Advertisement
राष्ट्रीय

मणिपुर में जो कुछ भी हो रहा, वो पिछली केंद्र सरकार की विरासत : बीरेन सिंह

Share
Advertisement

Manipur : राज्य में अभी तक शांति कायम नहीं हो पाई है। लोगों के हाथों में अभी तक हथियार नजर आ रहे हैं। केंद्र और राज्‍य सरकारों द्वारा मणिपुर में शांति स्‍थापित करने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। हालांकि, मणिपुर के सीएम एन. बीरेन सिंह ने बताया कि संघर्ष का आयाम अब बदल गया है। अब लड़ाई उग्रवादियों और राज्य पुलिस के बीच हो रही है। हमलों के डर से लोग अभी भी लूटे गए हथियार थामे हुए हैं, हम उन्हें वापस पाने की कोशिश कर रहे हैं। मणिपुर में शांति के लिए सीमा पर बाड़ लगाना, मुक्त आवाजाही व्यवस्था को रद्द करना जरूरी है। साथ ही, बीरेन सिंह ने कहा कि मणिपुर में जो कुछ भी हो रहा है, वो पिछली केंद्र सरकार की विरासत है।

Advertisement

अब संघर्ष का आयाम बदल गया है

मुख्‍यमंत्री बीरेन सिंह ने कहा कि असल में पिछले 8 महीनों में राज्‍य में कुछ अनचाही घटनाएं (हत्‍या, आगजनी) हुई हैं। लेकिन, ऐसा नहीं है कि लगातार 8 महीने से घटनाएं हो रही हों। इस दौरान 3 से 4 महीने कोई अनचाही घटना नहीं हुई, काफी शांति रही। लेकिन, हाल ही में नए साल के अवसर पर राज्‍य पुलिस और उग्रवादियों के बीच भिड़ंत हुई, ये राज्‍य के दो समुदायों के बीच संघर्ष नहीं था। अब संघर्ष का आयाम बदल गया है, लड़ाई अब उग्रवादियों और राज्य पुलिस के बीच हो रही है।

बीरेन सिंह ने क्या कहा?

ऐसे में शांति लौट रही है और नागरिक हताहतों की संख्या कम हो गई है। 3-4 मई के बाद कोई बड़ी हिंसक घटना नहीं हुई है। अब लोग सर्तक हुए हैं, शांति बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं, फिर वो चाहे घाटी के लोग हों या पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले हमारे भाई-बहन।   

यह भी पढें – कांग्रेस के लिए मुस्लिम सिर्फ वोट बैंक, राहुल की यात्रा का नहीं होगा कोई फायदा : बदरुद्दीन अजमल  

Recent Posts

Advertisement

Hathras: हाथरस हादसे में सुप्रीम कोर्ट-हाईकोर्ट से गुहार, अधिकारियों के खिलाफ की कानूनी कार्रवाई की मांग

Hathras: हाथरस भगदड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट और इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कार्रवाई की मांग…

July 3, 2024

Bihar : 4 जिलों में वज्रपात से 4 लोगों की मौत पर CM नीतीश ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

CM Nitish : वज्रपात से भागलपुर में 1, दरभंगा में 1, पूर्वी चंपारण में 1…

July 3, 2024

MP Budget 2024 : मध्यप्रदेश सरकार का बजट हुआ पेश, बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए ऐलान

MP Budget 2024 : मध्यप्रदेश की सरकार ने बजट पेश किया। बजट को उपमुख्यमंत्री और…

July 3, 2024

भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत 9,888 अभ्यर्थी चयनित, CM नीतीश ने बांटे नियुक्ति पत्र

Jobs in Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में राजस्व एवं…

July 3, 2024

अयोध्या पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने श्रीराम के चरणों में समर्पित किया मुरेठा, करवाया मुंडन

Samrat in Ayodhya : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी अयोध्या पहुंचे. वह अयोध्या विशेष…

July 3, 2024

Jai Jagannath Rathyatra :  इस बार 2 दिन की रथयात्रा, 7 जुलाई की शाम को होगी शुरू, 8 को गुंडिचा मंदिर पहुंचेंगे रथ…

Jai Jagannath Rathyatra : ओडिशा के पुरी में प्रतिवर्ष निकलने वाली जगन्नाथ रथयात्रा इस साल…

July 3, 2024

This website uses cookies.