Advertisement

यो यो हनी सिंह फंसे मुश्किल में, पत्‍नी शालिनी तलवार ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

Share
Advertisement

नई दिल्ली। रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह मुश्किल में फंस गए है। दरअसल उनकी पत्नी ने सिंगर के खिलाफ घरेलु हिंसा का आरोप लगाया है।

Advertisement

हनी सिंह की पत्‍नी शालिनी ने ये मामला दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में दर्ज कराया है। उन्होंने पति पर शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का आरोप लगाया है। शालिनी ने कोर्ट से यह भी कहा है कि उनका स्त्रीधन उन्हें वापस मिले और जो प्रॉपर्टी उनके और हनी सिंह के नाम है, उसे बेचने पर रोक लगाई जाए।

पत्‍नी की ओर से दर्ज कराए गए मामले में कहा गया है कि उन्‍हें मारा-पीटा जा रहा है साथ ही उन्‍हें मानसिक तौर पर शोषित किया गया है। दरअसल, पत्नी शालिनी ने सिंगर पर ‘द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट’ के तहत याचिका दी है।

कोर्ट ने नोटिस किया जारी

मामले में कोर्ट ने हनी सिंह को 28 अगस्‍त तक अपना जवाब देने के लिए नोटिस जारी कर दिया है।

बता दें कि हनी सिंह और शालिनी ने साल 2011 में दिल्ली में शादी की थी। हनी सिंह और शालिनी तलवार ने 20 साल की दोस्ती और प्यार के बाद शादी रचाई थी। दोनों ने सिख रीति-रिवाज से दिल्ली के एक फॉर्महाउस में शादी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *