बड़ी ख़बर in Hindi, हिंदी ब्रेकिंग न्यूज, National Breaking - Hindi Khabar

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, 44 साल बाद जीता स्वर्ण पदक
Women Hockey Gold Medal : एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 44 साल के लंबे इंतजार के बाद स्वर्ण पदक अपने नाम किया। टीम की इस शानदार जीत से देशभर में खुशी का माहौल है। भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया और एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

44 साल बाद एशियन गेम्स में महिला हॉकी टीम का स्वर्ण

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में 44 साल बाद स्वर्ण पदक जीतकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। टीम की इस ऐतिहासिक जीत ने भारतीय हॉकी के गौरवशाली इतिहास में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ दिया है।

भारतीय टीम में हरियाणा की 8 खिलाड़ी

इस ऐतिहासिक भारतीय महिला हॉकी टीम में हरियाणा की 8 खिलाड़ी शामिल हैं। हरियाणा की इन खिलाड़ियों ने टीम के प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाते हुए राज्य और देश का नाम रोशन किया है।

CM नायब सिंह सैनी ने दी बधाई

भारतीय महिला हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूरे देश और टीम को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धि से देश का मान बढ़ाया है।

‘हमारी बेटियों ने पूरे विश्व में देश का मान बढ़ाया’

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि “हमारी बेटियों ने पूरे विश्व में देश का मान बढ़ाया।” उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जताते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

ये भी पढ़ें – स्टार्टअप हरियाणा का नया अध्याय शुरू, CM सैनी बोले- हर जिले से निकलेंगे स्टार्टअप और रोजगार के अवसर

CEC के खिलाफ सड़कों पर संग्राम: दिल्ली में AAP का प्रदर्शन, मुंबई में CJP का ‘जेल भरो आंदोलन’
AAP Protest Delhi : गांधी जयंती के दिन दिल्ली से मुंबई तक चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध की आवाज सड़कों पर सुनाई दी। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने मोर्चा संभाला तो मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी ने शिवाजी पार्क में प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई। दोनों शहरों में भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच हुए प्रदर्शनों ने SIR और मतदाता सूचियों को लेकर चल रहे विवाद को एक बार फिर राष्ट्रीय बहस के केंद्र में ला दिया।

दिल्ली में AAP नेताओं का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा, पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और विधायक संजीव झा समेत कई नेता विरोध में उतरे। पुलिस ने जंतर-मंतर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। वहीं एक हजार से ज्यादा नेता और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस दौरान संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, अनुराग ढांडा, आतिशी और संजीव झा भी पुलिस कार्रवाई की जद में आए।

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

दिल्ली की तस्वीरों ने एक सीधा सवाल खड़ा किया। देश में चुनाव कराने वाली सबसे महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं तो उनका जवाब तथ्यों और पारदर्शिता से दिया जाएगा या सवाल लेकर सड़क पर उतरने वालों के सामने बैरिकेड लगाए जाएंगे?

AAP ने SIR और मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मामलों को लेकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पार्टी के नेताओं ने इसे नागरिकों के मतदान अधिकार और चुनावी व्यवस्था में भरोसे से जोड़ा। चुनाव आयोग का पक्ष है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का मकसद डुप्लीकेट और अयोग्य प्रविष्टियों को हटाना है। लेकिन प्रदर्शनकारियों के आरोपों और आयोग के जवाबों के बीच पैदा हुआ अविश्वास अब राजनीतिक बयानबाजी से निकलकर सड़क तक पहुंच चुका है। दिल्ली में AAP का विरोध चल रहा था तो कुछ घंटे बाद मुंबई के शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन ने चुनाव आयोग के खिलाफ आवाज को और विस्तार दे दिया। पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद CJP ने अपना घोषित ‘जेल भरो आंदोलन’ किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। शिवाजी पार्क और आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा।

तिरंगे के साथ शिवाजी पार्क पहुंचे प्रदर्शनकारी

CJP ने अपने सोशल मीडिया संदेशों में आंदोलन को तिरंगे और लोकतंत्र से जोड़ा। शिवाजी पार्क पहुंचे प्रदर्शनकारियों के हाथों में तिरंगा दिखाई दिया। आंदोलन की सबसे अलग तस्वीर आम नागरिकों और परिवारों की भागीदारी रही। प्रदर्शन में बच्चों के साथ लोग भी पहुंचे। बातचीत के दौरान एक व्यक्ति ने बताया कि वह अपने बच्चों को लेकर पुणे से मुंबई आया है। यह तस्वीर इस आंदोलन को केवल राजनीतिक नारे तक सीमित नहीं रहने देती। यह उस चिंता को भी सामने लाती है जिसमें नागरिक चुनावी व्यवस्था और अपने वोट के अधिकार को आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जोड़कर देख रहे हैं।

SIR और चुनावी प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता की मांग

गांधी जयंती के दिन दिल्ली और मुंबई की सड़कों पर दिखाई दी तस्वीरें चुनाव आयोग के लिए भी जवाबदेही की चुनौती हैं। किसी संवैधानिक संस्था पर लगाए गए आरोप अपने आप सच नहीं हो जाते, लेकिन सवाल गंभीर हों तो उनका स्पष्ट और प्रमाण-आधारित जवाब देना भी उतना ही महत्वपूर्ण हो जाता है। आयोग का कहना है कि उसके फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं, जबकि प्रदर्शनकारी चुनावी प्रक्रिया और SIR को लेकर अधिक पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। यही वजह है कि सवाल अब केवल SIR का नहीं रह गया है। सवाल चुनावी व्यवस्था में जनता के भरोसे का भी है। लोकतंत्र में चुनाव आयोग की ताकत केवल उसके संवैधानिक अधिकारों से नहीं, बल्कि मतदाता के उस भरोसे से भी आती है कि उसका वोट सुरक्षित है और चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष है। इसलिए आयोग पर उठे सवालों का सबसे मजबूत जवाब पुलिस की बैरिकेडिंग नहीं, बल्कि अधिक पारदर्शिता, तथ्य और सार्वजनिक जवाबदेही हो सकते हैं।

दिल्ली में AAP नेताओं को हिरासत में लिया गया, लेकिन विरोध की आवाज नहीं थमी। मुंबई में CJP के प्रदर्शन को अनुमति नहीं मिली, फिर भी लोग शिवाजी पार्क पहुंचे। भारी पुलिस तैनाती के बीच तिरंगा लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने यह संदेश देने की कोशिश की कि चुनावी व्यवस्था पर सवाल पूछना किसी संस्था को कमजोर करने की कवायद नहीं, बल्कि उससे जवाबदेही मांगने का लोकतांत्रिक अधिकार है।

दिल्ली और मुंबई के प्रदर्शनों से बढ़ा दबाव

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और मुंबई में CJP के शुक्रवार के प्रदर्शन ने चुनाव आयोग पर बढ़ते राजनीतिक और सार्वजनिक दबाव को सामने ला दिया है। अब आयोग के सामने चुनौती केवल आरोपों को खारिज करने की नहीं, बल्कि उन सवालों का ऐसा जवाब देने की है जिससे मतदाता का भरोसा मजबूत हो। क्योंकि लोकतंत्र में वोट सिर्फ उंगली पर लगने वाली स्याही नहीं है। वोट जनता की ताकत है, और उस ताकत की हिफाजत पर उठे सवालों का जवाब मांगना भी लोकतंत्र का ही हिस्सा है।

ये भी पढ़ें – खालड़ा सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में दो संदिग्ध ढेर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

खालड़ा सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में दो संदिग्ध ढेर
BSF Punjab : भारत-पाकिस्तान सीमा पर पंजाब के खालड़ा इलाके में गुरुवार देर रात संदिग्ध घुसपैठ की कोशिश का मामला सामने आया। राजोके बीओपी के पास सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे दो संदिग्धों को सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कार्रवाई के दौरान मार गिराया। दोनों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में निगरानी बढ़ाते हुए व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

आधी रात को सीमा पर दिखी संदिग्ध हलचल

बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करीब 12:35 बजे राजोके बीओपी पर तैनात जवानों को सीमा के दूसरी तरफ से कुछ असामान्य गतिविधियां दिखाई दीं। नाइट विजन उपकरणों से निगरानी करने पर पाकिस्तान की ओर से तीन से चार लोगों को भारतीय सीमा की दिशा में आगे बढ़ते देखा गया। जवानों ने उन्हें वापस लौटने की चेतावनी दी, लेकिन संदिग्धों ने आगे बढ़ना जारी रखा। इसके बाद BSF जवानों ने फायरिंग की, जिसमें दो संदिग्ध मारे गए।

मृतकों की पहचान नहीं हुई, पाकिस्तानी रेंजर्स को दी जानकारी

कार्रवाई के बाद सुरक्षा बलों ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। शुरुआती जानकारी में उनके पाकिस्तान से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इस बारे में BSF की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना की जानकारी पाकिस्तानी रेंजर्स को भी दी गई है।

नशे और हथियारों की तस्करी से जुड़े एंगल की जांच

खालड़ा क्षेत्र में पहले भी ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी की घटनाएं सामने आती रही हैं। इसी पृष्ठभूमि में सुरक्षा एजेंसियां इस घटना को तस्करी के संभावित संबंध से जोड़कर भी जांच कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार, यह आशंका जताई जा रही है कि मारे गए संदिग्ध किसी तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक सुरक्षा बलों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

बाकी संदिग्धों की तलाश में सर्च ऑपरेशन

निगरानी के दौरान कुल तीन से चार संदिग्धों को भारतीय सीमा की तरफ बढ़ते देखा गया था। कार्रवाई में दो के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य संदिग्धों की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। ऐसे में शुक्रवार को सीमा से लगे क्षेत्रों में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

सुरक्षा एजेंसियां खंगाल रही हैं घटनास्थल

BSF के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी इलाके की जांच में जुटी हैं। टीमों की ओर से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं कोई अन्य व्यक्ति भारतीय क्षेत्र में प्रवेश तो नहीं कर गया। साथ ही घटनास्थल और आसपास के इलाके में हथियार, मादक पदार्थ या किसी अन्य संदिग्ध वस्तु की मौजूदगी की भी जांच की जा रही है।

जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी पूरी तस्वीर

फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान, उनके भारतीय सीमा में आने के मकसद और अन्य संदिग्धों की मौजूदगी को लेकर जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियों की पड़ताल पूरी होने के बाद ही इस घटना से जुड़े बाकी तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें – ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 19 महीने, 81 हजार से अधिक नशा तस्कर 4,161 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

योगी सरकार ने लॉन्च किया ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन कुज़ीन’ का आधिकारिक पोर्टल, 75 जिलों के पारंपरिक स्वाद को मिलेगा वैश्विक मंच
ODOC Portal UP : उत्तर प्रदेश की समृद्ध पाक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने और स्थानीय स्वाद को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में योगी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन कुज़ीन’ (ODOC) के आधिकारिक डिजिटल पोर्टल www.odoc-up.in का शुभारंभ किया गया। यह पोर्टल प्रदेश के सभी 75 जनपदों की विशिष्ट पाक परंपराओं, स्थानीय व्यंजनों, खाद्य उत्पादों और इससे जुड़े उद्यमियों को एक साझा डिजिटल मंच उपलब्ध कराएगा।

योगी सरकार की ‘स्थानीय से वैश्विक’ की सोच के अनुरूप तैयार किए गए इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की खान-पान की विविधता को केवल सांस्कृतिक पहचान तक सीमित न रखते हुए उसे पर्यटन, उद्यमिता, रोजगार, खाद्य प्रसंस्करण, ब्रांडिंग और बाजार विस्तार से जोड़ना है। इससे प्रदेश के स्थानीय खाद्य उद्यमियों, फूड वेंडर्स, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों और निर्यातकों को नए बाजारों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।

ओडीओपी की सफलता के बाद पाक विरासत को नई पहचान

योगी सरकार की महत्वाकांक्षी वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) पहल ने प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को देश और दुनिया में पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी अनुभव को आगे बढ़ाते हुए ओडीओसी के माध्यम से अब प्रदेश की पारंपरिक पाक विरासत को भी व्यवस्थित पहचान और बाजार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में हर क्षेत्र की अपनी विशिष्ट खान-पान परंपरा है। ब्रज, अवध, बुंदेलखंड, पूर्वांचल, रुहेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पाक विविधता प्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाती है। ओडीओसी इन स्थानीय स्वादों को डिजिटल माध्यम से व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाने का काम करेगा।

75 जिलों के स्वाद की बनेगी डिजिटल पहचान

ओडीओसी पोर्टल पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों की विशिष्ट पाक परंपराओं और व्यंजनों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई है। नागरिकों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले पर्यटक, खाद्य प्रेमी, खरीदार और कारोबारी भी इस मंच के माध्यम से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के पारंपरिक स्वाद से परिचित हो सकेंगे।

पोर्टल पर डिस्ट्रिक्ट कुज़ीन, स्टेकहोल्डर डायरेक्टरी, स्कीम्स एंड पॉलिसीज, इवेंट्स, गैलरी, वीडियो, सक्सेस स्टोरीज, प्रोडक्ट वीडियो और प्रोडक्ट डीएसआर जैसे विभिन्न सेक्शन उपलब्ध हैं। इसके माध्यम से ओडीओसी से जुड़े उद्यमियों और अन्य हितधारकों को एकीकृत डिजिटल मंच प्रदान किया गया है।

स्थानीय स्वाद से वैश्विक बाजार तक

योगी सरकार का जोर प्रदेश की पारंपरिक क्षमताओं को आधुनिक बाजार की जरूरतों से जोड़ने पर है। इसी क्रम में ओडीओसी के तहत पारंपरिक व्यंजनों और खाद्य उत्पादों के ब्रांडिंग, पैकेजिंग, गुणवत्ता, मूल्यवर्धन और बाजार विस्तार पर ध्यान दिया जा रहा है।

पाक विरासत को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने से स्थानीय स्तर पर खाद्य उद्यमिता को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होने की संभावना है। वहीं पर्यटकों के लिए भी स्थानीय व्यंजन प्रदेश के पर्यटन अनुभव का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकते हैं।

संस्कृति, पर्यटन और कारोबार का संगम

उत्तर प्रदेश की पाक परंपरा यहां के इतिहास, संस्कृति, कृषि, स्थानीय संसाधनों और सामाजिक परंपराओं से गहराई से जुड़ी है। ओडीओसी इसी विरासत को आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से नई पीढ़ी और वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास है।

पोर्टल पर उपलब्ध सफलता की कहानियां, उत्पाद संबंधी वीडियो और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी स्थानीय खाद्य उद्यमियों को प्रेरित करने के साथ संभावित खरीदारों और निवेशकों के लिए भी उपयोगी साबित हो सकती है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म से एक मंच पर आएगी जानकारी

www.odoc-up.in को उत्तर प्रदेश की पाक विरासत के लिए एकीकृत डिजिटल मंच के रूप में विकसित किया गया है। पोर्टल पर ओडीओसी से संबंधित जानकारी, गतिविधियां, कार्यक्रम, सफलता की कहानियां और अन्य संसाधन एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे।

योगी सरकार की यह पहल उत्तर प्रदेश के स्थानीय स्वाद, पारंपरिक ज्ञान और खाद्य उद्यमिता को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ओडीओपी के बाद ओडीओसी के माध्यम से अब प्रदेश के उत्पादों के साथ-साथ उसके स्वाद की भी ब्रांडिंग करने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें –  यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : MSME मंत्री भूपेंद्र चौधरी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

जब न्यायाधीश के साथ ही हो अन्याय, तो उसको कहां मिलेगा न्याय? जज ने व्यवस्था पर उठाए सवाल
UP News : मुजफ्फरनगर की अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-3/फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-3 के पीठासीन अधिकारी रवि कुमार दिवाकर ने बृहस्पतिवार को एनडीपीएस एक्ट के करीब 10 साल पुराने मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी अशोक भारत को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया। फैसले के दौरान न्यायाधीश ने न्याय व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवाल भी उठाए।

‘न्यायाधीश का काम न्याय करना है, उसके साथ अन्याय हो तो वह कहां जाए’

फैसले में न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने लिखा कि न्यायाधीश का दायित्व न्याय करना है, लेकिन यदि न्याय करने वाले के साथ ही अन्याय हो तो उसके लिए न्याय का रास्ता क्या होगा। उन्होंने जिला जज के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करने वाले न्यायाधीश की स्थिति को लेकर भी सवाल किया।

उन्होंने पूछा कि यदि जिला जज की ओर से ऐसा कोई आदेश दिया जाता है, जिसे अधीनस्थ न्यायाधीश विधि के विपरीत मानता है, तो क्या वह उसे मानने के लिए बाध्य है।

‘तारीख पर तारीख’ का भी दिया उदाहरण

एनडीपीएस एक्ट के इस पुराने मामले में अदालत ने आरोपी अशोक भारत को पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर दोषमुक्त कर दिया। फैसले में न्यायाधीश ने फिल्म ‘दामिनी’ के चर्चित ‘तारीख पर तारीख’ संवाद का भी उदाहरण दिया।

अदालत ने कहा कि एक निर्दोष व्यक्ति को न्याय पाने में लंबा समय लग गया। इसी फैसले में न्यायाधीश ने अपनी अदालत से 18 अगस्त को दूसरी अदालत में स्थानांतरित की गई हत्या के मामलों की 97 पत्रावलियों को लेकर भी सवाल उठाए।

18 अगस्त को 97 पत्रावलियों के रिकॉल का उल्लेख

फैसले में कहा गया कि तत्कालीन जनपद न्यायाधीश ने 18 अगस्त को एक ही प्रकार के कुल नौ आदेश पारित किए थे। इन आदेशों के जरिए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफटीसी कोर्ट संख्या-3, मुजफ्फरनगर में लंबित 97 पत्रावलियों को विधि के अनुसार निस्तारण के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुजफ्फरनगर की अदालत में रिकॉल किया गया था।

रिटायरमेंट से 13 दिन पहले कार्रवाई पर सवाल

न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने फैसले में उल्लेख किया कि 97 पत्रावलियों को तत्कालीन जनपद न्यायाधीश ने अपने रिटायरमेंट से महज 13 दिन पहले अपने न्यायालय में रिकॉल किया था। फैसले के मुताबिक, इन पत्रावलियों को वापस बुलाने का कोई कारण भी आदेशों में नहीं बताया गया।

इसी कार्रवाई का हवाला देते हुए न्यायाधीश ने जिला जज के प्रशासनिक नियंत्रण और ऐसे आदेशों को लेकर सवाल उठाए, जिन्हें वह कानून के अनुरूप नहीं मानते हैं।

155 दिनों में 10 मामलों में 23 दोषियों को फांसी की सजा

फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-3 के पीठासीन अधिकारी रवि कुमार दिवाकर के कार्यकाल में छह अप्रैल से सात सितंबर तक 155 दिनों के दौरान 10 मामलों में 23 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई है। इसे मुजफ्फरनगर में न्यायालय की स्थापना के 70 साल के इतिहास में एक रिकॉर्ड के तौर पर बताया गया है।

मुजफ्फरनगर में 12 अप्रैल 1956 को मेरठ से विभाजन के बाद अस्थायी न्यायालय की शुरुआत हुई थी। इसके बाद 14 जुलाई 1958 को यहां स्थायी न्यायालय ने काम शुरू किया। इसी न्यायिक इतिहास के बीच छह अप्रैल से सात सितंबर तक 155 दिनों की अवधि में फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-3 के पीठासीन अधिकारी रवि कुमार दिवाकर ने कई महत्वपूर्ण मामलों में फैसले सुनाए। उपलब्ध विवरण के अनुसार, 10 मामलों में अब तक 23 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है।

ये भी पढ़ें – नारनौल में विश्वकर्मा जयंती समारोह में बड़ा कार्यक्रम, 135 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सेमीकंडक्टर के ग्लोबल मंच पर यूपी की दस्तक, 17 से 19 सितंबर तक सेमीकॉन इंडिया 2026 का दिल्ली में आयोजन
UP Semiconductor Ecosystem : सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश अपनी बढ़ती क्षमता को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने जा रहा है। सेमीकॉन इंडिया 2026 का आयोजन 17 से 19 सितंबर 2026 तक नई दिल्ली के यशोभूमि (आईआईसीसी) द्वारका में होगा। इसमें योगी सरकार, उत्तर प्रदेश के उभरते सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, नीतिगत सहयोग और भविष्य की तैयारियों को प्रमुखता से सामने रखेगी। कार्यक्रम में दुनिया की सेमीकंडक्टर कंपनियों, विभिन्न राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों, भारतीय उद्योग जगत, स्टार्टअप और सेमीकंडक्टर क्षेत्र से जुड़े अन्य पक्षों की भागीदारी होगी।

यूपी के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम की होगी प्रस्तुति

सेमीकॉन इंडिया 2026 में उत्तर प्रदेश की ओर से ऐसे प्रचार वीडियो तैयार किए जाने की योजना है, जिनमें प्रदेश के उभरते सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को दिखाया जाएगा। इसमें मौजूदा बुनियादी ढांचे, नीतिगत सहयोग और भविष्य की तैयारियों को सामने रखा जाएगा। इसके साथ ही यूपी को भारत के बड़े और तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम में एक प्रमुख स्थान रखने वाले राज्य के रूप में प्रस्तुत करने पर भी जोर रहेगा।

आयोजन का मुख्य विषय ‘ट्रांसफॉर्म टुमारो–सिलिकॉन टू सिस्टम्स: बिल्डिंग ग्लोबल सप्लाई चैन्स’ रहेगा। कार्यक्रम में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की पूरी वैल्यू चेन पर चर्चा और प्रदर्शन किया जाएगा।

500 से ज्यादा प्रदर्शक, 10 राज्य पवेलियन

सेमीकॉन इंडिया 2026 में 500 से अधिक प्रदर्शक शामिल होंगे। करीब 2 लाख वर्गफुट क्षेत्र में प्रदर्शनी होगी। कार्यक्रम में 10 स्टेट पवेलियन और 7 कंट्री पवेलियन भी होंगे। इसके अलावा 40 स्टार्टअप के लिए स्टार्टअप पवेलियन तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम में 150 से अधिक वक्ताओं की भागीदारी, राज्य सरकारों के राउंडटेबल, प्रशिक्षण सत्र, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कंपोनेंट्स पर अलग ट्रैक और कंट्री राउंडटेबल भी आयोजित किए जाएंगे। इससे अलग-अलग राज्यों, कंपनियों और वैश्विक भागीदारों के बीच संवाद का अवसर मिलेगा।

यूपी में निवेश और भविष्य की तैयारी पर फोकस

प्रदेश की भागीदारी का एक प्रमुख उद्देश्य उत्तर प्रदेश में तैयार हो रहे इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को व्यापक स्तर पर सामने रखना है। इसके तहत राज्य की मौजूदा सुविधाओं, नीतिगत समर्थन और भविष्य की तैयारियों की जानकारी दी जाएगी।

ग्लोबल कंपनियों और राज्यों के बीच संवाद

सेमीकॉन इंडिया 2026 में सेमीकंडक्टर उद्योग की बदलती जरूरतों, निवेश, तकनीक, सप्लाई चेन और भविष्य के कार्यबल से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होगी। आयोजन में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और निवेश के अवसरों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा है। साथ ही भविष्य के लिए तैयार कार्यबल विकसित करने को भी कार्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है।

ये भी पढ़ें – फिरोजपुर में सीएम सैनी ने की जनसभा, बाबा राम थमन जी महाराज के दरबार में टेका माथा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

जीएमसी पटियाला में पहली सफल किडनी ट्रांसप्लांट, पंजाब के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में रचा नया इतिहास
Punjab Kidney Transplant : स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए, भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सरकारी मेडिकल कॉलेज (जी.एम.सी.), पटियाला में अपना पहला सफल किडनी ट्रांसप्लांट कर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही यह सफल किडनी ट्रांसप्लांट करने वाला पंजाब का पहला सरकारी मेडिकल कॉलेज बन गया है।

सफल लिवर ट्रांसप्लांट के बाद एक और बड़ी उपलब्धि

यह मील का पत्थर पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (पी.आई.एल.बी.एस.), मोहाली में हुए सफल लिवर ट्रांसप्लांट के बाद हासिल हुआ है।

10 सितंबर को की गई जटिल सर्जरी

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज यहां पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि यह जटिल सर्जरी 10 सितंबर, 2026 को की गई थी।

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मुफ्त हुआ इलाज

डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि यह पूरा इलाज और सर्जरी ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ (एमएमएसवाई) के तहत बिल्कुल मुफ्त की गई है, जिसके तहत परिवार का एक भी पैसा खर्च नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि निजी अस्पतालों में इस इलाज पर 8 लाख से 12 लाख रुपये तक का खर्च आता है।

आम लोगों तक उन्नत चिकित्सा सुविधाओं की पहुंच

उन्होंने कहा, “यह पंजाब के सरकारी चिकित्सा इतिहास में एक नया अध्याय है, जिससे आम लोगों तक अंग प्रत्यारोपण जैसी उन्नत और जीवनरक्षक सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित हुई है।”

संगरूर के 37 वर्षीय व्यक्ति का हुआ किडनी ट्रांसप्लांट

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि रोमाणा पत्ती, नामोल, जिला संगरूर का रहने वाला 37 वर्षीय व्यक्ति मेम्ब्रेनोप्रोलिफेरेटिव ग्लोमेरुलोनेफ्राइटिस (एमपीजीएन) के कारण किडनी फेल होने की समस्या से पीड़ित था और दिसंबर 2025 से सप्ताह में तीन बार डायलिसिस करवा रहा था।

पत्नी ने किडनी दान कर बचाई पति की जान

उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय जांच के बाद उसकी 29 वर्षीय पत्नी अपनी किडनी दान करने के लिए आगे आई। उन्होंने आगे बताया कि दोनों पति-पत्नी अब ठीक हैं और ट्रांसप्लांट आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

मेडिकल टीम को मंत्री ने दी बधाई

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉ. बलबीर सिंह ने वीडियो कॉल के माध्यम से मरीज और उसकी पत्नी से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। इसके साथ ही उन्होंने प्रो. सरबप्रीत सिंह के नेतृत्व वाली सर्जिकल टीम, जिसमें प्रो. एच.बी.एस. संधू और डॉ. सुपर्ण शर्मा शामिल थे, डॉ. ठाकुरवीर कोहली के नेतृत्व वाली नेफ्रोलॉजी टीम, डॉ. तनवीर कुंद्रा के नेतृत्व वाली एनेस्थीसिया टीम तथा डायरेक्टर प्रिंसिपल और मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. आर.पी.एस. सिबिया को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

पीजीआई चंडीगढ़ ने दिया तकनीकी सहयोग

स्वास्थ्य मंत्री ने जी.एम.सी. पटियाला में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता और मौके पर सर्जिकल निगरानी प्रदान करने के लिए पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर), चंडीगढ़, विशेष रूप से निदेशक प्रो. विवेक लाल, रीनल ट्रांसप्लांट सर्जरी और रोटो-नॉर्थ के प्रमुख प्रो. आशीष शर्मा तथा पीजीआई चंडीगढ़ के इम्यूनोपैथोलॉजी विभाग का धन्यवाद किया।

ये भी पढ़ें – कनाडा से डिपोर्ट हुआ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा, पंजाब पुलिस ने एयरपोर्ट से दबोचा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सालासर बालाजी जा रहे तीन पदयात्रियों की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
Rajasthan Road Accident : राजस्थान के चूरू जिले में सालासर बालाजी के दर्शन के लिए पैदल जा रहे तीन युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा शुक्रवार देर रात सालासर मंदिर से करीब एक किलोमीटर पहले हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर ही तीनों युवकों ने दम तोड़ दिया।

80 लोगों के साथ पदयात्रा पर निकले थे युवक

सालासर पुलिस थाने के एसएचओ शंखल लाल भारी के अनुसार, तीनों युवक पदयात्रा के लिए निकले थे। वे 10 सितंबर को करीब 80 लोगों के समूह के साथ जायल से सालासर बालाजी के लिए पैदल रवाना हुए थे।

विश्राम स्थल से रात में ही आगे निकल गए तीनों युवक

शुक्रवार रात पूरा पदयात्री जत्था सालासर से करीब 11 किलोमीटर दूर गनेरी में रुककर विश्राम कर रहा था। इसी दौरान तीनों युवकों ने रात में ही आगे बढ़कर सालासर पहुंचने का निर्णय लिया और समूह से आगे निकल गए।

अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर गई जान

सालासर के नजदीक पहुंचने के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने तीनों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजेश भार्गव (27 वर्ष), नटवर भार्गव (29 वर्ष) और विक्रम भार्गव (24 वर्ष) के रूप में हुई है।

अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने केस दर्ज कर टक्कर मारने के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। वाहन और उसके चालक का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

हादसे के बाद पदयात्रियों और परिवारों में शोक

दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा है। वहीं, पदयात्रा में शामिल समूह के बीच भी शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें – ब्रिक्स सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी मामले में देवघर पहुंची गुजरात पुलिस, एक युवक हिरासत में

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

ब्रिक्स सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी मामले में देवघर पहुंची गुजरात पुलिस, एक युवक हिरासत में
BRICS Summit 2026 : ब्रिक्स सम्मेलन और गुजरात के गांधीनगर स्थित सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने के मामले की जांच में गुजरात पुलिस की टीम देवघर पहुंची है। टीम ने यहां से एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई धमकी से जुड़े मामले की जांच के क्रम में की गई है।

गुजरात पुलिस को मिला था धमकी भरा ई-मेल

इस मामले में गुजरात पुलिस को एक ई-मेल प्राप्त हुआ था। इसी सिलसिले में 10 सितंबर को गांधीनगर में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने वहां एक युवक को पकड़ा था। पूछताछ के दौरान देवघर के एक युवक के बारे में जानकारी सामने आई, जिसके बाद गुजरात पुलिस की टीम देवघर पहुंची।

पूछताछ के बाद सामने आएगी आगे की जानकारी

देवघर पहुंचे गुजरात पुलिस के अधिकारियों की ओर से युवक से पूछताछ की जा रही है। मामले में जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

मामले में लगातार सामने आ रहे नए अपडेट

इस मामले की जांच से जुड़ी जानकारी लगातार अपडेट की जा रही है। प्रारंभिक रूप से सामने आए तथ्यों के आधार पर समाचार को आगे की जानकारी के साथ अपडेट किया जाएगा। मामले से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें – AAP और गोवा फॉरवर्ड के पोस्टर से गोवा में छिड़ा सियासी घमासान, काँग्रेस बीजेपी से तीसरी बार धोखा न खाने का आह्वान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स समिट 2026 आज से शुरू, आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर सहमति की उम्मीद
BRICS Summit 2026 : ब्रिक्स समिट 2026 की शुरुआत शनिवार, 12 सितंबर से हो रही है। भारत की अध्यक्षता में आयोजित इस शिखर सम्मेलन के दौरान कई अहम समझौतों पर सहमति बनने की उम्मीद है। भारत की अध्यक्षता के दौरान ब्रिक्स के चार प्रमुख स्तंभों—लचीलापन, इनोवेशन, सहयोग और स्थिरता—पर 50 से अधिक ठोस और व्यावहारिक नतीजे सामने आए हैं। इनमें विभिन्न फ्रेमवर्क और एक्शन प्लान भी शामिल हैं।

आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख और वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

भारतीय अधिकारियों के हवाले से सामने आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत के लिए शिखर सम्मेलन के प्रमुख नतीजों में आतंकवाद की कड़ी निंदा और उसके सभी रूपों के खिलाफ कार्रवाई का संकल्प महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही वैश्विक शासन संस्थानों में सुधार और बहुपक्षवाद को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी यूएनएससी में भारत की सदस्यता की दावेदारी के समर्थन को लेकर भी सहमति बनी है। भारत इस सम्मेलन के माध्यम से वैश्विक संस्थाओं में विकासशील देशों की भूमिका को मजबूत करने की दिशा में भी प्रयास कर रहा है।

पश्चिम एशिया के मुद्दे पर मतभेद के बावजूद सकारात्मक नतीजे की उम्मीद

पश्चिम एशिया की स्थिति को लेकर यूएई और ईरान के बीच मतभेदों के चलते साझा घोषणापत्र को लेकर पहले कुछ अनिश्चितता बनी हुई थी। इससे पहले पश्चिम एशिया के मुद्दे पर मतभेदों के कारण विदेश मंत्रियों की बैठक भी किसी साझा बयान के बिना समाप्त हुई थी।

हालांकि, सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारत की अध्यक्षता को मिले व्यापक समर्थन के चलते शिखर सम्मेलन के सकारात्मक नतीजे के साथ समाप्त होने की उम्मीद है। भारत की ओर से पूरे साल विभिन्न स्तरों पर बातचीत और सहयोग के जरिए सदस्य देशों के बीच आम सहमति बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

सालभर में 400 से ज्यादा बैठकों के जरिए आम सहमति बनाने की कोशिश

एक अधिकारी के अनुसार, अलग-अलग क्षेत्रों में काम करते हुए भारत की अध्यक्षता के दौरान पूरे साल करीब 400 बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों के माध्यम से सदस्य देशों को एक मंच पर लाने और साझा सहमति तैयार करने की कोशिश की गई।

अधिकारी का कहना है कि इन प्रयासों के परिणामों से ब्रिक्स देशों के लोगों को लाभ मिला है। भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाते हुए ब्रिक्स को संवाद और रचनात्मक सहयोग के प्रभावी मंच के रूप में स्थापित करने पर जोर दिया।

बहुपक्षवाद को मजबूत करने वाले सत्र से होगी शुरुआत

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाले एक सत्र से होगी। यह सत्र बहुपक्षवाद को मजबूत करने के मुद्दे पर केंद्रित रहेगा।

सरकार का मानना है कि भारत ने ब्रिक्स की अध्यक्षता के दौरान बातचीत और रचनात्मक सहयोग के लिए एक पुल बनाने वाले देश की भूमिका निभाई है। मंत्रियों और विभिन्न एजेंसियों के प्रमुखों की बैठकों में तैयार किए गए आम सहमति वाले दस्तावेज भी भारत के इस प्रयास को दर्शाते हैं।

ग्लोबल साउथ की आवाज को मजबूत करने पर भारत का जोर

भारत की अध्यक्षता के दौरान ग्लोबल साउथ के देशों की चिंताओं और आकांक्षाओं को वैश्विक व्यवस्था में अधिक प्रभावी तरीके से सामने रखने का प्रयास किया गया। सरकार के अनुसार, भारत उभरती वैश्विक व्यवस्था में ग्लोबल साउथ की मजबूत आवाज के रूप में अपनी भूमिका को आगे बढ़ा रहा है।

इस दौरान भारत ने ब्रिक्स को केवल सदस्य देशों के बीच सहयोग का मंच बनाए रखने के साथ-साथ वैश्विक मुद्दों पर संवाद और साझा समाधान तलाशने के लिए भी उपयोगी मंच के रूप में विकसित करने की कोशिश की है।

30 से अधिक शहरों में हुए कार्यक्रम

सरकार के अनुसार, ब्रिक्स की अध्यक्षता को पूरे देश का सामूहिक प्रयास बनाया गया। इसमें केंद्र और राज्य सरकारों के साथ संस्थानों, उद्योग जगत, शिक्षा क्षेत्र, युवाओं, नागरिक समाज और विभिन्न समुदायों की भागीदारी रही।

भारत की अध्यक्षता के दौरान 30 से अधिक शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के जरिए ब्रिक्स से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यापक स्तर पर चर्चा और सहयोग को बढ़ावा दिया गया।

ये भी पढ़ें – योगी सरकार के तीन नए पोर्टल से आसान होंगी राजस्व सेवाएं, ऑनलाइन मिलेगी कई सुविधाएं

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप