Advertisement
राष्ट्रीय

AI में अपार संभावनाएं, लेकिन इससे जुड़ी चिंताओं को दूर करना जरूरी : राष्ट्रपति मुर्मू

Share
Advertisement

Lucknow : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य समकालीन प्रौद्योगिक विकास में अपार संभावनाएं हैं। लेकिन, इनके उपयोग से जुड़ी चिंताओं को दूर करना भी आवश्यक है। द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज भारत के पास 5-डी यानी डिमांड, डेमोग्राफी, डेमोक्रेसी, डिजाइयर और ड्रीम हैं। ये सभी हमारी विकास यात्रा में बहुत लाभकारी सिद्ध होंगी।

Advertisement

द्रौपदी मुर्मू ने क्या कहा?

द्रौपदी मुर्मू ने यहां भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के दूसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था, जो एक दशक पहले 11वें स्थान पर थी, आज पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है और यह वर्ष 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के राह पर है।

भारत एक प्रगतिशील और लोकतांत्रिक राष्ट्र

द्रौपदी मुर्मू ने यह भी कहा कि भारत एक प्रगतिशील और लोकतांत्रिक राष्ट्र है। हमारा यह सपना है कि भारत वर्ष 2047 तक एक विकसित देश बने। यह आईआईआईटी, लखनऊ के सभी छात्रों की जिम्मेदारी है कि वे न केवल इस परिकल्पना में भागीदार ही न बनें। बल्कि, इसे पूरा करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान भी दें। राष्ट्रपति ने कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। हम चौथी औद्योगिक क्रांति की शुरुआत देख रहे हैं।

कृत्रिम मेधा एक महत्वपूर्ण उपकरण है

मानव जीवन को आसान बनाने और उत्पादकता बढ़ाने के लिए कृत्रिम मेधा एक महत्वपूर्ण उपकरण साबित हो रहा है। अपने व्यापक अनुप्रयोगों के साथ, कृत्रिम मेधा और मशीन लर्निंग हमारे जीवन के लगभग सभी पहलुओं को छू रहे हैं। स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, कृषि, स्मार्ट सिटी, बुनियादी ढांचे, स्मार्ट गतिशीलता और परिवहन जैसे सभी क्षेत्रों में, कृत्रिम मेधा और मशीन लर्निंग बड़े पैमाने पर हमारी दक्षता तथा कार्य क्षमता में सुधार के कई अवसर प्रस्‍तुत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – Rajasthan CM Bhajan Lal: भाजपा ने चुना राजस्थान का सीएम, बाबा बालकनाथ बोले…’हम बहुत सौभाग्यशाली है’

Recent Posts

Advertisement

टीएमसी को अवैध घुसपैठिए अपने लगते हैं और अन्य राज्यों के भारतीय बाहरी- पीएम मोदी

PM Modi in Medinipur: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में पीएम मोदी ने एक जनसभा को…

May 19, 2024

पाकिस्तान को पता चल गया… यह नया भारत,छेड़ा तो छोड़ेगा नहीं- CM योगी आदित्यनाथ

CM Yogi in Pratapgarh: प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पाक अधिकृत…

May 19, 2024

West Bengal: एक जैसे हैं TMC, कांग्रेस और लेफ्ट के पाप- पीएम मोदी

PM Modi in Vishnupur:  पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर में एक जनसभा को…

May 19, 2024

फूलपुरः अखिलेश और राहुल गांधी की साझा रैली में मची भगदड़, बैरिकेडिंग तोड़ मंच के पास पहुंचे समर्थक

Stampede at the rally: प्रयागराज के फूलपुर में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त…

May 19, 2024

पश्चिम बंगालः मां, माटी और मानुष का ही भक्षण कर रही TMC- पीएम मोदी

PM Modi in Purulia: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सार्वजनिक…

May 19, 2024

UP: सपा और कांग्रेस के रूप में रावण का जिन्न आज भी मौजूद- CM योगी

CM Yogi in Jaunpur: सपा व कांग्रेस के रूप में रावण का जिन्न आज भी…

May 19, 2024

This website uses cookies.