Hyderabad : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नवाचार को अपनाते हुए सशस्त्र बलों की परंपराओं को कायम रखने की जरुरत पर जोर दिया। सिंह ने कहा कि दोनों के बीच संतुलन होना चाहिए। रक्षा मंत्री सिंह ने हैदराबाद के निकट डुंडीगल में वायु सेना अकादमी में संयुक्त स्नातक परेड को संबोधित करते हुए कहा कि यदि हम केवल पारंपरिक मूल्यों का पालन करेंगे तो हम एक स्थिर झील की तरह रहेंगे।
हमें बहती नदी के प्रवाह की तरह बनना होगा। इसके लिए हमें पारंपरिक मूल्यों के साथ-साथ नव परिवर्तन को भी अपनाना होगा। सिंह ने कहा उड़ते रहो और अधिक से अधिक ऊंचाइयों को छूओ। लेकिन, जमीन से आपका जुड़ाव बना रहे। सिंह ने कहा कि सशस्त्र बलों में परंपराएं महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि, वे समय की कसौटी पर खरी उतरी हैं। इन्होंने लंबे समय तक महत्वपूर्ण उद्देश्यों की पूर्ति की है।
इसलिए, परंपराओं को उचित महत्व देना जरूरी है। अगर हम बिना सोचे-समझे परंपराओं का पालन करेंगे, तो हमारी व्यवस्था में स्वाभाविक रूप से ठहराव आ जाएगा। उन्होंने दुनिया में बदलती परिस्थितियों में नवाचार के महत्व पर जोर दिया। सिंह ने नवनियुक्त फ्लाइंग आफिसर से हमेशा अपनी नई सोच और विचारधारा बनाए रखने का भी आह्वान किया।
इससे पहले वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने रक्षा मंत्री का स्वागत किया। 25 महिलाओं सहित कुल 213 फ्लाइट कैडेटों को उनके प्रशिक्षण के पूरा होने पर भारतीय वायु सेना की विभिन्न शाखाओं में नियुक्त किया गया। भारतीय नौसेना के आठ, भारतीय तट रक्षक के नौ और मित्र देशों के दो अधिकारियों को भी उनके उड़ान प्रशिक्षण के पूरा होने के बाद विंग्स से सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें – भारत को विकसित देश बनने के लिए कुपोषण जैसी समस्याओं से निपटने की जरूरत : रघुराम राजन
Manohar Lal in Karnal: करनाल में 23 मई को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल…
Mayawati in Mirzapur: उत्तरप्रदेश में हुई एक चुनावी सभा में बसपा सुप्रीमो मायावती ने सवर्ण…
Tejashwi to Chirag: बिहार में अभी लोकसभा चुनावों के दो चरण होना बाकी हैं. इन…
Blast in a Factory in Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे से एक बड़े हादसे की ख़बर…
Amroha news: 70 साल के बुजुर्ग को फिर से घर बसाना महंगा पड़ गया. उम्र…
Looteri Dulhan Gang: अलीगढ़ में शादी के बाद ठगी के मामले सामने आए हैं. आरोप…
This website uses cookies.