उत्तर प्रदेश पुलिस ने मेरठ से पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार किया है। एजेंट का नाम सत्येंद्र सिवाल है। सत्येन्द्र चार साल से मास्को, रूस की राजधानी में भारतीय दूतावास (Pakistani ISI Agent) में काम कर रहा था। हालाँकि, वह मेरठ में छिपा हुआ था। उत्तर प्रदेश आतंकवादी निरोधक दस्ता (UP ATS) ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया। वर्तमान में पुलिस उससे पूछताछ (Pakistani ISI Agent) कर और अधिक जांच कर रही है। अब तक की जांच के अनुसार, सत्येंद्र सिवाल हापुड़ का निवासी है। उसके पास से आधार कार्ड और दो मोबाइल बरामद हुए हैं।
You May Also Like
जानकारी के अनुसार सत्येंद्र हापुड के शाहमहीउद्दीनपुर गांव का रहने वाला है। यहीं रहते हुए वह आईएसआई के संपर्क में था। इस बात का पता जब UP ATS को चला तो उसके फोन को सर्विलांस पर रखा गया। लंबे समय उसकी हरकतों पर नजर रखी गई। कन्फर्म होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। पहले तो वह पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा था। लेकिन सख्ती से पूछताछ में वह टूट गया। उसने अपना गुनाह कबूल किया। वह भारत में रहते हुए ही पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में आया था।
UP ATS के अनुसार वह साल 2021 से रूस की राजधानी में मास्को में काम कर रहा है। वह मास्को की भारतीय दूतावास में इंडिया बेस्ट सिक्योरिटी असिस्टेंट के पद पर काम कर रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वह अब तक रक्षा मंत्रालय और केंद्र सरकार से जुड़ी कई जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई तक पहुंचा चुका है। अब पुलिस सत्येंद्र से पूछताछ कर उसके संपर्क में आए लोगों की लिस्ट तैयार कर रही है। उसने अभी तक किस स्तर पर और क्या सूचनाएं लीक की इसका भी पता लगाया जा रहा है।
Tejashwi to PM Modi: बिहार में आरजेडी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव…
Four Terrorist Arrested: गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर चार आईएसआईएस आतंकियों को गिरफ्तार किया,…
Expressed Grief: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर देश की राष्ट्रपति द्रोपदी…
Road Accident in Nawada: नवादा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां रफ्तार…
Begusarai: बिहार के बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे की ख़बर है. यहां पांच लोगों की…
Lok Sabha Election live: लोकसभा चुनाव के पांचेवें चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से…
This website uses cookies.