UPElection2022: EC ने चुनावी रैलियों पर लगाई 15 जनवरी तक रोक

UPElection2022
Share

यूपी विधानसभा चुनाव (UPElection2022) को लेकर चुनाव आयोग (EC) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा (Sushil Chandra) ने कहा कि सर्विस मतदाता को​ मिलाकर 18.34 करोड़ मतदाता इस चुनाव में हिस्सा लेंगे जिनमें से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं।

UPElection2022 को लेकर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

गोवा, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर (UPElection2022) मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि मतदान केंद्रों की संख्या 2,15,368 है, 2017 के विधानसभा चुनावों से मतदान केंद्रों की संख्या 16% बढ़ाई गई है। 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति और कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं।

चुनावी रैलियों पर भी 15 जनवरी तक रोक: मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने (UPElection2022) चुनावी रैलियों पर भी 15 जनवरी तक रोक लगा दी है। 15 जनवरी 2022 तक किसी भी रोड शो, पदयात्रा, साइकिल रैली, बाइक रैली और जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। चुनाव आयोग स्थिति की समीक्षा करेगा और बाद में नए निर्देश जारी किए जाएंगे।

साथ ही सुशील चंद्रा बोले सभी चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर माना और सभी पात्र अधिकारियों को प्रीकोशनरी डोज़ लगाई जाएगी।

देखें #LIVE …