Advertisement
राष्ट्रीय

यूपी: योगी सरकार की उपलब्धियों को दर्शाती पुस्तकें, सांसद और विधायक गांव-गांव जाकर जगाएंगे अलख

Share
Advertisement

लखनऊ। प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां ज़ोरो पर है। सभी पार्टियां प्रदेश की जनता को लुभाने की पुरजोर कोशिश कर रही है। वहीं प्रदेश की योगी सरकार भी सता-वापसी की राह देख रही है और प्रदेश में दूबारा कमल खिलाने के लिए प्रयास कर रही है। जिसके लिए वे पार्टी को और मजबुत करने पर जोर दे रही है।

Advertisement

इसी सिलसिले में उत्तर प्रदेश के सभी सांसदों को राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में पुस्तक दी गई हैं। इस पुस्तक के जरिए सांसद राज्य सरकार के कार्यों और उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे और जनता को जागरुक करेंगे।

योगी सरकार प्रदेश में विकास के लिए कृत-संकल्पित है। एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के तहत स्थानीय शिल्पियों की ओर से बनाए गए एक बैग में मुख्यमंत्री के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालती पुस्तकें, राज्य सरकार के लगभग 52 महीनों के कार्यकाल में जन कल्याण के विभिन्न कार्यक्रमों, उनके सफल क्रियान्वयन और उपलब्धियों को दर्शाती एक पुस्तक के अलावा एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के सम्बन्ध में प्रकाशित एक पुस्तिका भी है।

बता दें कि प्रदेश में होनेवाले विधानसभा चुनाव के मद्दे नज़र सरकार और संगठन दोनों की मंशा है कि सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और उनसे हुए लाभ को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सांसदों, विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका हो। और इसी क्रम में सांसदों को ये उपलब्धियों की पुस्तिका दी गयी है जिससे वह उत्तर प्रदेश सरकार के अच्छे कार्यों को गांव गांव के माध्यम से लोगों तक पहुंचा सकें।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कई मौको पर योगी सरकार की सराहना की है और विशेषकर कोरोना काल में जनता के प्रति सेवा भाव को देखकर उन्हें एक उदाहरण बताया था।

कोरोना काल में योगी सरकार रही अव्वल

देश में सबसे बड़ी जनसंख्या वाला राज्य यूपी है। इसके बावजूद कोरोना काल के दौरान योगी सरकार ने बड़ी मुस्तैदी के साथ इससे निपटा है और कोरोना को नियंत्रित किया है। सीएम योगी ने कोरोना को सूबे में फैलने से रोकने के लिए टीम-11 बनाकर पहले कोविड केयर फंड का ऐलान किया था।

इसके अलावा योगी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है यूपी को दंगा मुक्त बनाने का। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद कहा है कि हमारी उत्तर प्रदेश की सरकार को 4 साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक एक भी दंगा इन चार सालों के दौरान नहीं हुआ है। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

Recent Posts

Advertisement

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

सियासत जारी: खरगे का जवाब चिराग ने दिया, रविशंकर ने तेजस्वी पर पलटवार किया

INDI Vs NDA: बिहार में सियासत के मैदान में जुबानी जंग जारी है. ये जनता…

May 1, 2024

This website uses cookies.