मनोरंजन News in Hindi, मनोरंजन की खबरें, Hindi Cinema- Hindi Khabar

कंगना रनौत का विवादित बयान पर पलटवार, बोलीं- आजादी का मतलब मर्यादा तोड़ना नहीं
Kangana Controversy : अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। युवा हिंदू महिलाओं की जीवनशैली और भाषा को लेकर की गई उनकी टिप्पणी पर विवाद बढ़ने के बाद कंगना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर अपनी सफाई दी।

कंगना ने वीडियो में मीडिया और कुछ तथाकथित फेमिनिस्टों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने भारतीय समाज में सिविक सेंस, अनुशासन और सांस्कृतिक मर्यादा की जरूरत पर जोर दिया। कंगना ने कहा कि अभद्रता को स्वीकार नहीं किया जा सकता और अगर कोई व्यक्ति सामाजिक मर्यादाओं का पालन नहीं कर सकता तो उसे अपनी सीमाओं को समझना होगा।

किसी की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए कंगना ने कहा कि कुछ बच्चे उन्हें अपना एग्जाम बडी मानते हैं, जबकि कई लोग उन्हें अपना नेता, मार्गदर्शक और आराध्य मानते हैं। ऐसे में किसी की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।

अपने इंस्टाग्राम वीडियो में कंगना ने आरोप लगाया कि मीडिया उनके बयानों को तोड़-मरोड़कर केवल टीआरपी और फॉलोअर्स के लिए पेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि उनके सकारात्मक संदेशों, जैसे स्काईरूट कार्यक्रम की सफलता पर बधाई और नीट परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देने वाली बातों को नजरअंदाज किया गया।

अपने बयान का बचाव करते हुए कंगना ने कहा कि वह नहीं चाहतीं कि बच्चों को ऐसी अश्लील भाषा और व्यवहार से जोड़कर देखा जाए, जिससे परिवार के सामने शर्मिंदगी महसूस हो। उन्होंने कहा कि इस तरह के व्यवहार को सामान्य नहीं बनाया जाना चाहिए।

मर्यादा और गरिमा समाज का हिस्सा

कंगना ने उन लोगों पर भी सवाल उठाए जो महिलाओं की स्वतंत्रता के नाम पर हर तरह के व्यवहार को सही ठहराने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि मर्यादा और गरिमा समाज का हिस्सा हैं और हर व्यक्ति को सामाजिक नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी को समाज में रहना है तो उसे संविधान और नियमों के अनुसार चलना होगा। कंगना के मुताबिक, स्वतंत्रता का मतलब यह नहीं है कि किसी अन्य व्यक्ति की भावनाओं या सामाजिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया जाए।

भाषा में गरिमा बनाए रखना जरूरी

सार्वजनिक जीवन में भाषा और व्यवहार को लेकर कंगना ने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति या उसके परिवार के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करना सामान्य बात नहीं हो सकती। उन्होंने दोहराया कि दूसरों का सम्मान करना और भाषा में गरिमा बनाए रखना जरूरी सिविक सेंस का हिस्सा है।

VIDEO देखने के लिए क्लिक करें- https://www.instagram.com/reel/DbXh12WzlMy/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं भी दीं

कंगना ने युवाओं को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें ऐसी सोच से प्रभावित नहीं होना चाहिए जो उन्हें गलत दिशा में ले जाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर हर व्यक्ति को एक सीमा और जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने सभी के बेहतर भविष्य और सद्बुद्धि की कामना करते हुए गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं भी दीं।

आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

गौरतलब है कि यह विवाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए जेन जी के छात्र प्रदर्शन के बाद शुरू हुआ था। 20 जुलाई को ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई के बाद कुछ आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इन वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

SM यूजर्स के बीच बयानबाजी जारी

इन्हीं वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने पहले भी कहा था कि उन्होंने अपनी जिंदगी में इतनी अभद्र भाषा और व्यवहार एक साथ कभी नहीं देखा। इसके बाद से ही कंगना और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच बयानबाजी जारी है।

ये भी पढ़ें- PoK में उठी आवाज तो पाकिस्तान ने लगा दिया ‘दुश्मन’ का ठप्पा, ख्वाजा आसिफ के बयान पर मचा बवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘भोजपुरी बवाल’ में काजल-अम्रपाली की भिड़ंत, इनसिक्योरिटी पर छिड़ी जंग, एक-दूजे से भिड़ीं हसिनाएं
Kajal Amrapali Dispute : टीवी और ओटीटी पर इन दिनों रियलिटी शोज का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। ‘लॉकअप 2’ और ‘द अलायंस’ जैसे शोज को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच ‘बिग बॉस 20’ के ऐलान के बाद अब भोजपुरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का पहला टीवी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ भी चर्चा में आ गया है।

इस शो में भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। शो में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, तेज प्रताप यादव, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी जैसे चर्चित चेहरे शामिल हैं। हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे के बीच बहस देखने को मिल रही है।

दुबे पर इनसिक्योर होने का आरोप

जियो हॉटस्टार पर जारी किए गए प्रोमो में दोनों अभिनेत्रियां एक-दूसरे पर आरोप लगाती नजर आ रही हैं। प्रोमो में काजल राघवानी आम्रपाली दुबे पर इनसिक्योर होने का आरोप लगाती हैं। इसके जवाब में आम्रपाली कहती हैं कि काजल उनके खिलाफ गलत बातें कह रही हैं और उन्हें अपने दावों को साबित करना चाहिए।

VIDEO देखने के लिए क्लिक करें- https://www.instagram.com/reel/DbLgG_FKIRp/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

पवन सिंह ने की काजल राघवानी का तारीफ

प्रोमो की शुरुआत में पवन सिंह काजल राघवानी की तारीफ करते हैं और उन्हें ‘क्यूट’ बताते हैं। इसके बाद काजल आम्रपाली से कहती हैं कि वह उनसे इनसिक्योर रहती हैं। आम्रपाली इस शब्द को लेकर काजल को टोकती हैं और इसके सही उच्चारण को लेकर बात करती हैं।

यह अवॉर्ड काजल राघवानी का है

इसके बाद आम्रपाली आरोप लगाती हैं कि कई अवॉर्ड शो में उन्हें बताया जाता है कि यह अवॉर्ड काजल राघवानी का है। वहीं काजल जवाब देती हैं कि उन्हें जहां भी काम के ऑफर मिलते हैं, वहां आम्रपाली भी पहुंच जाती हैं। इस पर आम्रपाली उनसे इस बात का सबूत मांगती हैं।

‘इनसिक्योर’ को लेकर दुबे पर तंज

प्रोमो वायरल होने के बाद दोनों अभिनेत्रियों के बीच सोशल मीडिया पर भी हल्की नोकझोंक देखने को मिली। काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ‘इनसिक्योर’ शब्द को लेकर आम्रपाली दुबे पर तंज कसा। उन्होंने गूगल सर्च का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें सुधारने से पहले गूगल को सही किया जाना चाहिए।

आम्रपाली दुबे ने दी इस पर दी प्रतिक्रिया

काजल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भी लिखा कि सीखने के लिए पूरी जिंदगी पड़ी है और वह सीखने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपने फैंस से भी इस मुद्दे पर राय मांगी। वहीं आम्रपाली दुबे ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इनसिक्योर और अनसिक्योर दोनों शब्दों का अर्थ दिखाते हुए स्क्रीनशॉट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि किसी पर आरोप लगाने से पहले यह देखना जरूरी है कि इस्तेमाल किए गए शब्द और व्याकरण सही हैं या नहीं।

VIDEO देखने के लिए क्लिक करें- https://www.instagram.com/p/DbM3jo2o9PB/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

दोनों की तकरार ने बढ़ाई उत्सुकता

अब ‘भोजपुरी बवाल’ के इस प्रोमो के सामने आने के बाद दोनों अभिनेत्रियों के फैंस सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी पसंदीदा कलाकार का समर्थन कर रहे हैं। शो में आगे दोनों के बीच की यह तकरार किस दिशा में जाती है, इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें- CJP ने खत्म किया आंदोलन, सरकार से बातचीत के बाद तीनों मांगें पूरी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

एक्ट्रेस Ayesha Khan हिरासत में ली गईं, CJP प्रदर्शन के समर्थन में पहुंची थीं, जानिए पूरा मामला
Ayesha Khan Detained : रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ में अपने डांस को लेकर चर्चा में आईं अभिनेत्री आयशा खान को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि आयशा खान नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे CJP प्रदर्शन के समर्थन में पहुंची थीं। इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पुलिस कार्रवाई को लेकर अपनी बात रखती नजर आ रही हैं।

वायरल वीडियो में आयशा खान कहती हैं कि वह शांतिपूर्वक सड़क पर खड़ी थीं और उन्होंने कोई नारा नहीं लगाया था। उनका कहना है कि उन्होंने किसी प्रदर्शन की शुरुआत भी नहीं की थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें और उनके दोस्तों को हिरासत में ले लिया।

Video देखने के लिए क्लिक करें- https://www.instagram.com/reel/DbF78M2J2UJ/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

महिला पुलिसकर्मी ने वैन में बैठाया

वीडियो में आयशा के साथ मौजूद एक युवक भी कहता है कि उसका मैथ्स का प्रैक्टिकल था और उसे बिना किसी वजह के वहां से ले जाया गया। आयशा ने दावा किया कि वह सिर्फ सड़क पर खड़ी थीं, तभी कुछ महिला पुलिसकर्मी आईं और उन्हें पकड़कर पुलिस वैन में बैठा दिया।

एक अन्य वीडियो में महिला पुलिसकर्मी आयशा खान को पुलिस वैन में बैठाते हुए दिखाई दे रही हैं। इस दौरान आयशा पुलिस से पूछती हैं कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है और वह अपने परिवार को क्या जवाब देंगी।

पुलिस स्टेशन में बैठी नजर आईं खान

बाद में आयशा खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पुलिस स्टेशन में बैठी नजर आईं। उन्होंने बताया कि वह नीट छात्रों के समर्थन में पहुंची थीं। उनके मुताबिक, वह और उनके साथी केवल सड़क पर खड़े थे, न कोई नारेबाजी कर रहे थे और न ही प्रदर्शन शुरू किया था।

Video देखने के लिए क्लिक करें- https://www.instagram.com/reel/DbF8KdbMV4B/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

भाई और दोस्त को पुलिस वैन में बैठाया

आयशा ने कहा कि पुलिस ने उनसे कहा कि यहां विरोध प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। उन्होंने पुलिस से दूसरा रास्ता बताने को कहा, लेकिन बातचीत से पहले ही उनके भाई और दोस्त को पुलिस वैन में बैठा दिया गया। इसके बाद उन्हें भी महिला पुलिसकर्मियों ने पकड़कर वैन में बैठा दिया।

पुलिस स्टेशन में पुलिसकर्मियों का व्यवहार ठीक

आयशा ने आरोप लगाया कि हिरासत में लेने के दौरान उन्होंने कई बार पुलिस से पूछा कि उनकी गलती क्या है और उन्हें कहां ले जाया जा रहा है, लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि उन्हें दादर से वर्ली पुलिस स्टेशन ले जाया गया। आयशा के अनुसार, वर्ली पुलिस स्टेशन में पुलिसकर्मियों का व्यवहार ठीक था, लेकिन उनका सवाल अब भी यही है कि बिना प्रदर्शन शुरू किए उन्हें हिरासत में क्यों लिया गया।

Video देखने के लिए क्लिक करें- https://www.instagram.com/reel/DbF-brtIMgk/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

वहीं, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद ने भी CJP प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे लोगों को पुलिस हिरासत में ले रही है।

कई लोगों को हिरासत में लिया गया

उर्फी जावेद ने कहा कि लोग शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें ऐसा करने से रोका जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि शिवाजी पार्क के बाहर उन्होंने कई पुलिस वैन देखीं और कई लोगों को हिरासत में लिया जा रहा था। उर्फी ने सवाल उठाया कि क्या छात्र अपने अधिकारों के लिए आवाज भी नहीं उठा सकते।

Video देखने के लिए क्लिक करें- https://www.instagram.com/reel/DbGBdBMIdL-/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP का प्रदर्शन जारी है। इस आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हो रहे हैं और कुछ कलाकार भी छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। 20 जुलाई को हुए ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई के बाद यह मामला और चर्चा में आ गया है।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी का NEET मुद्दे पर केंद्र पर हमला, PC में बोले- छात्रों की आवाज दबाई जा रही, 10 साल में 152 पेपर लीक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

आधी रात सलमान खान का पोस्ट वायरल, फैंस से पूछा- “आपकी तबीयत कैसी है?”
Salman Khan Post : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का देर रात किया गया सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट सामने आने के बाद फैंस के बीच इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

सलमान खान अक्सर अपने इंस्टाग्राम और एक्स अकाउंट पर देर रात पोस्ट साझा करते रहते हैं, जो किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। इस बार भी उनकी इस पोस्ट ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

कैप्शन बना चर्चा का विषय

अभिनेता सलमान खान ने रविवार रात कुछ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों में वह हैट पहने हुए अलग अंदाज में कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं। हालांकि, तस्वीरों से ज्यादा उनके कैप्शन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

अभिनेता ने लिखा, “आप लोगों की तबीयत कैसी है?” इस लाइन के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग अनुमान लगा रहे हैं। कुछ लोग इसे सामान्य बातचीत मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे किसी खास संदेश या तंज के तौर पर देख रहे हैं।

वायरल वीडियो के बाद फिर चर्चा में आया पोस्ट

हाल ही में सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद कई फैंस ने उनके लुक को उनकी सेहत से जोड़ते हुए अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी थीं।

इसी बीच सलमान की देर रात की गई नई सोशल मीडिया पोस्ट ने चर्चाओं को और बढ़ा दिया है। फैंस इस पोस्ट को वायरल वीडियो और उनकी सेहत को लेकर चल रही अटकलों पर अप्रत्यक्ष प्रतिक्रिया के रूप में देख रहे हैं। हालांकि, अभिनेता ने अब तक इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

वर्कफ्रंट पर सलमान खान

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म के लिए तैयारी कर रहे हैं। अपने किरदार को प्रभावशाली बनाने के लिए उन्होंने कड़ी ट्रेनिंग ली है। इसके अलावा वह जल्द ही अभिनेत्री नयनतारा के साथ एक नई फिल्म में नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें – अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा फिर रोकी गई, श्रद्धालुओं से की गई सतर्क रहने की अपील

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

जैकलीन फर्नांडिस के गाने ‘जुगनी’ पर विवाद, वार्डरोब मालफंक्शन को लेकर उठे सवाल, बढ़ा विवाद
Jugni Song Controversy : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों अपने नए म्यूजिक वीडियो ‘जुगनी’ को लेकर चर्चा में हैं। 15 जुलाई को रिलीज हुए इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया है। गाने में जैकलीन के एक सीन को लेकर यूजर्स मेकर्स की आलोचना कर रहे हैं।

‘जुगनी’ को बी प्राक और सोनू ठुकराल ने अपनी आवाज दी है, जबकि यह गाना जैकलीन फर्नांडिस पर फिल्माया गया है। रिलीज के बाद गाने को काफी व्यूज मिले, लेकिन एक सीन को लेकर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए।

वार्डरोब मालफंक्शन वाले सीन पर विवाद

म्यूजिक वीडियो के एक क्लोजअप शॉट में जैकलीन डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके पहनावे को लेकर वार्डरोब मालफंक्शन की स्थिति दिखाई दी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। कई यूजर्स ने इस सीन को लेकर मेकर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया। कुछ लोगों ने सवाल किया कि वीडियो रिलीज से पहले एडिटिंग टीम की नजर इस हिस्से पर क्यों नहीं गई।

वीडियो में किया गया बदलाव

विवाद बढ़ने के बाद मेकर्स ने वीडियो को हटाने के बजाय उस हिस्से को ब्लर कर दिया, जिसमें आपत्तिजनक सीन दिखाई दे रहा था। हालांकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इससे भी संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने मेकर्स की आलोचना जारी रखी।

यूट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई लोगों ने गाने के उस हिस्से को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। कुछ यूजर्स ने इसे गलती बताया, जबकि कुछ ने इसे जानबूझकर किया गया प्रचार का तरीका बताया। हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक गाने के मेकर्स या जैकलीन फर्नांडिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर भी चर्चा में जैकलीन

फिल्मों और म्यूजिक वीडियो के अलावा जैकलीन फर्नांडिस 200 करोड़ रुपये के कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर भी चर्चा में रही हैं। इस मामले में उन्होंने ट्रायल कोर्ट के आरोप तय करने के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

वर्क फ्रंट पर जैकलीन

जैकलीन फर्नांडिस जल्द ही अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगी। फिल्म में कई बड़े कलाकार शामिल हैं और इसे लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है।

ये भी पढ़ें- बुलंदशहर को CM योगी की बड़ी सौगात, 57 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, विकास की रफ्तार तेज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

यश और कियारा का ग्लैमरस अंदाज देख फैंस हुए दीवाने, ‘तबाही’ वीडियो हुआ वायरल
Toxic Movie : साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की रिलीज पहले ‘धुरंधर 2’ के साथ होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख में बदलाव किया गया। अब यह फिल्म अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फैंस फिल्म से जुड़ी हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं।

यश और कियारा की शानदार केमिस्ट्री

फिल्म के पहले गाने ‘तबाही’ का ऑडियो मार्च में जारी किया गया था, लेकिन इसके म्यूजिक वीडियो को लेकर मेकर्स ने काफी समय तक सस्पेंस बनाए रखा। अब आखिरकार गाने का आधिकारिक वीडियो रिलीज कर दिया गया है। वीडियो में यश और कियारा आडवाणी की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

मशहूर सूफी कवि रूमी की पंक्तियां

‘तबाही’ का म्यूजिक वीडियो बड़े स्तर पर तैयार किया गया है, जिसमें ग्लैमरस विजुअल्स और दोनों कलाकारों के बीच रोमांटिक बॉन्ड को दिखाया गया है। यश ने इस गाने को शेयर करते हुए मशहूर सूफी कवि रूमी की पंक्तियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कई भाषाओं में किया गया रिलीज

पैन-इंडिया दर्शकों को ध्यान में रखते हुए इस गाने को कई भाषाओं में रिलीज किया गया है। गाने का संगीत विशाल मिश्रा ने तैयार किया है। हिंदी संस्करण के बोल राज शेखर ने लिखे हैं, जबकि कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं के लिए अलग-अलग गीतकारों ने योगदान दिया है।

कलाकारों की स्क्रीन प्रेजेंस की सराहना

गाना रिलीज होते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर यश और कियारा की जोड़ी की जमकर तारीफ की। कई दर्शकों ने इसे शानदार विजुअल ट्रीट बताया और दोनों कलाकारों की स्क्रीन प्रेजेंस की सराहना की। केजीएफ: चैप्टर 2 के बाद यश की यह बड़े पर्दे पर वापसी वाली फिल्म है, इसलिए इसे लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं।

ये कलाकार निभाएंगे भूमिका

फिल्म में यश दो अलग-अलग किरदारों ‘राया’ और ‘टिकट’ में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं। इसमें कियारा आडवाणी के अलावा नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा टोविनो थॉमस, डेरेल डी’सिल्वा और सुदेव नायर भी फिल्म का हिस्सा हैं।

कई भाषाओं में किया जाएगा रिलीज़

‘टॉक्सिक’ को अंग्रेजी और कन्नड़ भाषाओं में शूट किया जा रहा है, जबकि इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में डब करके रिलीज किया जाएगा। 26 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म से यश के फैंस को एक बड़े सिनेमाई अनुभव की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- यूपी में भारी बारिश का कहर, लखनऊ में छाया अंधेरा, आगरा में दुकान ढही, 5 लोगों के दबने की आशंका

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

करिश्मा कपूर ने किराए पर दिया अपना करोड़ों का आलीशान घर, हर महीने कमाएंगी लाखों रुपये
Bollywood News : बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ लग्जरी लाइफस्टाइल और प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने मुंबई के अपने एक प्रीमियम अपार्टमेंट को किराए पर देकर हर महीने अच्छी कमाई का नया जरिया बना लिया है।

हर महीने करीब 5.51 लाख रुपये

जानकारी के मुताबिक, करिश्मा कपूर ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में स्थित अपना लग्जरी फ्लैट रेंट पर दिया है। यह डील आधिकारिक तौर पर नवंबर 2025 में रजिस्टर की गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रॉपर्टी से उन्हें हर महीने करीब 5.51 लाख रुपये किराया मिलेगा। इस हिसाब से एक साल में उनकी कुल कमाई लगभग 66 लाख रुपये से अधिक होगी।

फिल्मी सितारों और प्रोफेशनल्स की पसंद

बांद्रा वेस्ट मुंबई के सबसे पॉश और महंगे इलाकों में गिना जाता है, जहां हाई-प्रोफाइल रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स, कैफे, रेस्टोरेंट और सी-फेसिंग लोकेशन इसे और भी खास बनाते हैं। इसी वजह से यह इलाका फिल्मी सितारों और बिजनेस प्रोफेशनल्स की पहली पसंद माना जाता है।

20 लाख रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट

प्रॉपर्टी डिटेल्स के अनुसार, यह अपार्टमेंट ग्रैंड बे कॉन्डोमिनियम में स्थित है और इसका कारपेट एरिया लगभग 2,200 स्क्वायर फुट है। इस डील में तीन कार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं। लीज एग्रीमेंट के दौरान स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस भी जमा की गई है, साथ ही लगभग 20 लाख रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट लिया गया है।

कुल किराया करीब 1.23 करोड़ रुपये

यह पहली बार नहीं है जब इस प्रॉपर्टी को किराए पर दिया गया हो। इससे पहले भी नवंबर 2023 में इसे दो साल की लीज पर दिया गया था, जिसमें पहले साल का मासिक किराया 5 लाख रुपये और दूसरे साल 5.25 लाख रुपये तय किया गया था। उस दौरान कुल किराया करीब 1.23 करोड़ रुपये रहा था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करिश्मा कपूर हाल ही में क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘ब्राउन’ में नजर आई थीं। इससे पहले वह साल 2012 में फिल्म ‘डेंजरस इश्क’ में बड़े पर्दे पर दिखाई दी थीं।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में 18 करोड़ का बड़ा प्रॉपर्टी घोटाला, विधवा महिला के फ्लैट से हुआ बड़ा खेल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

महेश भट्ट की थिएटर में धमाकेदार वापसी, नई कहानी से करेंगे दिलों पर राज, ‘वो सुबह हम ही से आएगी’ का प्रीमियर तय
Vo Subah Hum Hi Se Aayegi : फिल्मकार महेश भट्ट एक बार फिर थिएटर की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। फिल्मी दुनिया के बाद अब वे रंगमंच पर अपनी नई प्रस्तुति के साथ दर्शकों के सामने होंगे। उनका नया नाटक ‘वो सुबह हम ही से आएगी’ जल्द ही मंचित किया जाएगा, जिसका प्रीमियर 5 जुलाई को मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित मुक्ति ऑडिटोरियम में होगा।

इमरान और नमिता सचदेवा आएंगे नजर

इस नाटक का निर्देशन तारीकी हामीद ने किया है, जबकि लेखन की जिम्मेदारी टीवी जर्नलिस्ट और चर्चित प्लेराइट दिनेश गौतम ने निभाई है। इसमें मुख्य भूमिकाओं में इमरान ज़ाहिद और नमिता सचदेवा नजर आएंगे। संगीत अनु मलिक ने तैयार किया है, जिनका कहना है कि इस नाटक की कहानी ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया है और इसका संगीत इसकी भावनात्मक धड़कन है।

1990 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित

महेश भट्ट के अनुसार थिएटर कलाकार की असली परीक्षा होती है, जहां बिना रीटेक के सीधे दर्शकों के सामने अभिनय करना पड़ता है। यह माध्यम कलाकार को सबसे अधिक ईमानदार बनाता है। नाटक की कहानी 1990 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें एक ऐसे युवा की यात्रा दिखाई गई है जो सपनों, संघर्षों, प्रेम और जीवन की कठिन परिस्थितियों से गुजरते हुए अंततः यह समझता है कि वास्तविक सफलता संवेदनशील और ईमानदार इंसान बनने में है।

दोबारा सपने देखने का रखते हैं साहस

निर्देशक तारीकी हामीद का मानना है कि थिएटर में भव्यता से ज्यादा महत्वपूर्ण सच्चा अभिनय और भावनाओं की ईमानदारी होती है, जो सीधे दर्शकों तक पहुंचनी चाहिए। लेखक दिनेश गौतम ने इस नाटक को संघर्षशील आम लोगों को समर्पित बताया है, जो असफलताओं के बावजूद दोबारा सपने देखने का साहस रखते हैं।

थिएटर करियर की एक नई शुरुआत

इमरान ज़ाहिद ने कहा कि महेश भट्ट के साथ काम करना उनके लिए हमेशा सीखने की प्रक्रिया रही है, जबकि नमिता सचदेवा ने इसे अपने थिएटर करियर की एक नई शुरुआत बताया है। अनु मलिक के अनुसार जैसे ही उन्होंने कहानी सुनी, उन्हें इसका संगीत बनाने की प्रेरणा मिली।

पहले भी कर चुके हैं काम

यह नाटक महेश भट्ट, इमरान ज़ाहिद और दिनेश गौतम की रचनात्मक साझेदारी का एक और महत्वपूर्ण अध्याय माना जा रहा है, इससे पहले भी वे कई चर्चित प्रस्तुतियों में साथ काम कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें- पंजाब में खेल क्रांति! एशियन, विश्व और ओलंपिक चैंपियनों की नर्सरी बनकर उभरेगा संगरूर- सीएम मान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Cocktail 2 : शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म ने तोड़ा रिकॉर्ड, जानिए कितनी हुई अब तक कमाई
Cocktail 2 Box office Collection : होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ सिनेमाघरों में रिलीज के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं और यह बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने दूसरे शुक्रवार यानी 8वें दिन करीब 4.5 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी नई रिलीज के बावजूद फिल्म की कमाई पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है।

कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 122 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। वहीं भारत में इसका नेट कलेक्शन लगभग 78.81 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसी के साथ यह 2026 की टॉप कमाई करने वाली फिल्मों में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है और जल्द ही एक और फिल्म को पीछे छोड़ सकती है।

इसका नेट कलेक्शन बजट से कम

हालांकि कमाई अच्छी होने के बावजूद फिल्म को अभी तक ‘हिट’ का दर्जा नहीं मिल पाया है। इसकी वजह यह है कि फिल्म का बजट लगभग 110 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जबकि अब तक इसका नेट कलेक्शन बजट से कम है। इस हिसाब से फिल्म ने अभी तक करीब 71 प्रतिशत ही लागत वसूल की है।

Video देखने के लिए क्लिक करें- https://www.instagram.com/reel/DZ95tCSNWCg/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

फिल्म की कहानी को लेकर रश्मिका मंदाना ने बताया था कि यह ‘कॉकटेल’ फिल्म का सीक्वल जरूर है, लेकिन इसकी कहानी और किरदार पिछले हिस्से से पूरी तरह अलग हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसमें पहली बार शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी साथ नजर आई है।

ये भी पढ़ें- मुंडका फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, सेप्टिक टैंक बना मौत का जाल, 3 मजदूरों की मौत, एक को बचाने उतरे थे दो

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

थिएटर में फ्लॉप, ओटीटी पर सुपरहिट! ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’, बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
Ginni Weds Sunny 2 : अमेजन प्राइम वीडियो पर हर दिन नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती रहती हैं, जिनमें से कुछ ही कंटेंट दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बना पाती हैं। कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि जो फिल्में थिएटर्स में असफल साबित होती हैं, वही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अच्छा प्रदर्शन कर लेती हैं। ऐसी ही एक फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ इन दिनों चर्चा में बनी हुई है।

बॉक्स ऑफिस पर कमजोर रहा प्रदर्शन

अविनाश तिवारी और मेधा शंकर स्टारर यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म अपनी लागत तक वसूल नहीं कर पाई और थिएटर्स में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई।

फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट टॉप 7 में बनाई जगह

अब यह फिल्म करीब दो महीने बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है, जहां इसे दर्शकों से बेहतर प्रतिक्रिया मिलती नजर आ रही है। रिलीज के बाद ही यह फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है और टॉप 7 में अपनी जगह बनाए हुए है। इससे पहले इसे जी5 पर भी स्ट्रीम किया जा चुका है।

दूसरी तरफ टूट जाती है गिन्नी की सगाई

फिल्म की कहानी ऋषिकेश के रहने वाले शिवांश चतुर्वेदी यानी सनी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कुश्ती का शौकीन और सीधा-साधा लड़का है। कहानी में मोड़ तब आता है जब उसे एक झूठे छेड़छाड़ के मामले में फंसा दिया जाता है, जिससे उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। वहीं दूसरी तरफ गिन्नी की सगाई टूट जाती है। आगे कहानी में रिश्तों की उलझनें, गलतफहमियां और शादी के बाद बदलते हालातों को दिखाया गया है, जहां कपल अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश करता है।

भारत में नेट कलेक्शन 1.58 करोड़ रुपये

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। लगभग 16 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि भारत में इसका नेट कलेक्शन लगभग 1.58 करोड़ रुपये रहा। हालांकि थिएटर में असफल रहने के बाद अब ओटीटी पर यह फिल्म दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल हो रही है।

ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान को इतना अहंकार, पेपर लीक का विरोध कर रहे बच्चों को बता रहे देश के टुकड़े करने वाले- केजरीवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप