Advertisement

Vijay Diwas 2021: भारत पाकिस्तान जंग की 50वीं सालगिरह मना रहा है देश

Vijay Diwas 2021
Share
Advertisement

Vijay Diwas 2021: आज का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। आज ही के दिन हमारे वीर जवानों ने अपने अदम्य साहस और पराक्रम के दम पर पाकिस्तान को धूल चटाई थी। आज ही के दिन बांग्लादेश अस्तित्व में आया था।

Advertisement

1971 में देश के वीर जवानों ने पाकिस्तान को हराकर भारत का विजय पताका फहराया था। विजय दिवस (Vijay Diwas 2021) हमारे वीर जवानों को सलाम करने का एक खास दिन है।

विजय दिवस (Vijay Diwas) की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) बांग्लादेश में होने वाले कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। इस मौके पर दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) सुबह करीब 10:30 बजे नेशनल वॉर मेमोरियल ( National War Memorial) पहुंचकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

बांग्लादेश के कार्यक्रम में भाग लेते हुए राष्ट्रपति ने एक ट्वीट भी किया है। राष्ट्रपति कोविंद के साथ बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हमीद भी कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं।

विजय दिवस (Vijay Diwas) की 50वीं सालगिरह पर ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं 50वें विजय दिवस पर मुक्तिजोधाओं, वीरांगनाओं और भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता को याद करता हूं। हमने दमनकारी ताकतों से लड़ाई लड़ी और उन्हें हराया। ढाका में राष्ट्रपति जी की उपस्थिति का प्रत्येक भारतीय के लिए विशेष महत्व है।

इस अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने देश के वीर जवानों को याद करते हुए 1971 युद्ध की तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने स्वर्णिम विजय दिवस हैशटैग के साथ इन तस्वीरों को देश की जनता के साथ साझा किया है।

बता दें कि 1971 में हुए भारत पाकिस्तान का यह युद्ध (India Pakistan 1971 War) 13 दिन तक चला था। मात्र 13 दिनों में भारतीय वीरों ने पाकिस्तानी आर्मी को धूल चटा दिया था और पाकिस्तान की कमर तोड़ दी थी। 16 दिसंबर को पाकिस्तान की 93000 आर्मी ने भारतीय जवानों के सामने सरेंडर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें