कार्यकर्ताओं से टक्कर मारने के लिए कौन भेज रहा है? और हर जगह ऐसा लगता है कि पुलिस उनकी शिकायत पर एक जैसी FIR करने को तैयार बैठी है।

इस से साफ़ जाहिर है कि ये सब एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत हो रहा है। केवल यही तीन मामले नहीं, अभी तक हमारे जितने कार्यकर्ता अन्य मामलों में भी गिरफ्तार किए गए हैं, उन सभी पर लगाएं गए केस पूरी तरह से झूठे और फ़र्जी हैं।

विभिन्न तरीकों से डराने की कोशिश

यही नहीं, आम आदमी पार्टी के सैकड़ो नेताओं और कार्यकर्ताओं के घर पर पुलिस जाकर खुलेआम धमकी दे रहे हैं। उन्हें गुजरात छोड़ने के लिए कहा जा रहा है। अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी जा रही है। उनके परिवारों को भी प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्हें विभिन्न तरीकों से डराने की कोशिश की जा रही है।

दस हजार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की योजना

गुजरात में आम आदमी पार्टी को खत्म करने की यह साजिश टॉप लेवल पर रची गई है। सुनने में यह भी आ रहा है कि अगले कुछ दिनों में दस हजार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की योजना है। जिससे स्थानीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी उम्मीदवार ही न उतार पाए और भाजपा एक तरफा चुनाव जीत जाए।

क्या इस तरह से भाजपा गुजरात में चुनाव जीतना चाहती है? यह तो लोकतंत्र के लिए भद्दा मजाक है। अगर विपक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जेल में डाल कर ही चुनाव जीतना है तो चुनाव कराने की ही जरूरत क्या है?

हमने पंजाब में बहुत अच्छे काम किए

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। अगर हम चाहे तो पंजाब में हम भी भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को इसी तरह झूठे केस करके जेल में डाल सकते हैं। लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि हम अच्छे और शरीफ लोग हैं। संविधान में विश्वास रखते हैं। हम गुडागर्दी नहीं करते हैं। और फिर हमें ऐसा करने की ज़रूरत भी नहीं है। क्योंकि हमने पंजाब में बहुत अच्छे काम किए हैं। अपने कामों से हमने लोगों का दिल जीता है। हम चुनाव अपने कामों के बल पर लड़ते हैं। हम अपने अच्छे काम के नाम पर वोट मांगेंगे।

आपके पास कोई अच्छा काम नहीं

आपको गुजरात में यह दमन इसलिए करना पड़ रहा है, क्योंकि आपने सब गलत काम किए हैं, गुंडागर्दी की है, चोरी की है, अत्याचार और दमन किया है। आपने कोई अच्छा काम नहीं किया है। गुजरात की जनता को दिखाने के लिए आपके पास कोई अच्छा काम नहीं है। इसलिए आपको चुनाव जीतने के लिए यह दमन और अत्याचार करना पड़ रहा है।

जल्द से जल्द मिलने का समय देंगे

गुजरात की जनता सबकुछ देख रही है। वह भाजपा की तानाशाही से न तो डरेगी और ना ही दबेगी। आप कितने लोगो को जेल में डालोगे? क्या आप गुजरात की पूरी 6 करोड़ जनता को जेल में डाल सकते हो? आज आम आदमी पार्टी की सोच गुजरात के हर घर में पहुंच चुकी है। बीजेपी उसे जितना दबाने की कोशिष करेगी, “आप” की सोच और अधिक फैलेगी। मैं और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान हमारे गुजरात के नेताओं के साथ आपसे मिलना चाहते हैं। उम्मीद है कि आप जल्द से जल्द मिलने का समय देंगे।

ये भी पढ़ें- गुजरात में ‘‘आप’’ से हार के डर से बौखलाई भाजपा तानाशाही पर उतरी, नेताओं-कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी- केजरीवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

गुजरात में ‘‘आप’’ से हार के डर से बौखलाई भाजपा तानाशाही पर उतरी, नेताओं-कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी- केजरीवाल
Gujarat Politics : आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी को गिरफ्तारी पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत तमाम नेताओं ने भाजपा पर करारा हमला बोला है। ईशुदान गढ़वी पार्टी कार्यकर्ताओं की अवैध गिरफ्तारी की जानकारी लेने थाने पहुंचे थे।

भाजपा सरकार की इस तानाशाही पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले तीन महीनों में गुजरात में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ 145 एफआईआर हो चुकी हैं और 160 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार गिरफ़्तार कर चुकी है। भाजपा गुजरात में हार के डर से आम आदमी पार्टी से बुरी तरह से बौखलाई हुई है और अब तानाशाही पर उतर आई है। इसी डर का नतीजा है कि गुरुवार को पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी को गिरफ्तार कर लिया। अब गुजरात का एक-एक शख्स भाजपा से बदला लेगा। भाजपा का यह घमंड और अत्याचार गुजरात की जनता ही तोड़ेगी।

160 नेताओं व कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

उधर, पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर संजय सिंह ने कहा कि पिछले तीन महीने में आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर 145 एफआईआर और करीब 160 नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें जेल में डाला गया, यातनाएं दी गईं और अपने पक्ष में झुकाने के लिए दबाव बनाया गया, लेकिन पार्टी के कार्यकर्ता और नेता चट्टान की तरह खड़े रहे।

इसुदान गढ़वी का एक लंबा इतिहास रहा

संजय सिंह ने कहा कि मंगलवार को “आप” कार्यकर्ता दीपक कुमार को कुछ गुंडों ने पीटा। जब वह अपनी शिकायत लेकर थाने गया, तो पुलिस ने उसी को गिरफ्तार कर लिया और उस पर धारा 307 लगा दी। इसके बाद जब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी अपने कार्यकर्ता की पैरवी करने थाने गए, तो उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। इसुदान गढ़वी का एक लंबा इतिहास रहा है, उन्होंने एक पत्रकार के तौर पर गुजरात की जनता को जगाने का काम किया है और एक नेता व शानदार वक्ता के तौर पर मजबूती से जनता के मुद्दे उठाते रहे हैं। संजय सिंह ने सवाल किया कि यह दादागिरी और भाजपा की घबराहट नहीं है तो और क्या है?

मेस की फीस बढ़ने को लेकर हुए आंदोलन

संजय सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह के गढ़ में आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जो व्यवहार हो रहा है, वह इस बात का साफ संकेत है कि वे डरे हुए हैं। अरविंद केजरीवाल की रैलियों में उमड़ रही जनता को देखकर उन्हें दिख रहा है कि वर्षों से चला आ रहा उनका राज और सिंहासन हिलने वाला है। उन्होंने प्रधानमंत्री को गुजरात का इतिहास याद दिलाते हुए कहा कि 1975 से पहले मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में मेस की फीस बढ़ने को लेकर हुए आंदोलन के कारण गुजरात की तत्कालीन सरकार को इस्तीफा देना पड़ा था और सत्ता से हटना पड़ा था।

आम आदमी पार्टी के लोग जेल जाते हैं

संजय सिंह ने आगे कहा कि इसुदान गढ़वी की पूरे गुजरात में पकड़ है और उन पर ऐसी कार्रवाई करके सरकार उन्हें दबा नहीं पाएगी। आम आदमी पार्टी के लोग जेल जाते हैं, लाठियां खाते हैं, मुकदमे झेलते हैं और बाहर आकर फिर लड़ते हैं। इसुदान गढ़वी भी बहादुर नेता हैं और वह भी बाहर आकर फिर से लड़ेंगे। “आप” नेताओं को झुकाया नहीं जा सकता।

भाजपा में घबराहट तो है-

संजय सिंह ने आगे कहा कि सत्ता जितना अहंकार दिखाती है, जितना जुल्म करती है, जितने मुकदमे लिखाती है और जेल में डालती है, वह लगातार उसके पतन का कारण बनता जाता है। गुजरात में भाजपा का पतन आम आदमी पार्टी ही करेगी और इनका सफाया करेगी। इसुदान गढ़वी के साथ पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित पूरी पार्टी खड़ी है। पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान वहां गए थे और वहां काफी बड़ी-बड़ी रैलियां हुई थीं। हो सकता है कि यह उसकी घबराहट के कारण हो या फिर वहां अभी पंचायत और नगर निगम के चुनाव आने वाले हैं, उसकी घबराहट हो। जो भी हो, फिलहाल भाजपा में घबराहट तो है।

व्यापक योजना बनाकर लड़ाई लड़ेगी पार्टी

संजय सिंह ने आम आदमी पार्टी की तरफ से गुजरात सरकार से मांग करते हुए कहा कि इसुदान गढ़वी पर जो गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है और “आप” कार्यकर्ता पर जो झूठे मुकदमे लगाए गए हैं, उन्हें तत्काल रिहा किया जाए। वरना आम आदमी पार्टी इसे लेकर आगे की रणनीति बनाएगी और अपने राष्ट्रीय संयोजक के साथ मिलकर इस पर एक व्यापक योजना बनाकर लड़ाई लड़ेगी।

जनता सब देख रही है, कड़ा जवाब भी देती है

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि पूरे देश को बर्बाद कर चुकी भाजपा केवल एक ही काम करती है, जो भी आवाज़ उठाए उसको जेल में डाल दो। ‘‘आप’’ के गुजरात के अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी की गिरफ्तारी भी उनकी हताशा का प्रमाण है। सत्ता में बैठे लोगों को यह याद रखना चाहिए कि जनता सब देख रही है और समय आने पर वही जनता इसका कड़ा जवाब भी देती है।

गुजरात पुलिस लगातार कर रही गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने ईशुदान गढ़वी की गिरफ्तारी का कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से गुजरात में हमारे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को गुजरात पुलिस लगातार गिरफ्तार कर रही है। अभी-अभी यह खबर आ रही है कि गुजरात की बीजेपी पुलिस ने गुजरात आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी को भी अरेस्ट कर लिया है। मैं पूछना चाहता हूं कि भाजपा को आखिर इतना डर क्यों है भाई?

आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता

आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रभारी गोपाल राय ने कहा कि गुजरात की भाजपा सरकार आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और पार्टी के जांबाज, निडर कार्यकर्ताओं व नेताओं से इतनी डर गई है कि आए दिन कहीं न कहीं हमारे लोगों को गिरफ्तार कर रही है। उन्होंने इस बात पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि जब आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष इशुदान गढ़वी खंभालिया थाने में गिरफ्तार कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया, जो कि सरासर तानाशाही है।

नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे

‘‘आप’’ की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि गुजरात की जनता भाजपा से बुरी तरह परेशान हो चुकी है और 2027 के विधानसभा चुनावों में उन्हें सत्ता से बेदखल करने का पूरा मन बना चुकी है। इसी बौखलाहट के चलते भाजपा की पुलिस आम आदमी पार्टी के उन नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है, जो सरकार का डटकर विरोध कर रहे हैं। सत्ता का इतना अहंकार ठीक नहीं है। इतिहास इस बात का गवाह है कि जो सरकार जितना अधिक अत्याचार करती है, आने वाले समय में जनता उसे उतना ही करारा सबक सिखाती है।

कार्यकर्ताओं पर 307 जैसे संगीन मुकदमे

दुर्गेश पाठक ने कहा कि गुजरात में भाजपा की गुंडागर्दी चरम पर है। पिछले कई महीनों से भाजपा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को तोड़ने और उन्हें डराने का पूरा प्रयास कर रही है। पिछले कई दिनों से पुलिस “आप” कार्यकर्ताओं को थाने बुलाती है, उन्हें प्रताड़ित करती है और धमकाती है। कार्यकर्ताओं पर 307 जैसे संगीन मुकदमे दर्ज करके उन्हें जेल में डाला जा रहा है। आज जब ईसुदान गढ़वी यह पूछने के लिए एसएचओ से मिलने गए कि ऐसा क्यों हो रहा है, तो वहीं पर गुजरात सरकार में गृह मंत्री हर्ष सांघवी का निर्देश आ गया कि इन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लो। इसके बाद ईसुदान गढ़वी को वहीं गिरफ्तार कर लिया गया।

भाजपा की गुंडागर्दी और तानाशाही

दुर्गेश पाठक ने आगे कहा कि भाजपा की गुंडागर्दी और तानाशाही बिल्कुल चरम पर है। वे गुजरात से जाने वाले हैं क्योंकि वहां की जनता अब जागृत हो चुकी है। भाजपा परेशान है और उसे समझ नहीं आ रहा कि क्या करें, इसलिए वह हर तरफ से सिर्फ अपनी तानाशाही चला रही है।

गुजरात पुलिस ‘‘आप’’ नेताओं-कार्यकर्ताओं को लगातार बना रही निशाना

भाजपा शासित गुजरात की पुलिस आम आदमी पार्टी के नेताओ को लगातार निशाना बना रही है। आदिवासी समाज के बड़े नेता और विधायक चैतर वसावा को पूरे परिवार के साथ जेल भेजा गया और उन्हें तीन महीने वडोदरा जेल में रखा गया, लेकिन बाहर आकर वह फिर से लड़ रहे हैं। इसी तरह, किसान नेता प्रवीण राम को फसलों के दाम की लड़ाई लड़ने पर और डॉ. कायनात अंसारी को शराबबंदी का मुद्दा उठाने पर पकड़कर जेल भेजा गया।

नेताओं और कार्यकर्ताओं को जेल में डाला

पिछले कुछ महीने अंदर दर्जनों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जिसमें नवीन काकरान, मुन्ना कुमार, आलोक सिंह, पुनीत राज, पवन, जगदीश, पुनीत सिंह, ईश कुमार अरोड़ा, कमलेश कोटेचा, अतुल बेगड़, कुणाल शाह, नितेश चौधरी, कुणालभाई, रितेश पटेल, विजय पटेल, नितिनभाई, सूरज, हर्ष, विजय सिंह चावड़ा, श्याम सुंदर, पवन, सीताराम भोए, कृष्ण कुमार यादव, विस्मय त्यागी, हरेशभाई सावलिया, सुनील छटासिया, रविंद्र कुमार और अतुल ओझा को भी पकड़कर जेल में डाला गया। ये तो चंद नाम हैं। गुजरात की भाजपा सरकार ने “आप” के बहुत सारे नेताओं और कार्यकर्ताओं को पकड़कर जेल में डाला है और उनका उत्पीड़न किया है।

ये भी पढ़ें- जोगिंद्रा ग्रुप का निवेश, रोजगार और उत्पादन क्षमता में बड़ा इजाफा, 1,100 करोड़ रुपए का निवेश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

PM मोदी साणंद में करेंगे सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन और कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास
Gujarat News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर रहेंगे, जहां वह साणंद में एक महत्वपूर्ण सेमीकंडक्टर संयंत्र का उद्घाटन करेंगे और 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। यह कदम राज्य और देश के तकनीकी और औद्योगिक विकास में नए अवसर खोलेगा।

सम्राट सम्प्रति संग्रहालय का उद्घाटन और जनसभा

प्रधानमंत्री गुजरात दौरे के दौरान गांधीनगर में सम्राट सम्प्रति संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे और इसके बाद एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे। यह संग्रहालय क्षेत्र की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को संजोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट

प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन किए जाने वाले साणंद के केन्स सेमीकंडक्टर प्लांट में उन्नत इंटेलिजेंट पावर मॉड्यूल (IPM) का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होगा। यह भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है और इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) के अंतर्गत तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है।

देश में सेमीकंडक्टर उत्पादन को बढ़ावा

माइक्रोन टेक्नोलॉजी के बाद यह संयंत्र उस कार्यक्रम के तहत स्वीकृत परियोजनाओं में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू करने वाला दूसरा सेमीकंडक्टर प्लांट होगा। इससे भारत में उन्नत तकनीकी उत्पादों का निर्माण और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

सांस्कृतिक और औद्योगिक प्रगति का संगम

प्रधानमंत्री का दौरा न केवल तकनीकी और औद्योगिक विकास का प्रतीक है, बल्कि इसमें राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन को भी बढ़ावा देने का महत्व है। महावीर जयंती के अवसर पर संग्रहालय का उद्घाटन इस सांस्कृतिक पहल को और सशक्त बनाता है।

ये भी पढ़ें – सीएम धामी का साहित्य और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर, साहित्यकारों को किया गया सम्मानित

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप