Delhi NCR News, दिल्ली खबर, Noida News, Gurgaon News - Hindi Khabar
BRICS सम्मेलन से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- ‘वैश्विक कल्याण की भावना से होगी सार्थक बातचीत’
BRICS Summit : नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उम्मीद जताई है कि बैठक में शामिल होने वाले देशों के नेता वैश्विक कल्याण की भावना के साथ अहम मुद्दों पर रचनात्मक और सार्थक बातचीत करेंगे. शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में अलग-अलग देशों के नेता BRICS के मंच पर जुटेंगे और इस बैठक से सकारात्मक परिणाम निकलने की पूरी उम्मीद है.
नई दिल्ली के भारत मंडपम में शनिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय सम्मेलन में भोजन सुरक्षा, ऊर्जा सहयोग, स्वास्थ्य, आपदा जोखिम कम करने और महत्वपूर्ण आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर चर्चा होगी.
भारत मौजूदा जटिल और बिखरे हुए भू-राजनीतिक माहौल के बीच BRICS को सहयोग और स्थिरता के प्रभावी मंच के रूप में मजबूत करने पर जोर दे रहा है. यह सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया में तनाव और अमेरिका की व्यापार एवं टैरिफ नीतियों का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दिखाई दे रहा है.
कई देशों के प्रमुख दिल्ली पहुंचेंगे
BRICS बैठक में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी समेत कई प्रमुख नेता शामिल होंगेय मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद और वियतनाम के प्रधानमंत्री भी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.
पुतिन-मोदी मुलाकात पर भी नजर
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को तीन दिवसीय भारत यात्रा पर पहुंचे. BRICS सम्मेलन में शामिल होने के अलावा वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह BRICS शिखर सम्मेलन में पुतिन की रूस से बाहर पहली व्यक्तिगत मौजूदगी है.
दोनों नेताओं की बातचीत में रक्षा, ऊर्जा, तकनीक, फार्मास्यूटिकल्स और जन-संपर्क सहयोग जैसे क्षेत्रों पर चर्चा होने की उम्मीद है. सम्मेलन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है. करीब 15 हजार पुलिसकर्मी, अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियां और 500 से अधिक CCTV कैमरों के जरिए राजधानी की निगरानी की जा रही है.
ये भी पढ़ें- भारत के पास 190 परमाणु बम, 35 और बनाने की तैयारी, कुल संख्या 225 तक पहुंचेगी, FAS की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
दिल्ली में आज से ट्रैफिक का बदलेगा रूट, 22 जगहों पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी
BRICS Summit 2026 : दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक होने वाले BRICS Leaders Summit 2026 का असर अब सड़कों पर भी दिखाई देगा. भारत मंडपम, प्रगति मैदान में होने वाले मुख्य कार्यक्रम को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है. विदेशी मेहमानों और VIP काफिलों की आवाजाही के दौरान दोपहर 2 बजे से रात 8:30 बजे तक कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए जाएंगे. ऐसे में इन तीन दिनों में दिल्ली आने-जाने वालों को अपना रूट पहले से तय करने की सलाह दी गई है.
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, तीस जनवरी मार्ग, फिरोज शाह रोड, तुगलक रोड, पंचशील मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, अफ्रीका एवेन्यू और भीकाजी कामा प्लेस समेत कई सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है.
इसके अलावा पुराना किला रोड, न्याय मार्ग, शांति पथ, शेरशाह सूरी मार्ग, सैन मार्टिन मार्ग, तिलक मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, अकबर रोड, सरदार पटेल मार्ग, APJ अब्दुल कलाम रोड, कौटिल्य मार्ग, भगवान दास रोड, कर्तव्य पथ और सफदरजंग रोड से भी बचने की सलाह दी गई है.
22 जगहों पर डायवर्जन
VIP मूवमेंट के लिए पुलिस ने 22 डायवर्जन पॉइंट तय किए हैं. इनमें पटेल चौक, जनपथ-कनॉट प्लेस, KG मार्ग आउटर सर्कल, RML हॉस्पिटल राउंडअबाउट और राम चरण अग्रवाल चौक समेत कई प्रमुख जंक्शन शामिल हैं. धौला कुआं और मोती बाग फ्लाईओवर, लोधी रोड के जंक्शन, मंडी हाउस और रिंग रोड-बारापुला रोड पर भी जरूरत के अनुसार ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है.
स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वालों के लिए खास सलाह
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए ISBT कश्मीरी गेट, बुलेवार्ड रोड, रानी झांसी मार्ग और पंचकुइयां रोड वाला रूट इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. पुरानी दिल्ली स्टेशन के लिए ISBT से रिंग रोड, हनुमान मंदिर और एसपी मुखर्जी मार्ग का विकल्प रहेगा. निजामुद्दीन स्टेशन जाने वाले रिंग रोड, आश्रम चौक और मथुरा रोड से जा सकते हैं.
एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने मेट्रो को सबसे बेहतर विकल्प बताया है. सड़क मार्ग से जाने वालों के लिए गुड़गांव से NH-48 और UER-II होते हुए T3, जबकि द्वारका से सेक्टर-22 और UER-II टनल का रास्ता सुझाया गया है. दक्षिण दिल्ली से रिंग रोड, मोती बाग, RTR मार्ग और महिपालपुर होकर T3 पहुंचा जा सकता है.
ये भी पढ़ें- भारत के पास 190 परमाणु बम, 35 और बनाने की तैयारी, कुल संख्या 225 तक पहुंचेगी, FAS की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
दिल्ली-NCR में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के साथ गिरेगा पारा, जानें अगले दो दिन का हाल
Delhi-NCR Weather : दिल्ली-NCR में कई दिनों से जारी तेज धूप और उमस के बीच शुक्रवार को मौसम करवट ले सकता है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 11 सितंबर को राजधानी के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है. वहीं, 12 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ मौसमी प्रणालियों के असर से आने वाले दिनों में बादल और बारिश का दौर बना रह सकता है.
शुक्रवार को राजधानी में आसमान के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहने का अनुमान है. सुबह से दोपहर के बीच कई इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान आंधी चलने और बिजली चमकने की भी संभावना है. दोपहर के बाद से रात तक भी कुछ क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.
आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. सुबह उत्तर-पश्चिम दिशा से 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. दिन बढ़ने के साथ हवा की दिशा में बदलाव होने की संभावना है.
गर्मी से जल्द मिलेगी बड़ी राहत
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. ऐसे में दिल्लीवासियों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.
इससे एक दिन पहले, 10 सितंबर को दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहे, लेकिन तेज धूप का असर बना रहा. न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक था. अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा रहा.
पिछले 24 घंटे में तापमान
पिछले 24 घंटों में राजधानी में न्यूनतम तापमान 23 से 27 डिग्री और अधिकतम 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ. इस दौरान पश्चिमी हवाओं की गति 15 से 20 किमी प्रति घंटा रही. पालम में दिन के समय हवा की रफ्तार 37 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई.
ये भी पढ़ें- भारत के पास 190 परमाणु बम, 35 और बनाने की तैयारी, कुल संख्या 225 तक पहुंचेगी, FAS की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, 1 की मौत, 4 घायल
Okhla Cylinder Blast : दिल्ली के ओखला-1 इलाके में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट की घटना सामने आई है। घटना ओखला फेज-1 के एक कम्युनिटी हॉल के पास हुई, जिसमें 1 व्यक्ति की मौत और कई लोगों के घायल होने की जानकारी है। राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची हैं। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, और चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पुलिस टीम ने स्थिति का जायजा लिया।
मामले की जांच में जुटे अधिकारी
अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि सिलेंडर में ब्लास्ट किस कारण से हुआ। पुलिस व अन्य कर्मी मामले की जांच में जुटे है। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में छोटे LPG सिलेंडर ब्लास्ट होने से दो लोग झुलस गए थे। अधिकारियों के अनुसार, दोनों घायलों को PCR की मदद से राजीव गांधी अस्पताल ले जाया गया था।
इमारत के शीशे भी टूट गए
प्रत्यक्षदर्शी ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां पर लंबा वाला सिलेंडर फट गया है। दो बॉडियां ब्लास्ट में उड़ गई हैं। और करीब 3-4 लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कई सिलेंडर गाड़ी में लदकर आए थे जिन्हें उतारा जा रहा था। हादसा इतना भीषण था कि इमारत के शीशे भी टूट गए। शवों का कोई अता-पता नहीं चल रहा है। शायद उनके परखच्चे उड़ गए।
अपडेट जारी है-
ये भी पढ़ें- योगी सरकार का बड़ा फैसला, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं के मानदेय बढ़ने से खिले चेहरे
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
दिल्ली में मणिपुर के संगीतकार की पीट-पीटकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Delhi Musician Murder : देश की राजधानी दिल्ली के किलोकरी गांव में मणिपुर के संगीतकार और म्यूजिक टीचर चोंगथाम विक्रम सिंह की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने उनकी पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच और कार्रवाई कर रही है।
घर के बाहर शोर कर रहे थे कुछ लोग
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में हत्या के पीछे किसी बड़ी वजह या पुरानी रंजिश की बात सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि विक्रम सिंह के घर के बाहर कुछ लोग शोर-शराबा कर रहे थे। शोर से परेशान होकर विक्रम सिंह नीचे गए और वहां मौजूद लोगों से आवाज कम करने के लिए कहा।
बात बढ़ी तो आरोपियों ने किया पीछा
आरोप है कि शोर कम करने की बात को लेकर विवाद बढ़ गया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने विक्रम सिंह का पीछा किया और उन्हें बिल्डिंग के अंदर तक ले गए। बताया जा रहा है कि तीसरी मंजिल के कॉरिडोर में आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और बुरी तरह पीटा।
Manipuri musician beaten to death for objecting to shouting, drinking outside his Delhi flat; 7 held#ChongthamVikramSingh pic.twitter.com/U0fZBjClqa
— Raajeev Chopra (@Raajeev_Chopra) September 7, 2026
गंभीर चोटों के बाद अस्पताल में तोड़ा दम
हमले में विक्रम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि जब वह अधमरे हालत में पहुंच गए तो आरोपी उन्हें वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद विक्रम सिंह के बेटे ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल की रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण गंभीर ब्लंट-फोर्स ट्रॉमा से हुआ हेमरेजिक शॉक बताया गया है।
Sad day delhi!
BRUTAL TRAGEDY IN DELHI: MANIPUR NATIVE BEATEN TO DEATH OVER NOISE COMPLAINT
54-year-old retired musician C. Vikram Singh, originally from Manipur, was fatally assaulted in Kilokari Village on September 7 after asking delivery boys and dhaba staff to stop… pic.twitter.com/ZQNpmB67C0
— Griha Atul (@GrihaAtul) September 7, 2026
सात आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में
पुलिस ने CCTV फुटेज, तकनीकी निगरानी और स्थानीय जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की है। मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।
ये भी पढ़ें – मान सरकार द्वारा लिखित भरोसे के बाद किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर चल रहा धरना समाप्त किया
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग का मालिक हरिराम गिरफ्तार, भिवाड़ी से पुलिस ने पकड़ा
Saty Niketan : दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी हॉस्टल की बिल्डिंग के मालिक हरिराम बंसल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. हादसे के बाद से ही वह फरार था. पुलिस ने उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया था. पुलिस ने उसे राजस्थान के भिवाड़ी से हिरासत में लिया है और फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने साउथ कैंपस थाने में इमारत के मालिक हरिराम और अन्य लोगों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या, इमारत के रखरखाव में लापरवाही और अन्य लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है.
पुलिस ने बताया, यह इमारत पेइंग गेस्ट (पीजी) के रूप में इस्तेमाल हो रही थी. आरोप है कि बेसमेंट पर मरम्मत का काम हो रहा था जिसके कारण इमारत गिर गई. दिल्ली पुलिस की 10 टीमें हरिराम की तलाश में जुटी हुई थी और कई राज्यों में छापेमारी की जा रही थी. दिल्ली पुलिस ने बताया कि हरिराम को भिवाड़ी से हिरासत में लिया गया है और अब आगे की जांच की जा रही है.
हादसे में 12 लोगों को बाहर निकाला गया
सत्य निकेतम में हुए हादसे में 12 लोगों को बाहर निकाला गया है जिसमें अब तक 7 छात्रों की मौत हो चुकी है. कई छात्र अब भी लापता बताए जा रहे हैं. दिल्ली पुलिस के साथ-साथ एनडीआरएफ, दमकल विभाग और डीडीएमए सहित कई एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं.
आपको बता दें कि रविवार दोपहर डेढ़ बजे सत्य निकेतन में मौजूद ये बिल्डिंग भराभर कर गिर गई जिसमें कई छात्र दब गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और खुद भी बचाव कार्य में जुट गए. चश्मदीदों ने बताया कि कई छात्र इस हादसे की चपेट में आ गए. मलबे के नीचे से बचाओं-बचाओं की आवाजें भी आ रही थीं. दिल्ली पुलिस के बाद एनडीआरएफ और अन्य टीमें भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.
ये भी पढ़ें- यूपी में नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, 2.10 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
दिल्ली में बड़ा हादसा, पांच मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी
Delhi Building Collapse : दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिर गई है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना दोपहर 1:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास की अन्य बिल्डिंगों को भी खाली करा लिया गया है।
#WATCH | Delhi: A building has collapsed near Satya Niketan in South-West Delhi. The fire department received an alert around 1:30 PM. The rescue operation is underway. More details are awaited: Delhi police pic.twitter.com/lqq8qFIUfE
— ANI (@ANI) September 6, 2026
स्थानीय लोग हथौड़े से मलबा हटाने की कोशिश कर रहे हैं। मलबे में कुछ गाड़ियों के दबने की भी जानकारी है।प्राथमिक जानकारी के मुताबिक दिल्ली (Delhi) की इस बिल्डिंग में पीजी (PG) चलता था, जिससे मलबे में बच्चों के दबे होने की आशंका है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि कितने बच्चे अंदर फंसे हैं।
सीएम रेखा गुप्ता ने दुख जताया
Deeply concerned by the building collapse incident at Satya Niketan, RK Puram.
Teams from DDMA, NDRF, Delhi Fire Services, Delhi Police, MCD, CATS and Civil Defence are carrying out rescue operations on a war footing. The adjacent building has been vacated as a precautionary…
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) September 6, 2026
बताया जा रहा है कि जिस इमारत के गिरने की जानकारी सामने आई है,उसमें हॉस्टल संचालित होने की बात कही जा रही है। हालांकि,प्रशासन की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि हादसे के वक्त इमारत में कितने छात्र मौजूद थे। सत्य निकेतन दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के नजदीक स्थित है और इलाके में बड़ी संख्या में पीजी और हॉस्टल संचालित होते हैं। यही वजह है कि इमारत गिरने के बाद छात्रों और उनके परिजनों के बीच भी चिंता बढ़ गई है।
सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता
हादसे के बाद एहतियात के तौर पर आसपास की कुछ इमारतों को भी खाली कराया गया है। पिछले दो दिनों से दिल्ली में बारिश का दौर जारी है, ऐसे में प्रशासन की ओर से आसपास की इमारतों की सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है।
खबर अपडेट की जा रही है-
ये भी पढ़ें- मरियम नवाज़ ने खोली पाकिस्तान की खोल, कहा- पड़ोसी देश से नहीं पड़ोसी राज्यों से देश को खतरा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
स्वतंत्र भारद्वाज पर POCSO समेत 5 धाराओं में FIR, जानें किन-किन धाराओं में दर्ज हुआ केस
Delhi Crime News : दिल्ली के जंतर-मंतर मारपीट मामले में आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ अब POCSO एक्ट समेत कई धाराओं में नई FIR दर्ज की गई है. FIR में BNS की धारा 78, 79 और 351 के अलावा POCSO एक्ट की धारा 12 और IT एक्ट की धारा 67 लगाई गई है. दर्ज धाराओं में जमानती धाराएं भी शामिल हैं और इनके तहत तत्काल गिरफ्तारी जरूरी नहीं होती.
यह कार्रवाई उस मामले में हुई है, जिसमें 14 साल की बच्ची के पिता के साथ जंतर-मंतर पर मारपीट करने का आरोप स्वतंत्र भारद्वाज पर लगा था.
स्टॉकिंग और धमकी समेत इन धाराओं में केस
FIR में BNS की धारा 78 के तहत पीछा करने यानी स्टॉकिंग का आरोप लगाया गया है. इस धारा में तीन साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है और यह जमानती है.
BNS की धारा 79 महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने से संबंधित है. इसमें तीन साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है. वहीं धारा 351 आपराधिक धमकी से जुड़ी है, जिसमें दो साल तक की जेल का प्रावधान है और यह भी जमानती धारा है.
POCSO और IT एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं
मामले में POCSO एक्ट की धारा 12 भी लगाई गई है. यह धारा बच्चे के यौन उत्पीड़न से संबंधित है और इसके तहत तीन साल तक की सजा का प्रावधान है. इसके अलावा IT एक्ट की धारा 67 भी FIR में शामिल की गई है. इसके तहत पांच साल तक की जेल और 10 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान बताया गया है. इस तरह मामले में कुल पांच धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है.
4 सितंबर को बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया था
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को 4 सितंबर को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिया था. इसके अगले दिन 5 सितंबर को उसे कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर स्थित जज के सामने पेश किया गया. सुरक्षा और अन्य कारणों के चलते सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई.पुलिस ने जांच और पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की थी. इसके बाद अदालत ने स्वतंत्र भारद्वाज को एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया.
23 जून 2024 का है मामला
यह मामला 23 जून 2024 का है. उस दिन जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान शिकायतकर्ता अपनी 14 साल की बेटी के साथ पहुंचे थे. वहां वीडियो रिकॉर्डिंग को लेकर विवाद हुआ था.
आरोप है कि स्वतंत्र भारद्वाज ने बच्ची के पिता के साथ मारपीट की, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और कई टांके लगाने पड़े. बाद में मामले में SC/ST एक्ट और POCSO एक्ट जैसी धाराएं भी जोड़ी गईं.
पॉडकास्ट का वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ी कार्रवाई
हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान स्वतंत्र भारद्वाज का वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में वह कथित तौर पर घटना को लेकर यह कहते नजर आया कि उसने एक बच्ची के पिता का सिर फाड़ दिया था. साथ ही उसने नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि बड़े-बड़े नेताओं के ‘बड़े भाई’ होने के कारण उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सका और उसे जेल नहीं जाना पड़ा.
वीडियो सामने आने के बाद राहुल गांधी, चंद्रशेखर आजाद समेत विपक्षी नेताओं ने पुलिस और सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की. वहीं स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया.
ये भी पढ़ें- Kanpur Aircraft Crash : कानपुर में गंगा बैराज पर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट और ट्रेनर की मौत
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
दिल्ली में लगातार दूसरे दिन झमाझम बारिश, रविवार को भी बरसेंगे बादल, जानें कैसा रहेगा मौसम
Delhi Weather : राजधानी दिल्ली में बारिश का सिलसिला लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा. शनिवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. बारिश के चलते तापमान में अचानक गिरावट आई और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली. मौसम विभाग ने रविवार, 6 सितंबर को भी राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. इसे देखते हुए विभाग ने येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली में इस साल अब तक इतनी बारिश हो चुकी है कि यह पूरे साल होने वाली सामान्य बारिश के आंकड़े को पार कर गई है. खास बात यह है कि साल खत्म होने में अभी करीब चार महीने बाकी हैं.
सितंबर के पहले सप्ताह में भी दौर जारी
हालांकि, साल की शुरुआत में मौसम का मिजाज कुछ अलग रहा. सफदरजंग वेधशाला के रिकॉर्ड के अनुसार फरवरी, मई और जून में सामान्य से कम बारिश हुई. राजधानी में सामान्य तौर पर 27 जून के आसपास मॉनसून पहुंचता है, लेकिन इस बार पांच दिन की देरी के बाद 2 जुलाई को मॉनसून ने दस्तक दी.
मॉनसून के शुरुआती दौर में बारिश की रफ्तार धीमी रही, लेकिन बाद में इसमें तेजी आई. जुलाई और अगस्त में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई. सितंबर के पहले सप्ताह में भी बारिश का दौर जारी है.
रविवार को भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. रविवार के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है.
शनिवार को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.5 डिग्री कम रहा. शुक्रवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 7.5 डिग्री की बड़ी गिरावट आई. न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
ये भी पढ़ें- Kanpur Aircraft Crash : कानपुर में गंगा बैराज पर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट और ट्रेनर की मौत
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
गर्लफ्रेंड विवाद बना हत्या की वजह, नांगलोई में 15 साल के छात्र की मौत
Nangloi Murder Case : राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक नाबालिग छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अतुल (बदला हुआ नाम) के रूप में हुई है। 15 वर्षीय अतुल राव विहार इलाके का रहने वाला था और 9वीं कक्षा में पढ़ता था। पुलिस के मुताबिक, उसकी हत्या चाकू से हमला कर की गई।
प्रेम विवाद को लेकर हुआ था झगड़ा
पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के पीछे कथित तौर पर एक लड़की को लेकर विवाद था। बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर अतुल अपने दोस्त कृष्णा (बदला हुआ नाम) और 10वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में तीन नाबालिग लड़कों से उसका सामना हुआ।
पुलिस के अनुसार, इनमें से एक नाबालिग का पहले उस छात्रा के साथ संबंध था। बाद में छात्रा की दोस्ती अतुल से हो गई थी, जिसके चलते दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका था।
दोस्तों ने पकड़ा, आरोपी ने चाकू मारा
जांच के मुताबिक, पहली कहासुनी के बाद आरोपी नाबालिग अपने दोस्तों के साथ वहां से चला गया। कुछ देर बाद तीनों वापस लौटे और अतुल से दोबारा विवाद शुरू हो गया।
आरोप है कि झगड़े के दौरान आरोपी के दोनों साथियों ने अतुल को पकड़ लिया और एक नाबालिग ने उसकी जांघ पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
ज्यादा खून बहने से हुई मौत
घायल अतुल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर तीनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- नेपाल बाढ़ के 11वें दिन मलबे से निकली 64 साल की महिला, सेना ने किया रेस्क्यू, 1300 से ज्यादा की मौत, 5 हजार लापता
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप