नई दिल्ली: भारत के कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के तमाम हिस्सों में आज मध्यम बारिश और एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
मालूम हो कि, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल के शेष हिस्से, आंतरिक ओडिशा के कुछ हिस्सों, बिहार, झारखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उत्तराखंड और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है।
इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, सौराष्ट्र और कच्छ, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप और आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी हल्की रिमझिम होने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार से महाराष्ट्र के विदर्भ और मुंबई क्षेत्र में भारी बारिश की भविष्वाणी की गई है। साथ ही क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ शुभांगी भूटे ने बताया है कि ‘बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित हो रहा है. जैसे-जैसे यह और तेज होगा, महाराष्ट्र में 20 सितंबर से और बारिश होगी।’
आगे उन्होंने कहा कि, ‘सबसे पहले विदर्भ क्षेत्र में बारिश होगी। हालांकि यह ज्यादातर पूर्व से पश्चिम तक राज्य के उत्तरी हिस्से को कवर करेगा। लेकिन कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि इसके बाद, उत्तरी महाराष्ट्र के बाद पालघर, ठाणे और मुंबई के तटीय जिलों में बारिश होगी।’
Chitrakoot: चित्रकूट जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लग गई. आग के चपेट…
Crime in MP: मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक सनकी प्रेमी की दिल को झकझोर…
Lok Sabha Election 2024: सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी बुधवार 1 मई को…
Haryana Politics: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "हरियाणा की जनता 10 की…
Tejashwi on Prajwal Revanna: कर्नाटक में जेडीएस पार्टी के पूर्व नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना मामले में…
Aligarh: अलीगढ़ में मक्का के खेत में सोमवार को एक अज्ञात महिला निर्वस्त्र बेहोश हालत…
This website uses cookies.