Advertisement
राष्ट्रीय

Uganda : विश्व नए तरह की असमानता और वर्चस्व से जूझ रहा है : एस जयशंकर

Share
Advertisement

Uganda : भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक बहुध्रुवीय विश्व का आह्वान किया। जिसके केंद्र में सुधार के साथ संयुक्त राष्ट्र हो। जयशंकर ने इस बात पर जोर दिया कि विश्व नए तरह की असमानता और वर्चस्व से जूझ रहा है। युगांडा (Uganda) की राजधानी कंपाला में गुटनिरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए एस. जयशंकर ने “वसुधैव कुटुंबकम-दुनिया एक परिवार है” के विश्वास से प्रेरित भारत के दृष्टिकोण प्रस्तुत किए।

Advertisement

जयशंकर ने क्या कहा?

जयशंकर ने कहा कि 2019 में बाकू में नाम (गुटनिरपेक्ष आंदोलन) की बैठक के बाद से विश्व व्यापक रूप से बदल गई है। विदेश मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी ने हम सभी को तबाह कर दिया है, जिसके घाव भरने में पीढि़यां लग जाएंगी। ऐसे संघर्ष चल रहे हैं, जिनका असर दूर-दूर तक महसूस किया जा रहा है। गाजा विशेष रूप से हमारी चिंता के केंद्र में है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन तेजी से और नियमित रूप से विघटनकारी हो रहा है।

चुनौतियां भी प्रगति पर व्यापक असर डालती हैं

जयशंकर ने कहा कि कर्ज, मुद्रास्फीति और विकास की चुनौतियां भी प्रगति पर व्यापक असर डालती हैं। इन गंभीर चताओं को रेखांकित करते हुए जयशंकर ने कहा कि यह उस दुनिया की प्रकृति है, जिसका हम सामना करते हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि हमने उपनिवेशवाद को उखाड़ फेंका हो, लेकिन हम असमानता और वर्चस्व के नए रूपों से संघर्ष कर रहे हैं। वैश्वीकरण के युग में ऐसी अर्थव्यवस्थाएं भी हैं, जो शेष विश्व को केवल बाजार या संसाधन के रूप में देखती हैं। विदेश मंत्री ने बोलीविया, अजरबैजान और वेनेजुएला के समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। इस दौरान द्विपक्षीय सहित स्थानीय और वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें – Delhi excise policy case: पूर्व डिप्टी Manish Sisodia और Sanjay Singh को मिली कोर्ट से झटका, जानें पूरा मामला

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Recent Posts

Advertisement

Sonbhadra : जलाशय में नहाने गए दो लोग डूबे, एक का शव बरामद

Death due to Drowning: सोनभद्र के रिहंद जलाशय में नहाने उतरे दो युवक लापता हो…

June 26, 2024

संबित पात्रा का राहुल पर तंज… ‘संविधान की प्रति के प्रति हृदय में सम्मान होने से बचता है संविधान’

Sambit Patra to Congress: बुधवार को देश की संसद में उठा आपातकाल के मुद्दे पर…

June 26, 2024

Doda: डोडा में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी…

Doda: जम्मू संभाग के जिला डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस…

June 26, 2024

MP : CM मोहन यादव ने मीसाबंदियों के लिए की कई घोषणाएं, किताबों में पढ़ाई जाएगी संघर्ष की कहानी

MP News: मध्यप्रदेश में सीएम हाउस में आपातकाल की 50वीं बरसी पर लोकतंत्र सेनानी प्रादेशिक…

June 26, 2024

Parliament: ‘उंगली किसी के तरफ उठाते हैं तो बाकी उंगलियां आपकी तरफ…’, विपक्ष की मांग पर चिराग पासवान बोले

Parliament: आज ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। इसी पर केंद्रीय…

June 26, 2024

UP: पोस्टमार्टम हाउस में ‘गंदा खेल’, शव के असली जेवर उतारकर पहना दिए जाते थे नकली

Hardoi News: यूपी के हरदोई में लूट की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसे…

June 26, 2024

This website uses cookies.