Advertisement
राष्ट्रीय

भारत और ओमान के बीच FTA पर अगले दौर की बातचीत 16 जनवरी से होगी शुरू

Share
Advertisement

New Delhi : भारत और ओमान के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के लिए अगले दौर की बात-चीत 16 जनवरी से शुरू होगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आधिकारिक तौर पर व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) नामक समझौते के लिए दोनों पक्षों द्वारा अधिकतर बातों पर चर्चा पूरी हो चुकी है। अधिकारी ने कहा कि बातचीत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है। दो दौर की व्यक्तिगत बात-चीत और कई अंतर-सत्रीय बैठकें पहले ही हो चुकी हैं। सीईपीए के तहत शामिल सभी पहलुओं पर अच्छी प्रगति हुई है।

Advertisement

वार्ता में देरी हो सकती है

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वार्ता में देरी हो सकती है। जिसके बाद अधिकारी ने कहा कि बाधाओं की बात अटकलें हैं। क्योंकि, बात-चीत की प्रक्रिया अभी जारी है। अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वर्तमान में दोनों पक्ष दोनों देशों के लोगों के कल्याण तथा विकास में योगदान देने वाले पारस्परिक रूप से लाभप्रद समझौते को संपन्न करने के मकसद से वार्ता के निष्कर्ष की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

2018-19 में यह 5 अरब अमेरिकी डॉलर था

भारत के लिए ओमान, खाड़ी सहयोग परिषद देशों में तीसरा सबसे बड़ा एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन है। भारत और ओमान के बीच 2022-23 में द्विपक्षीय व्यापार 12.39 अरब अमेरिकी डॉलर था, जबकि 2018-19 में यह 5 अरब अमेरिकी डॉलर था। भारत का निर्यात 2018-19 में 2.25 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2022-23 में 4.48 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है। 2022-23 में ओमान से भारत का आयात करीब 8 अरब अमेरिकी डॉलर था। भारत और ओमान के बीच 2022-23 में द्विपक्षीय व्यापार 12.39 अरब अमेरिकी डॉलर था, जबकि 2018-19 में यह पांच अरब अमेरिकी डॉलर था।

यह भी पढ़ें – Bihar: शिक्षामंत्री का खुला ख़त, बोले… मैं शबरी के झूठे बेर खाने वाले राम का भक्त

Recent Posts

Advertisement

UP: 2500 सोलर मास्ट लाइटिंग सिस्टम से लैस होंगे प्रदेश के कई जिले

UP: उत्तर प्रदेश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर रही योगी सरकार प्रदेश में सौर…

July 1, 2024

Parliament Session : ‘कांग्रेस ने चुनाव में भय…’, अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Parliament Session : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव रखा। इस…

July 1, 2024

Uttarakhand: लालकुआँ में हुई मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बनी, पानी में दर्जनों घर डूबे

Uttarakhand: पहाड़ों में हो रही मूसलाधार बरसात के बाद अब मैदानी क्षेत्रो में भी बरसात…

July 1, 2024

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में बढ़ता तनाव- पुजारी और ट्रस्ट में खींचतान के बीच बदलाव की आहट

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में रामलला के दरबार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा…

July 1, 2024

This website uses cookies.