हिंदी ख़बर स्पेशल Archives - Hindi Khabar

हिन्दी ख़बर पर तौकीर रज़ा का Exclusive Interview, बोले… ‘कांग्रेस ने मुसलमानों को आतंकी बनाया’
Exclusive Interview : हिन्दी ख़बर के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल ने IEMC (इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल) के प्रमुख तौकीर रज़ा से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने सवालों के जवाब दिए तो वहीं मुसलमानों को आंतकी बनाने का ठीकरा कांग्रेस के सिर फोड़ दिया. उन्होंने मुलसमानों को अल्पसंख्यक होने के मुद्दे पर कहा कि मुलसमानों को बाकी हिन्दुस्तानियों से अलग करने का काम भी खुद मुलसमान करते हैं.

वहीं जब उनसे पूछा गया कि आपको लोग भड़ाकाऊ भाईजान और अन्य नामों से नवाजते हैं तो उन्होंने कहा कि हम क्या हैं हम जानते हैं. जो हमसे मिला है वह जानता है कि हम देश के लिए ईमानदारी से काम करते हैं.

वहीं जयपुर में उनकी बात को मीडिया में दिखाने पर उन्होंने कहा कि जयपुर में जो कुछ कहा उसे गलत तरीके से परोसने की कोशिश की गई. यदि देश में खानाजंगी हुई है तो इसमें सबसे बड़ी जिम्मेदारी गोदी मीडिया की होगी. मैंने कहा कि रामलीला मैदान में हम 15 दिन तिरंगे के साथ शांति पूर्वक प्रदर्शन करेंगे. हमारी मांगे हैं कि रसूले आजम की शान में गुस्ताखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो. सरकार उनकी सरपरस्ती कर रही है. देशहित के लिए ईश निंदा के खिलाफ एक सख्त कानून बनाया जाए. जिससे कोई भी किसी भी धर्म के खिलाफ आवाज न उठा सके. धार्मिक पुस्तकों का अपमान न हो.

उन्होंने कहा कि मैंने अपने नौजवानों को कंट्रोल इसलिए किया कि वो कानून अपने हाथ में न लें. नफरतों से आपको कोई लाभ नहीं मिलेगा. मौत हमारा आखिरी घर है. क्या हमें मारने से आपके परिवार को लाभ हो रहा है. मैंने सर तन से जुदा नारे की सख्त मुखालफत की है. वहीं बहराइच कांड और कन्हैया दर्जी के बारे में भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा 2014 से पहले रोज आतंकी घटनाएं हुआ करती थीं. अब वो बम कहां चले गए. अगर मुसलमान आतंकी था तो उसे 2014 के बाद भी यही करना था. सही बात यह है कि हिंदूवादी संगठनों ने यह हमले किए. कांग्रेस ने मुसलमानों को गिरफ्तार किया. हमारे माथे पर आतंकवदी का टैग लगाने का काम बीजेपी से भी ज्यादा कांग्रेस ने किया है. वो इस बात में सबसे बड़े मुजरिम हैं.

कश्मीर में आतंकी हमले पर कहा कि हिन्दुस्तानी मुसलमान आतंकवाद नहीं कर सकता. यदि पाकिस्तान से कोई आ रहा है तो यह सरकार का फैल्योर है. वहीं दाउद इब्राहिम आंतकवादी है कि नहीं के सवाल पर तौकीर रजा बचते दिखे. उन्होंने इस बात को घुमाते हुए कहा कि क्या मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा पढ़ने से ही भगवान खुश होंगे. क्या मॉब लिंचिंग सही है. वहीं सड़क पर नमाज पढ़ने की बात पर कहा कि हम किसी के मंदिर के आगे नमाज नहीं पढ़ रहे हैं. जब मस्जिद में जगह कम पड़ती है तभी सड़क पर नमाज पढ़ी जाती है. ऐसा कुछ ही बार होता है. अगर इससे दिक्कत है तो नहीं पढ़ेंगे.

वहीं याकूब मेमन की बात से पल्ला झाड़ते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात पर बात करेंगे तो ज्यादा मुनासिब होगा. उन्होंने यह कहा कि देश में बम धमाकों के पीछे उन लोगों का हाथ है जो मुसलमानों से नफरत करते हैं और उन्हें आंतकी बना कर पेश करना चाहते हैं. हम सिर्फ अल्लाह से डरने वाले लोग हैं. हम मरने के लिए तैयार हैं. अगर देश का कोई भला होता है तो हम मरने के लिए तैयार हैं. वहीं रामलीला मैदान पर प्रदर्शन को लेकर कहा कि 15 दिन में मांगे नहीं मानी गईं तो देश भर में प्रदर्शन करेंगे.

उन्होंने कहा कि मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं न कि सनातन के धार्मिक गुरू. प्रधानमंत्री देश की आवाम का प्रधानमंत्री होता है. वो बताएं खतरा किससे है. सरकार, सुरक्षा व्यवस्था आपकी है. उन्होंने एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे के नारे पर कहा कि यदि ये हिंदुओं से कहा जा रहा है तो गलत है और यदि से सभी देशवासियों से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और चाइना को लेकर कहा जा रहा है तो मैं इसका आदर करता हूं. बांग्लादेश में भी हालात अच्छे नहीं हैं.

एक रहो और नेक रहो पर बोले कि.. योगी जी ने मुसलमानों को संदेश दिया है. जैसा मेरा मानना है. उन्होंने मुसलमानों को संदेश दिया है कि एक रहो. औवैसी पर बोले कि इस किस्म की भड़काऊ बात करने वाले मुलसमानों के दुश्मन हैं.

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसे मुलसमान जो बीजेपी के डर से उधर जा रहे हैं तो अच्छा है जो जिस धर्म का है उसे अपने लिए पक्का रहना चाहिए. वहीं उन्होंने लव जिहाद पर भी बड़े शातिराना अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि मोदी जी को कैलाश मानसरोवर चाइना से वापस लेने की बात करनी चाहिए. बांग्लादेश और पाकिस्तान हिन्दुस्तान का हिस्सा थे. कभी इस पॉजीशन में आए तो उन्हें फिर भारत का हिस्सा बनाएंगे.

उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि मुलसमानों ने पाकिस्तान नहीं बनवाया. मोहम्मद अली जिन्ना एक गुजराती बनिए थे. उनका हिन्दू समाज से बहिष्कार किया गया था. इसी के बाद उनके पिता मुलसमान हो गए. उसके बाद जिन्ना ने और हिंदूवादी संगठनों ने पाकिस्तान बनवाया. वो पोर्क खाते थे जो हमारे यहां हराम है. वो इस्लाम नहीं जनाते थे. उन्होंने अपने समाज के लोगों से बदला लेने के लिए यह काम किया और इल्जाम मुसलमानों पर आया.

वहीं भारत माता की जय और वंदे मातरम पर बोले कि हमारी इबादत का तरीका अलग है. हम अपने वतन से प्यार करते हैं. उन्होंने राष्ट्रीय गान को बदलने की मांग भी कर दी. कहा कि यह जार्ज पंचम के स्वागत में लिखा गया था. सरकार ने हिंदू मुसलमान को उलझाकर देश को खोखला कर दिया. वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के तेजपत्ता वाले बयान पर भी उन्होंने अपनी बात रखी. पक्ष विपक्ष दोनों वोट बैंक की राजनीति में लगे हैं.

बरेली में 2010 में हुए दंगों पर उन्होंने कहा कि इससे मेरा कोई लेनादेना नहीं था. वहीं उन्होंने राजनीति को लेकर कहा कि जो हमारे दोस्त हैं वो ही हमारे हित में नहीं रहे. वहीं इंडी गठबंधन पर भी उन्होंने कहा कि उन्होंने भी मुसलमानों से परहेज किया. वहीं कांग्रेस पर कहा कि जहां इनकी सरकार है वहां हम सताए जा रहे हैं. वहीं श्रद्धा वालकर के केस में कहा कि जो गलत है वो गलत है. देखिए यह एक्सक्लूजिव इंटरव्यू…

यह भी पढ़ें : देश की रक्षा के लिए सनातन बोर्ड जरूरी : राम विलास वेदांती

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

EXCLUSIVE INTERVIEW : हिन्दुओं की आबादी बढ़ाने के लिए बाबा बागेश्वर का ऐलान… ‘अगर क्षमता रही तो 14 बच्चे करुंगा’
EXCLUSIVE INTERVIEW : हिन्दी ख़बर के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल ने बागेश्वर बाबा, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने धर्मातंरण सहित कई मुद्दों पर बात की. वहीं जब प्रधान संपादक ने उनसे हिंदुओं की घटती आबादी के बारे में प्रश्न किया तो उन्होंने कहा कि देश के नौ राज्यों में हिंदू अल्पसंख्यक हो चुका है.  उन्होंने कहा कि वह माता-पिता की इच्छानुसार ही विवाह करेंगे. लवेरिया नहीं… बच्चे पैदा करने के सवाल बाबा बगेश्वर ने काफी रोचक अंदाज में जवाब दिया. बाबा बागेश्वर के साथ हुई इस खास बातचीत के लिए सुनिए यह धमाकेदार एक्सक्लूसिव इंटरव्यू…

इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे बाबा मत बुलाइए. भले ही नाम से बुलाइए. उनके जब उनकी पदयात्रा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह संकल्प हम दो तीन साल पहले बोल चुके हैं. लेकिन उस वक्त चुनाव था.  किसी पार्टी विशेष से हमें न जोड़ा जाए इसलिए उस वक्त यात्रा नहीं की. उन्होंने कहा कि हम सभी सनातियों को एक करना चाहते हैं. इसलिए 21 से 29 नवंबर तक  पैदल यात्रा की जाएगी. यह सभी सनातनियों को एक करने के लिए है.

मनुस्मृति पर बोले ये…

उन्होंने कहा कि हिंदू तब कटता है जब वो ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य या शूद्र होता है. हिंदू अगर एकजुट होकर सिर्फ हिंदू रहेगा तो नहीं कटेगा. मनुस्मृति पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि रामचरित मानस, गीता या मनुस्मृति में जब भी वर्ण व्यवस्था की बात आती है तो उसका मतलब यह नहीं है कि एक निश्चित वर्ण में ही जीना है. यह सिर्फ एक प्राचीन परंपरा है एक सिस्टम बनाने के लिए. उन्होंने कहा हम जात-पात छुआछूत और ऊंच नीच के खिलाफ हैं. मनुस्मृति एक संविधान है मानवों का. यह जीवन जीने की शैली है. यह जातिवाद करने की बात नहीं है. सबको एक करने की बात है. उन्होंने कहा कि इस देश की शिक्षा प्रणाली, हिन्दुओं की उदारता, कायरता, वैमनस्यता, जातिवाद ने हिंदुओं को कमजोर किया है.

‘हम सिर्फ हिन्दू-हिन्दू करते हैं’

उन्होंने कहा कि हमने मुसलमानों के खिलाफ एक भी बात नहीं की. हम सिर्फ हिन्दू-हिन्दू करते हैं. लेकिन जब वो बिना बात हमारी बातों में कूदते हैं तो हमें जवाब देना होता है और हम जवाब देते हैं. हमारे गुरुकुल की पद्धति को मिटना भी हिंदुओं को कमजोर करने का एक जरिया रहा. उन्होंने कहा जिन्हें सत्ता को पाना था उन्होंने जातिवाद फैलाया. उन्हें बांटकर राज करना था.

‘हम किसी राजनेता पर कोई कमेंट नहीं करेंगे’

हमने उनके लिए नई खींच दी कि हम सब हिन्दू एक हैं. उन्होंने कहा धर्म से राजनीति है. राजनीति से धर्म नहीं चलता. हिन्दुओं को एक करने के लिए सबको साथ आना होगा. हम किसी राजनेता पर कोई कमेंट नहीं करेंगे. हम भारतवासियों से कहेंगे कि वो सभी राजनेताओं की बुद्धि ठिकाने लगाए. चाहें वो किसी भी पार्टी के हों. उन्होंने कहा कि इस देश में प्रधानमंत्री की हत्या हुई. यहां धर्म की बात करने वालों की हत्या हुई. धर्म के गाने बनाने वाले गुलशन कुमार की भी हत्या की गई. इस देश में गौ रक्षा आंदोलनकारियों पर गोली चलवाई गईं. इस देश में पालघर में साधुओं की हत्या की गई. बहुत कुछ हुआ इस देश में. उदारचरिता वाले चरित से हिन्दू कायर हो गया.

‘…प्यार किया तो डरना किया’

हिन्दू को हिन्दू कहने में डर लग रहा है. हिन्दुओं को सेक्युलरिज्म नामक कैंसर रोग हो गया है. उन्हें खुद को हिन्दुत्ववादी कहलवाने में शर्म आने लगी है. हम हिन्दुओं को महाराणा प्रताप और रानी लक्ष्मीबाई की बहादुरी बताएंगे. तौकीर रजा की बातों पर कहा कि हम कहेंगे कि छेड़ोगे तो छोड़ा नहीं जाएगा. मोदी योगी के समर्थन पर बोले प्यार किया तो डरना किया. बोले हम कांग्रेस या किसी पार्टी के विरोध में नहीं हैं. लोग किसी भी बयान को राजनीति से जोड़ देते हैं.

‘महाभारत जैसा हाल हो गया’

महाकुंभ में गैर सनातनियों के प्रवेश पर बोले कि गैर सनातनी का प्रवेश वर्जित होना सही है. जो सनातन को नहीं मनाते उन्हें किसी को नहीं जाना चाहिए. जिन्हें सनातन का ज्ञान लेना है वो हमारी कथा में आए. भगवा-ए-हिंद के बारे में बोले बसुधैव कुंटुंबकम वाली विचारधारा इसी से सिद्ध होगी. हम क्यों नहीं अखंड भारत की बात कर सकते. गजवा ए हिन्द की बात पर कहा कि वो तो पाकिस्तान है. फिर भारत ही क्यों.. एक देश बचा है हिंदुओं का इसको छोड़ दो. महाभारत जैसा हाल हो गया. पांडवों ने कहा पांच गांव ही दे दो. जब नहीं दिया तो फिर महाभारत हुआ.

‘… तो आप पर क्या गुजरेगी’

हमारे हिन्दू भाई नेपाल, मॉरीसस में हमें मिलते हैं तो रोते हैं. बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ क्या हुआ… जलाए जा रहे हैं. बहन बेटियों पर अत्याचार हो रहे हैं. विचार करिए आप सालों साल जहां व्यापार करते हैं वहां अचानक कोई ताला डाल दे, आपकी पत्नी को कोई छेड़े तो आप पर क्या गुजरेगी. आपके मठ मंदिर उजाड़ दिए जाएं तो आप पर क्या गुजरेगी. उन्होंने कहा कि सनातन में भ्रम नहीं है. यह एक षड्यंत्र किया गया है. उन्होंने कहा कि बिना कर्म के भगवान फल देने वाले नहीं हैं. यदि आपके पास ईश्वर है तो आप कर्म के बाद भी असफल होने पर निराश नहीं होंगे. आपको प्रेरणा मिलती रहेगी.

‘कई हिंदू सालों मंदिर नहीं जाते’

वहीं उन्होंने कहा कि इस्लाम की एक खासियत है. उनके बच्चों को शुरू से धर्म के बारे में बताया जाता है. लेकिन हिन्दुओं में ऐसा नहीं है. यह हिन्दुओं की एक विडंबना है. बच्चों को रामायण और गीता का ज्ञान नहीं दिया जाता. भारत के मठों के कई पुजारी भी सिर्फ पूजा तक सीमित रह गए हैं. हम भी.. उन्होंने कहा कई हिंदू सालों मंदिर नहीं जाते. जिस दिन सप्ताह में भले ही एक दिन मंदिर के पुजारी सनातन का निशुल्क ज्ञान देना और हिंदू अभिभावक उस ज्ञान के लिए अपने बच्चों को वहां भेजना शुरू कर देंगे उस दिन हिन्दुओं में शानदार जागरूकता आएगी. उन्होंने कहा कि जब तक आप मे तर्कशक्ति नहीं है तभी तक कोई बाबा या धर्मगुरु आपको उल्लू बना सकता है. यदि उल्लू नहीं बनना तो धार्मिक ग्रंथ पढ़िए.

‘ क्षमता रही तो करेंगे…’

वहीं उन्होंने कहा कि इस देश में अल्पसंख्यक मुसलमान नहीं, गरीब है. इस देश में सिर्फ दो जातियां होनी चाहिए. अमीर और गरीब.. उन्होंने कहा कि नौ राज्यों में हिन्दू अल्पसंख्यक हो चुके हैं. सरकार के लोग कहते हैं कि बच्चे दो ही अच्छे तो फिर उनके 12 क्यों अच्छे. या तो सभी के दो बच्चे ही हों. वहीं उन्होंने कहा कि हमने ठान लिया है. हालांकि हमारा विवाह नहीं हुआ है लेकिन हमारे तो 14 होंगे. वहीं दोबारा 14 बच्चे करने वाली बात पर प्रश्न पूछने पर उन्होंने कहा कि यह तो तय है कि हमारी शादी के बाद दो से ज्यादा बच्चे करेंगे. वहीं दोबारा सवाल पर उन्होंने हंसते हुए कहा क्षमता रही तो करेंगे…

यह भी पढ़ें : Rajgir : खेल की दुनिया में बिहार ने रचा इतिहास, CM नीतीश ने किया एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का शुभारंभ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Samsung Galaxy अनपैक्ड इवेंट: Z-फोल्ड 6 और Z-फ्लिप 6 के साथ नए युग की शुरुआत
10 जुलाई को होगा भव्य लॉन्च

Samsung Galaxy: दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज सैमसंग 10 जुलाई को अपने ‘गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट’ में तहलका मचाने के लिए तैयार है। इस इवेंट में कंपनी अपने बहुप्रतीक्षित फोल्डेबल स्मार्टफोन गैलेक्सी Z-फोल्ड 6 और गैलेक्सी Z-फ्लिप 6 के साथ-साथ गैलेक्सी वॉच और पेन भी लॉन्च करने की उम्मीद है। यह जानकारी कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की है।

Samsung Galaxy: प्री-रिजर्वेशन शुरू, आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठाएं

लॉन्च से पहले ही उत्साह बढ़ाने के लिए सैमसंग ने दोनों स्मार्टफोन्स के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिए हैं। ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर भी ₹2000 की राशि देकर इन फोन्स को रिजर्व कर सकते हैं। प्री-रिजर्वेशन करने वाले ग्राहकों को ₹7000 तक की बचत का लाभ मिल सकता है।

Samsung Galaxy: लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स से बढ़ी उत्सुकता

हालांकि कंपनी ने अभी तक इन फोन्स के फीचर्स के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में इनकी स्पेसिफिकेशन्स लीक हो चुकी हैं, जिससे ग्राहकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

Samsung Galaxy Z फोल्ड 6: एक नजर संभावित फीचर्स पर

डिस्प्ले: 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 7.6 इंच का डायनामिक AMOLED मुख्य डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.2 इंच HD+ एमोलेड कवर डिस्प्ले।
प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम: स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 14 पर आधारित सैमसंग वन UI ऑपरेटिंग सिस्टम।
कैमरा: 50MP + 12MP + 12MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 10MP + 4MP का अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा।
बैटरी: 4400mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट।
सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 6: स्टाइल और परफॉर्मेंस का संगम

डिस्प्ले: 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का डायनामिक AMOLED मुख्य डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.2 इंच HD+ एमोलेड कवर डिस्प्ले।
प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम: स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 14 पर आधारित सैमसंग वन UI ऑपरेटिंग सिस्टम।
कैमरा: 50MP + 12MP का डुअल रियर कैमरा और 10MP का अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा।
बैटरी: 4000mAh की बैटरी (पिछले मॉडल से बड़ी) और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट।
कनेक्टिविटी: NFC, WIFI 6E, ब्लूटूथ 5.2, USB-C 3.2 पोर्ट, नैनोसिम और ESIM सपोर्ट।

उम्मीदों का आसमान

सैमसंग के इन नए फोल्डेबल फोन्स से बाजार में काफी उम्मीदें हैं। इनके लॉन्च से फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में एक नई क्रांति आ सकती है। देखना होगा कि सैमसंग अपने इन नए फोन्स के साथ ग्राहकों को कितना प्रभावित कर पाता है।

यह भी पढ़ें-https://hindikhabar.com/national/vice-president-on-walkout-of-opposition/

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Share Market: सेंसेक्स ने रचा इतिहास, पहली बार 80,000 के पार
नई ऊंचाइयों पर भारतीय शेयर बाजार

Share Market: मुंबई, 3 जुलाई: भारतीय शेयर बाजार ने आज एक नया इतिहास रच दिया है। सेंसेक्स ने पहली बार 80,074 का स्तर छू लिया है, जबकि निफ्टी भी 24,307 के नए शिखर पर पहुंच गया। वर्तमान में, सेंसेक्स 500 अंकों की तेजी के साथ 80,000 के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी में भी 150 से अधिक अंकों की बढ़त देखी जा रही है।

Share Market: बैंकिंग और ऑटो शेयरों में रही रौनक

बाजार में आज बैंकिंग, मेटल और ऑटो शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। HDFC बैंक के शेयर में 3% की बढ़त रही। हालांकि, आईटी और एनर्जी शेयरों में कुछ गिरावट दर्ज की गई।

Share Market: 7 महीनों में 10,000 अंकों की छलांग

सेंसेक्स ने पिछले 7 महीनों में 70,000 से 80,000 तक का सफर तय किया है। 11 दिसंबर 2023 को सेंसेक्स 70,000 पर था, जो आज 80,000 के पार पहुंच गया है। यह भी ध्यान देने योग्य है कि सेंसेक्स को 60,000 से 70,000 तक पहुंचने में 2 साल से अधिक का समय लगा था।

Share Market: एशियाई बाजारों की भी रही चमक

आज एशियाई बाजारों में भी सकारात्मक रुख देखने को मिला। जापान का निक्केई 0.88%, ताइवान वेटेड 1.02% और कोरिया का कोस्पी 0.30% ऊपर कारोबार कर रहा है। हैंगसेंग में भी 0.72% की बढ़त रही। हालांकि, शंघाई कंपोजिट में 0.42% की गिरावट दर्ज की गई।

Share Market: विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

मंगलवार को फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने 2,000.12 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने 648.25 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

Share Market: भविष्य की संभावनाएं

विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार में यह तेजी जारी रह सकती है, लेकिन निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। बाजार की चाल पर नजर रखना और अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करना महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें-https://hindikhabar.com/state/uttar-pradesh/hathras-news-death-toll-in-hathras-accident-reaches-121-cm-yogi-will-reach-hathras-to-meet-the-injured/

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

PM Modi: अपने 11वें ‘मन की बात’ एपिसोड में लोकसभा चुनाव, हूल दिवस, ओलंपिक और पर्यावरण पर की बात”
4 महीने बाद PM Modi की ‘मन की बात’: मां के नाम पर पेड़ लगाएं, पेरिस ओलिंपिक के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार महीने बाद ‘मन की बात’ कार्यक्रम किया। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की। इसमें लोकसभा चुनाव, हूल दिवस, रथयात्रा-अमरनाथ यात्रा, कुवैत रेडियो के हिंदी शो, लोकल प्रोडक्ट्स, पर्यावरण दिवस और योग दिवस शामिल थे।

अपने 111वें ‘मन की बात’ एपिसोड में लोकसभा चुनाव, हूल दिवस, ओलंपिक और पर्यावरण पर की बात”

PM Modi: पेरिस ओलिंपिक के लिए शुभकामनाएं

अपने 111वें ‘मन की बात’ एपिसोड में लोकसभा चुनाव, हूल दिवस, ओलंपिक और पर्यावरण पर की बात”प्रधानमंत्री ने पेरिस ओलिंपिक में जाने वाली भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस बार ओलिंपिक में कुछ नई चीजें देखने को मिलेंगी। खिलाड़ी भी अलग लेवल का रोमांच दिखाएंगे।

PM Modi: पिछला एपिसोड और आगामी चुनाव

‘मन की बात’ का 110वां एपिसोड फरवरी में टेलिकास्ट हुआ था। तब PM मोदी ने कहा था कि लोकसभा चुनाव के दौरान ‘मन की बात’ का प्रसारण तीन महीने के लिए नहीं होगा। अब 111वें एपिसोड में PM ने 10 मुद्दों पर चर्चा की।

लोकसभा चुनाव पर

PM मोदी ने देशवासियों और चुनाव आयोग को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर अटूट विश्वास दिखाया है। 2024 का चुनाव दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था, जिसमें 65 करोड़ लोगों ने वोट डाले।

हूल दिवस पर

PM ने हूल दिवस पर वीर सिद्धो-कान्हू के साहस को याद किया। उन्होंने विदेशी शासकों के खिलाफ संघर्ष किया था। झारखंड के संथाल परगना से हजारों संथाली साथियों ने अंग्रेजों से 1855 में संघर्ष किया था।

पर्यावरण दिवस पर

PM मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का जिक्र किया। उन्होंने बताया, “मैंने भी एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाया है।” उन्होंने मां के नाम पर पेड़ लगाने की अपील की।

कुवैत रेडियो के हिंदी शो पर

कुवैत सरकार ने नेशनल रेडियो पर हिंदी में कार्यक्रम शुरू किया है। यह हर रविवार आधे घंटे के लिए टेलिकास्ट होता है। इस कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और कला के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होती है।

योग दिवस पर

PM ने 21 जून को मनाए गए 10वें योग दिवस का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि हर साल योग दिवस में नए-नए रिकॉर्ड्स बन रहे हैं। इस बार श्रीनगर में भी युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

संस्कृत बुलेटिन की सिल्वर जुबली पर

आकाशवाणी के संस्कृत बुलेटिन के 50 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि संस्कृत भारतीय ज्ञान-विज्ञान की प्रगति में बड़ी भूमिका निभाती है। संस्कृत को सम्मान देना समय की मांग है।

अरकू कॉफी पर

पीएम मोदी ने अरकू कॉफी की तारीफ की। यह आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीता राम राजू जिले में पैदा होती है। इसकी खेती से करीब डेढ़ लाख आदिवासी परिवार जुड़े हुए हैं।

पुलवामा की स्नो पीस पर

पीएम मोदी ने बताया कि पुलवामा से स्नो पीस की पहली खेप लंदन भेजी गई। अब्दुल राशीद मीर ने कश्मीर में स्नो पीस उगाने का काम शुरू किया। यह कश्मीर से लंदन तक पहुंचने लगी है।

जगन्नाथ रथयात्रा पर

पीएम मोदी ने जगन्नाथ पुरी की रथयात्रा, जम्मू कश्मीर की अमरनाथ यात्रा और पंढरपुर वारी की यात्राओं के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

मन की बात का प्रसारण

‘मन की बात’ को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों में प्रसारित किया जाता है। इसके अलावा, इसे 11 विदेशी भाषाओं में भी प्रसारित किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं।

2014 में पहला ‘मन की बात’ एपिसोड प्रसारित हुआ था। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी, जिसे जून 2015 में बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। 30 अप्रैल 2023 को ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया था।

110वें एपिसोड में नारी-शक्ति की बात

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ के 110वें एपिसोड में नारी-शक्ति के योगदान को नमन किया था। उन्होंने ड्रोन दीदी का उदाहरण दिया और कहा कि गांव की महिलाएं भी ड्रोन उड़ा रही हैं। अब हर किसी की जुबान पर ‘नमो ड्रोन दीदी’ का नाम है।

यह भी पढ़ें-https://hindikhabar.com/politics/uma-bharti-on-bjps-poor-performance-in-up-uma-bharti-said-dont-blame-pm-modi-and-cm-yogi/

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Hybrid Cars: इलेक्ट्रिक का विकल्प, चार्जिंग की चिंता नहीं, माइलेज ज्यादा पर मेंटेनेंस महंगा
Hybrid Cars: भारत में हाइब्रिड कारें इलेक्ट्रिक कारों के एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही हैं। पिछले कुछ महीनों में इन कारों ने खरीदारों के बीच अच्छी पकड़ बनाई है।

हाइब्रिड वाहनों का उदय

बढ़ती मांग को देखते हुए, वाहन निर्माता कंपनियां भी हाइब्रिड तकनीक की ओर तेजी से रुख कर रही हैं। हाइब्रिड कारों में पेट्रोल इंजन के साथ-साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी होती है। इनका सबसे बड़ा फायदा है कम ईंधन खपत और सामान्य कारों की तुलना में बेहतर माइलेज। यही कारण है कि यह तकनीक तेजी से लोकप्रिय हो रही है। दिलचस्प बात यह है कि वर्तमान में इलेक्ट्रिक कारों का बाजार हाइब्रिड कारों से बड़ा है, फिर भी हाइब्रिड कारें तेजी से बाजार पर कब्जा कर रही हैं।

हाइब्रिड वाहनों की खासियत

हाइब्रिड वाहन (HEV) एक से अधिक ईंधन विकल्पों के साथ आते हैं। इनमें पेट्रोल या डीजल इंजन के साथ-साथ एक इलेक्ट्रिक इंजन भी होता है। खास बात यह है कि इनकी बैटरी को अलग से चार्ज करने की जरूरत नहीं होती, यह कार के इंटरनल सिस्टम से ही चार्ज हो जाती है। जब गाड़ी बैटरी पर चलती है, तो ईंधन की भी बचत होती है।

हाइब्रिड कारें कम गति पर बैटरी से चलती हैं और गति बढ़ने पर अपने आप पेट्रोल इंजन पर स्विच हो जाती हैं।

हाइब्रिड कारों के फायदे

बेहतर माइलेज: हाइब्रिड कारें इलेक्ट्रिक मोटर के इस्तेमाल से ईंधन की खपत कम करती हैं, जिससे उनका माइलेज सामान्य एसयूवी के 10-12 किमी/लीटर के मुकाबले 22-28 किमी/लीटर तक हो सकता है।

कम रखरखाव: हाइब्रिड कारों की बैटरी को सीएनजी या सामान्य कारों की बैटरी की तुलना में कम रखरखाव की जरूरत होती है।

हल्का वजन: हाइब्रिड कारें हल्के मटीरियल से बनी होती हैं और उनका इंजन भी छोटा और हल्का होता है, जिससे उन्हें चलाने के लिए कम ऊर्जा की जरूरत होती है।

बेहतर रीसेल वैल्यू: बेहतर माइलेज के कारण हाइब्रिड कारों की रीसेल वैल्यू अक्सर पेट्रोल या डीजल कारों से अधिक होती है।

कम रनिंग कॉस्ट: ईंधन की कम खपत के कारण हाइब्रिड कारों की रनिंग कॉस्ट भी कम होती है।

हाइब्रिड कारों की चुनौतियां

कीमत: हाइब्रिड कारें अन्य कारों की तुलना में महंगी होती हैं क्योंकि उनमें एक अतिरिक्त बैटरी होती है।

मेंटेनेंस: हाइब्रिड कारें हाई-टेक होती हैं, इसलिए उनका मेंटेनेंस किसी भी मैकेनिक से नहीं कराया जा सकता। डीलरशिप पर मेंटेनेंस कराना पड़ता है, जो अक्सर महंगा होता है।

कौन सी कार बेहतर?

यह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। अगर आप रोजाना 50 किलोमीटर से ज्यादा गाड़ी चलाते हैं, तो लंबे समय में हाइब्रिड कार आपके लिए किफायती साबित हो सकती है।

भारत में हाइब्रिड कारों का भविष्य

भारत में टोयोटा, मारुति और महिंद्रा जैसी बड़ी कंपनियों की हाइब्रिड गाड़ियों की मांग बढ़ रही है। ऐसे में हाइब्रिड कारों का भविष्य उज्ज्वल नजर आता है।

यह भी पढ़ें-https://hindikhabar.com/sports/t20worldcupfinal-the-team-that-wins-the-t20-world-cup-final-will-get-this-much-money-it-will-be-amazing/

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Hollywood Actress Sharon Tate: एक सपने के घर में हुआ खूनी खेल
Hollywood Actress Sharon Tate: हॉलीवुड की उभरती हुई सितारा शैरन टेट और उनके दोस्तों की उनके ही घर में हुई बेरहमी से हत्या ने पूरे हॉलीवुड को हिला कर रख दिया। यह भयानक घटना सिएलो ड्राइव स्थित उनके घर में हुई, जहां पीड़ितों को चाकुओं से गोदकर और फांसी पर लटकाकर मार डाला गया। यह हत्याकांड मनोरंजन जगत के लिए एक झटके के समान था और अपराध के इतिहास में एक गहरा दाग छोड़ गया।

Hollywood Actress Sharon Tate:  एक चमकता सितारा

शैरन टेट एक उभरती हुई हॉलीवुड अभिनेत्री थीं, जिन्होंने “आई ऑफ द डेविल” और “द फियरलेस वैंपायर किलर्स” जैसी कई फिल्मों में काम किया था। वह अपनी सुंदरता, प्रतिभा और जीवंत व्यक्तित्व के लिए जानी जाती थीं। 1968 में, उन्होंने प्रसिद्ध निर्देशक रोमन पोलांस्की से शादी की और यह जोड़ा अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहा था।

Hollywood Actress Sharon Tate: सपनों के घर में रची गई खूनी साज़िश

हत्याओं को अंजाम देने वाला “द मैनसन फैमिली” एक कुख्यात पंथ था, जिसका नेतृत्व चार्ल्स मैनसन नाम के एक करिश्माई लेकिन विक्षिप्त व्यक्ति द्वारा किया जाता था। मैनसन एक आगामी नस्लीय युद्ध में विश्वास करता था और उसने अपने अनुयायियों को इस युद्ध को भड़काने के लिए हिंसक कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

सिएलो ड्राइव हत्याकांड

8 अगस्त, 1969 को, मैनसन परिवार के चार सदस्य, टेक्स वाटसन, सुसान एटकिन्स, पेट्रीसिया क्रेनविंकेल और चार्ल्स “चार्ली” मैनसन को सिएलो ड्राइव स्थित घर भेजा गया, जहां उन्हें लगा कि संगीत निर्माता टेरी मेलचर रहते हैं। हालांकि, मेलचर वहां से चले गए थे और घर में अब शैरन टेट, रोमन पोलांस्की (जो लंदन में थे) और उनके दोस्त जे सेब्रिंग, वोज्शिएक फ्राईकोव्स्की और अबीगैल फोल्गर रहते थे।

आतंक की एक रात

मैनसन परिवार के सदस्य देर रात घर में घुस गए और वहां मौजूद लोगों की निर्मम हत्या कर दी। आठ महीने की गर्भवती शैरन को 16 बार चाकू मारा गया और उन्हें फांसी पर लटका दिया गया। सेब्रिंग और फ्राईकोव्स्की को भी कई बार चाकू मारा गया और उनकी हत्या कर दी गई। फोल्गर को चाकू मारकर और पीट-पीटकर मार डाला गया।

एक भयानक दृश्य

घटनास्थल भयावह था, दीवारों और फर्श पर खून के छींटे थे। हत्यारों ने टेट के खून से सामने के दरवाजे पर “PIG” (सुअर) शब्द भी लिखा था।

एक स्तब्ध राष्ट्र

शैरन टेट और उनके दोस्तों की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। हत्याओं की क्रूरता और इस तथ्य ने कि पीड़ितों में एक गर्भवती महिला भी शामिल थी, जनता को स्तब्ध और भयभीत कर दिया।

जांच और उसके बाद

शुरुआत में हत्याएं अनसुलझी थीं, लेकिन अंततः मैनसन परिवार को इसमें फंसाया गया। मैनसन और उसके कई अनुयायियों को गिरफ्तार किया गया और हत्याओं के लिए मुकदमा चलाया गया। मैनसन को दोषी ठहराया गया और मौत की सजा सुनाई गई, लेकिन बाद में उनकी सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया गया।

एक त्रासदी की विरासत

सिएलो ड्राइव हत्याएं अमेरिकी इतिहास में सबसे कुख्यात अपराधों में से एक हैं। वे मानव स्वभाव के अंधेरे पक्ष और पंथ के भयावह प्रभाव की याद दिलाते हैं। शैरन टेट का जीवन दुखद रूप से छोटा हो गया, लेकिन उनकी यादें उनकी फिल्मों और उन लोगों पर उनके प्रभाव के माध्यम से जीवित हैं, जिन्हें वह जानती थीं।

यह भी पढ़ें-https://hindikhabar.com/entertainment/khatron-ke-khiladi14-promo-first-glimpse-of-dangerous-game-revealed/

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

T20 World Cup Final: भारत और साउथ अफ्रीका की खिताबी जंग से पहले जानिए दोनों टीमों का रिकॉर्ड
T20 World Cup Final: भारत और साउथ अफ्रीका की खिताबी जंग से पहले जानिए दोनों टीमों का रिकॉर्ड20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला शनिवार रात 8 बजे से बारबाडोस के केनसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। पहली बार फाइनल में पहुंची साउथ अफ्रीका का सामना 2007 की चैंपियन टीम इंडिया से होगा। दोनों टीमें अपने दूसरे खिताब की तलाश में मैदान पर उतरेंगी। आइए, इस महामुकाबले से पहले दोनों टीमों के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

नॉकआउट में प्रदर्शन:

भारत: 7 मैचों में 4 जीत, 3 हार (सफलता दर 57%)

साउथ अफ्रीका: 3 मैचों में 1 जीत, 2 हार (सफलता दर 33%)

टी-20 वर्ल्ड कप में overall प्रदर्शन:

भारत: 48 मैचों में 35 जीत, 12 हार, 1 बेनतीजा (जीत प्रतिशत 69%)

साउथ अफ्रीका: 47 मैचों में 32 जीत, 15 हार (जीत प्रतिशत 67%)

आपसी मुकाबले (टी-20 वर्ल्ड कप):

कुल मैच: 6

भारत: 4 जीत

साउथ अफ्रीका: 2 जीत

आपसी मुकाबले (सभी टी-20 वर्ल्ड कप)

कुल मैच: 26

भारत: 14 जीत

साउथ अफ्रीका: 11 जीत, 1 बेनतीजा

प्रमुख खिलाड़ी:

भारत:

बल्लेबाजी: विराट कोहली (1216 रन, टी-20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक)

गेंदबाजी: रविचंद्रन अश्विन (32 विकेट)

साउथ अफ्रीका:

बल्लेबाजी: क्विंटन डी कॉक (614 रन)

गेंदबाजी: एनरिक नॉर्त्या (33 विकेट)

कुछ रोचक तथ्य:

दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक कोई भी टीम अजेय रहते हुए खिताब नहीं जीत पाई है। आज यह रिकॉर्ड टूटना तय है।

कोहली की फॉर्म चिंता का विषय: स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस टूर्नामेंट में अब तक संघर्ष करते नजर आए हैं। फाइनल में उनका प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए अहम होगा।

निष्कर्ष:

दोनों टीमें मजबूत हैं और फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम इतिहास रचते हुए दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करती है।

यह भी पढ़ें-https://hindikhabar.com/big-news/delhi-bodies-of-three-laborers-who-fell-into-the-pit-of-the-building-in-vasant-vihar-recovered-the-accident-happened-due-to-heavy-rain/

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सीएम केजरीवाल का हिन्दी ख़बर के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू… बोले, ‘मोदी जी AAP को कुचलने में लगे हैं’
Exclusive interview of CM Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिन्दी ख़बर के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने राजनीति के विभिन्न पहलुओं पर बात की. उन्होंने कहा कि मोदी जी AAP को कुचलने में लगे हुए हैं. वहीं नई आबकारी नीति घोटाले के बारे में कहा कि पूरा केस फर्जी है, फर्जी केस में जेल भेजा गया. उन्होंने यह भी कहा कि PM ने कबूल किया कि मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं हैं.

जब उनसे पूछा गया कि केजरीवाल जी और नरेंद्र मोदी जी के बीच इतनी कटुता क्यों. जबकि दोनों ही राष्ट्रभक्त, रामभक्त और जनहित की एक सी नीति पर काम करते हैं. इस पर सीएम ने कहा कि पीएम बहुत बड़े व्यक्ति हैं. वो देश के राजा हैं. वह शक्तिशाली और रिसोर्सफुल व्यक्ति हैं. मेरी उनसे व्यक्तिगत कोई दुश्मनी नहीं. मैं मुद्दों की राजनीति करता हूं. मुद्दों की बात करता हूं. देश के लिए काम करता हूं. स्कूल और अस्पताल बनवाता हूं लेकिन जिस तरह से वो हमारे पीछे पड़े हुए हैं. वो आम आदमी पार्टी को कुचलने में लगे हैं. हमारे चार टॉप लीडर(सत्येंद्र जैन, मनीष सिसौदिया, संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल) और मेरे पीए को जेल में डाल दिया. आतिशी और सौरभ भारद्वाज को जेल में डालने की बात करते हैं.

पीएम कहते हैं जैसी करनी वैसी भरनी, भ्रष्टाचार करोगे तो छोड़ूंगा नहीं. इस पर सीएम ने कहा कि जिस शराब घोटाले की बात कही जाती है तो उसमें कभी 100 करोड़ कभी 1100 करोड़ की बात होती है. आखिर वो पैसा कहां गया. जबकि बैंक एकाउंट खंगाल लिए गए हैं. रेड मारी गई है. सीएम ने कहा, अगर वो कैश था तो रखा होगा. कहीं उसकी प्रॉपर्टी खरीदी होगी या कहीं खर्च किया होगा. कुछ सबूत तो होंगे? कुछ भी नहीं मिला है. चवन्नी भी नहीं मिली. वहीं सीएम केजरीवाल ने एक टीवी चैनल का जिक्र करते हुए कहा कि जब पीएम से पूछा गया कि केजरीवाल के पास पैसा क्यों नहीं मिला तो उन्होंने कहा कि केजरीवाल अनुभवी चोर हैं इसलिए कोई सबूत नहीं मिला. सीएम केजरीवाल ने कहा इसका मतलब ये कि पीएम ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है. उन्होंने कहा, पूरा केस झूठा है. पूरा केस फर्जी है. फर्जी केस बनाकर आप चुने हुए सीएम को जेल में डाल दें तो यह देशभक्ति नहीं है.

जब उनसे पूछा गया कि आप यह बात अदालत को क्यों नहीं समझा पा रहे. इस पर सीएम केजरीवाल ने कहा, इन्होंने एक कानून बनाया है वह बहुत खतरनाक है. यह प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग एक्ट(PMLA) है. इसमें जिस किसी के खिलाफ भी एफआईआर होगी उसे पहले दिन जेल में डाल दिया जाएगा. उसके बाद जांच होगी और मुकदमा चलेगा. जब वह निर्दोष साबित होगा तो वह जेल से बाहर आएगा. सीएम ने कहा ये है मोदी का कानून है. इसे विपक्ष को खत्म करने के लिए बनाया गया है. जो पत्रकार, नेता, व्यापारी मोदी जी की नहीं सुनेंगे उन्हें जेल में डाल देंगे. जो मोदी जी को चंदा नहीं देंगे, जेल में जाएंगे.

सीएम केजरीवाल ने कहा, अब वो हमारे खाते फ्रीज करेंगे, दफ्तर बंद कराएंगे. मैं देश से पूछना चाहता हूं क्या ये ठीक है? मोदी जी ने NCP के दो टुकड़े कर दिए, ‘मोदी जी ने शिवसेना के दो टुकड़े कर दिए, कांग्रेस का बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया. उन्होंने कहा कि जैसा रूस में पुतिन ने भी विपक्ष के साथ यही किया, पुतिन ने विपक्ष के नेताओं को मरवाया. बांग्लादेश में शेख हसीना ने भी यही किया, विपक्ष को खत्म करो और चुनाव जीतो. यही अब हमारे देश में शुरू हो गया है.

वहीं उन्होंने कहा कि मोदी जीते तो विपक्ष का कोई नेता नहीं बचेगा. कोई पार्टी नहीं बचेगी. सबको जेल में डाल देंगे. सबको जेल में डालकर चुनाव कराएंगे और जीतेंगे. सीएम केजरीवाल ने कहा, देश को बचाने, तानाशाही हटाने को वोट दीजिए. आरोप लगाया कि आरक्षण हटाने के लिए BJP 400 सीट मांग रही है. मोदी जी चाहते हैं केंद्र में चुनाव ही न हों. मोदी जी केंद्र में परमानेंट रहना चाहते हैं.

सीएम केजरीवाल ने कहा कि जैसे उन्होंने मध्यप्रदेश से शिवराज सिंह को हटाया, राजस्थान से वसुंधरा राजे को हटाया. हरियाणा से मनोहर लाल खट्टर को हटाया, छत्तीसगढ़ में रमन सिंह को हटाया वैसे ही अब PM मोदी, योगी जी को हटा देंगे.

वहीं सीएम केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी एक टीम की तरह चुनाव नहीं लड़ रही है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा RSS की जरूरत नहीं है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि, BJP और RSS के बीच में ज्यादा खटपट हो गई है. अब RSS वाले BJP के लिए काम नहीं कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि हमारे मॉडल को कॉपी करने के लिए साफ नीयत जरूरी है. BJP और मोदी जी की नीयत साफ नहीं है. BJP का एक भी राज्य नहीं जहां स्कूल ठीक हों. BJP का एक भी राज्य नहीं जहां बिजली ठीक हो. हमारे अच्छे कामों से डर कर हमें जेल भेजा गया. मोदी जी को महिलाओं की फ्री बस यात्रा खटक रही है.

सीएम केजरीवाल ने कहा कि जेल में अपनी मर्जी से नहीं गया था. मुझे जेल में तोड़ने की कोशिश की गई. मुझे जेल में आइसोलेटेड सेल में रखा गया. जेल में मैं किसी से बात नहीं कर सकता था. मेरी सेल में दो CCTV लगाए गए थे, उनकी फीड PMO में जाती थी. 15 दिन तक मुझे इंसुलिन नहीं दिया गया. मैंने जेल  में गीता पढ़ी, रामायण पढ़ी, मेडिटेशन किया.

वहीं उन्होंने कहा कि मैं पद का लालची नहीं हूं. यदि में जेल में जाने पर सीएम पद से इस्तीफा दे दिया तो दिल्ली की सरकार गिराकर चुनाव कराएंगे. यह राजनीतिक षडयंत्र है. अगर मैंने इस्तीफा दे दिया. तो अगली बारी ममता बनर्जी की होगी. इसी तरह एक एक करके नॉन बीजेपी CM को गिरफ्तार करके यहीं किया जाएगा.

अभी तक जनता को लगता था कि हम राष्ट्रीय स्तर पर नहीं हैं. इसलिए हमें लोकसभा में वोट नहीं मिलता था. अब हम गठबंधन का हिस्सा हैं. सीएम केजरीवाल ने कहा कि यदि हमारी सरकार बनेगी तो अपनी 10 गारटियां पूरी करूंगा. वहीं इंडी गठबंधन के पीएम के सवाल पर उन्होंने कहा कि मोदी जी तो जाने वाले हैं. BJP अपना दूल्हा बताए, हम अपना बता देंगे. उन्होंने कहा कि ‘केजरीवाल को मारकर AAP खत्म नहीं होगी. एक केजरीवाल मरेगा तो 100 केजरीवाल पैदा होंगे.

वहीं स्वाति मालीवाल केस पर उन्होंने कहा कि स्वाति मालीवाल केस में पुलिस निष्पक्ष जांच करे. स्वाति या बिभव जो दोषी हो उसे सजा मिले. ‘हमारे सारे राज्यसभा सांसद काम में लगे हैं. वहीं जब उनसे पूछा गया कि आपके बारे में ऐसा कहा जा रहा है कि आपने अभिषेक मनु सिंघवी को राज्यसभा भेजने के लिए तीन लोगों से कहा कि अपनी सीट छोड़ दो तो सीएम केजरीवाल ने इस पर कहा कि सिंघवी को राज्यसभा भेजने की कोई बात नहीं है. BJP ने अभिषेक मनु सिंघवी वाला झूठ फैलाया है.

वहीं उन्होंने कहा कि 10 साल में चीन ने भारत की जमीन कब्जाई है. मोदी सरकार चीन मामले पर झूठ बोल रही है मोदी जी के दोस्तों के चीन में बिजनेस हैं. दोस्तों को बचाने के लिए मोदी जी चुप हैं. उन्होंने कहा कि यदि हमारी सरकार बनी तो सेना को खुली छूट देंगे. चीन से भारत की जमीन को वापस लेंगे. सीमा की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होगी. मेरी गलत गिरफ्तारी के बाद माहौल बदला है. दिल्ली में सातों सीटें BJP हारेगी. वहीं उन्होंने पंजाब पर बात करते हुए कहा कि पंजाब में 11 से 13 सीटें हम जीतेंगे. इस बार BJP 220 से भी कम में सिमटेगी. INDI गठबंधन 300 के करीब सीटें जीतेगा.

तिहाड़ से आने के बाद दिल्ली के CM Arvind Kejriwal का सबसे धुआंधार इंटरव्यू LIVE@ArvindKejriwal @CMODelhi @AamAadmiParty @Jasmine441 @SandeepPathak04 @SanjayAzadSln @AtishiAAP @Saurabh_MLAgk @BJP4Delhi @LtGovDelhi @PMOIndia @HMOIndia @atulaum_ https://t.co/S0zQqfRkZQ
— हिन्दी ख़बर | Hindi Khabar  (@HindiKhabar) May 24, 2024

यह भी पढ़ें: सीएम नीतीश ने पूछा… लालू प्रसाद यादव ने कितने यादवों को लड़वाया चुनाव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Uttarakhand News : पौने आठ करोड़ की लागत से हुआ रानीखेत में शिलान्यास !
Uttarakhand News : पर्यटन नगरी रानीखेत C C R S कार्यालय में हुई बॉटनिकल कार्यशाला। 7 स्टाफ क्वार्टर व वीआईपी गेस्ट हाउस का किया गया शिलान्यास।

Uttarakhand News : पौने आठ करोड़ रु० से बनने वाले 7 स्टाफ क्वाटर व 1 वीआईपी गेस्ट हाउस का हुआ शिलान्यास ।

अपने पर्यटन के लिए जाने जाने वाली नगरी रानीखेत के क्षेत्रीय आयुर्वेदेय अनुसंधान संस्थान कार्यालय में हुई बॉटनिकल कार्यशाला। जहां करीब पौने आठ करोड़ रु० से बनने वाले 7 स्टाफ क्वाटर व 1 वीआईपी गेस्ट हाउस का शिलान्यास भी किया गया । रानीखेत का क्षेत्रीय आयुर्वेदेय अनुसंधान संस्थान,आयुर्वेद के क्षेत्र में नवीन अनुसंधान को समर्थन प्रदान करने के लिए जाना जाता है । जहां पिछले साल त्रैमासिक एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का भी आयोजन किया गया था ।

Uttarakhand News : विशेष अतिथि भी रहे मौजूद ।

रानीखेत के क्षेत्रीय आयुर्वेदेय अनुसंधान संस्थान कार्यालय में हुई बॉटनिकल कार्यशाला के शिलान्यास के दौरान डा०मुंजपुरा,महेंद्र भाई,कालूभाई और राज्य मंत्री आयुष भी मौजूद रहे । वैद्य प्रो० रबीनारायण आचार्य महानिदेशक आयुष नई दिल्ली द्वारा इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई । इस दौरान वहाँ उपस्थित तमाम जनों ने उत्साह नजर आया ।

Uttarakhand News : भगवान धन्वंतरि की मूर्ति के समक्ष हुई दीप प्रज्जवलित ।

यही नहीं ! मुख्य अतिथि उप महानिदेशक डा०एन श्रीकान्त, संस्थान प्रभारी आचिन्तय मित्रा और डा० टी महेश्वर द्वारा भगवान धन्वंतरि की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। डा० तरुण द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। पिछले कुछ समय पूर्व छात्र छात्राओं की सम्बन्धित प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र व मेडल से मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। साथ हीं भूमि पूजन कर पोने आठ करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया गया।

रानीखेत से नंदकिशोर गर्ग की रिपोर्ट ।

ये भी पढ़े:    http://Uttarakhand News : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मोदी-धामी पर जमकर साधा निशाना ।

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए