Advertisement

Vande Bharat: बंगाल में एक बार फिर ट्रेन पर पथराव, यात्री हुए गुस्सा

Share
Advertisement

पश्चिम बंगाल में हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत ट्रेन पर एक बार फिर पथराव करने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार देर शाम मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का नगर की है। यहां वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंके गए थे। रेलवे के मुताबिक, तेज रफ्तार से जा रही वंदे भारत के एक कोच के खिड़की के शीशे टूट गए। इस घटना को लेकर रेलवे की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। रेलवे का कहना है कि, घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। घटना की जांच की जाएगी। इस घटना का एक वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि गाड़ी की शीशे टूटे हुए हैं।

Advertisement

कई बार हो चुका है वंदे भारत पर पथराव

यह पहला मामला नहीं है जब वंदे भारत पर पथराव कर ट्रेन के शीशे तोड़े गए हैं। इससे पहले ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अब तक वंदे भारत पर लगभग पांच बार पथराव किया जा चुका है। पश्चिम बंगाल में ट्रेन संचालन के बाद से वंदे भारत पर पथराव का यह तीसरा मामला है। इससे पहले ट्रेन संचालन के दूसरे ही दिन मालदा में ट्रेन पर पथराव किया गया था।यात्रियों ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई है। यात्रियों का कहना कि इस तरह के घटना से ट्रेन में सफर करने में डर लगता है।

बिहार में हुआ था पथराव

बिहार में भी वंदेभारत पर कई बार पथराव किया जा चुका है। बिहार के किशनगंज में भी पथराव किया गया था, इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए पथराव करने के मामले में तीन आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया था।

ये भी पढ़ें:  बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को सीबीआई का समन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *