Advertisement
राष्ट्रीय

चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए ’23’ तारीख ही क्यों, चांद के रहस्यों से उठेगा पर्दा

Share
Advertisement

आज देश के लिए बेहद गर्व की बात है। एक बार फिर चांद की सतह पर इसरो के चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होने वाली है। बता दें कि आज यानी (23 आगस्त) दिन बुधवार को चंद्रयान-3 इतिहास बनाने से महज़ कुछ ही घंटे दूर है। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 23 अगस्त को शाम पांच बजे के बाद इसरो चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर उतारने की तैयारी कर रहा है।

Advertisement

इससे पहले चंद्रयान-2 रहा था असफल

बता दें कि शाम 6 बजकर 4 मिनट पर विक्रम लैंडर और रोवर चांद की सतह पर अपना पहला कदम रखेंगे। इसे लेकर इसरो ने जानकारी दी है कि सॉफ्ट लैंडिंग की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है, कहीं कोई दिक्कत नहीं है। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग इसरो और भारत के लिए अहम है क्योंकि इससे पहले चंद्रयान-2 की क्रैश लैंडिंग हुई थी। इसरो के वैज्ञानिकों का दावा है कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग तो होकर ही रहेगी, इसकी लैंडिंग के लिए सभी विकल्पों पर काम किया जा रहा है।

आखिर 23 अगस्त का ही दिन क्यों

इसरो ने लैंडर और रोवर के लिए आज यानी (23 अगस्त) का ही दिन चुना है। जिसका कारण यह है कि चांद पर रात्रि के 14 दिन की अवधि 22 अगस्त को समाप्त हो रही है और 23 अगस्त से चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सूरज की रौशनी उपलब्‍ध रहेगी। आज से 5 सितंबर के बीच दक्षिणी ध्रुव पर धूप निकली रहेगी। जिसकी मदद से चंद्रयान का रोवर चार्ज होता रहेगा और अपने मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दे सकेगा।

खुलेंगे चंद्रमा के राज

रूस-अमेरिका चांद तक तो पहुंच गए, लेकिन चांद का बड़े रहस्य सुलझाने में अबतक नाकाम रहे। चंद्रमा पर जीवन की संभावना है या नहीं? इस सवाल का जवाब अबतक तलाशा नहीं जा सका है। चांद पर अमेरिका-रूस के साथ ही चीन का अंतरिक्ष यान भी लैंड हुआ, लेकिन चांद की पहेली सुलझ नहीं सकी। इससे पहले भारत का चंद्रयान-2 भी लैंडिंग के वक्त फेल हो गया था, लेकिन भारत के मिशन से दुनिया को पहली बार पता चला कि चांद पर पानी मौजूद है।

ये भी पढ़ें:   मणिपुर मामले में सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने सौंपी अपनी रिपोर्ट, पीड़ितों के लिए एक्शन लेने की मांग

Recent Posts

Advertisement

‘ऐसी गलती दोबारा नहीं…’, PM मोदी की आलोचना पर मालदीव के विदेश मंत्री ने मानी गलती

Maldives: मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर का भारत दौरे पर हैं, मूसा जमीर का…

May 10, 2024

Gorakhpur: आतंकियों की पैरवी करने वालों को राम मंदिर बुरा ही लगेगा, गोरखपुर में बोले- सीएम योगी

Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के औचित्य पर सपा…

May 10, 2024

CM मोहन यादव ने राहुल गांधी को बताया झूठा, शिवराज चौहान की करी जमकर तारीफ

MP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 के तीन चरणों की वोटिंग हो चुकी है, चौथे चरण…

May 10, 2024

लगातार दूसरी बार सहकारी संस्था इफको के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बने दिलीप संघाणी एवं बलवीर सिंह

Co-operative society News: सहकारी संस्था इफको की प्रबंध समिति के नई दिल्ली में संपन्न हुए…

May 10, 2024

झारखंड में अमित शाह बोले- ‘कांग्रेस के नेता पाकिस्तान को सम्मान देने की बात कर रहे हैं, BJP का स्टैंड क्लियर है कि PoK…’

Amit Shah: झारखंड के खूंटी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित…

May 10, 2024

This website uses cookies.