Advertisement
राष्ट्रीय

जनता को मिल रही सहूलियतों को किया जा रहा खत्म : मल्लिकार्जुन खड़गे

Share
Advertisement

Maharashtra : कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार जनता को मिल रहीं सहूलियतें धीरे-धीरे खत्म कर रही है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार देश पर पांच लाख करोड़ का कर्ज छोड़कर गई थी, जो आज बढ़कर 200 लाख करोड़ हो गया है। इसलिए देश को बचाने के लिए कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को जिताना होगा।

Advertisement

खड़गे ने क्या कहा?

कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर महाराष्ट्र के नागपुर में पार्टी की ‘हैं तैयार हम’ रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि कांग्रेस संसदीय लोकतंत्र पर आधारित भारत में विश्वास रखती है, जहां बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए समान अवसर मौजूद हों। पार्टी ऐसा देश बनाना चाहती है, जहां संविधान में मौजूद राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अधिकारों का पालन किया जाए।

महंगाई आसमान छू रही है

लोकतंत्र खतरे में, महंगाई आसमान छू रही है। खड़गे ने कहा कि नागपुर में 2 विचारधाराएं हैं। एक डॉ. बीआर आंबेडकर की जो प्रगतिशील है और दूसरी आरएसएस की जो देश को बर्बाद कर रही है। कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि नागपुर क्रांतिकारियों की भूमि है, जहां बाबासाहेब आंबेडकर और महात्मा गांधी ने बड़े पैमाने पर काम किया। अगर, बीजेपी और आरएसएस दोबारा सत्ता में आते हैं, जो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।

लोकतंत्र खतरे में है

खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ हैं। लोकतंत्र खतरे में है। महंगाई आकाश छू रही है। बेरोजगारी भी चरम पर है। 30 लाख रिक्तियां हैं, जिन्हें भरा नहीं जा रहा है, क्योंकि पिछड़े वर्गों को समायोजित करना होगा। बीजेपी पर हमला करते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, आपके वोट से अलग-अलग संस्थाएं बनती हैं। ये संस्थाएं आपकी हैं, लेकिन अब संघ और भाजपा उन पर कब्जा कर रही हैं। आप देश के सारे विश्वविद्यालयों को देख लीजिए। सारे कुलपति एक संगठन के हैं।

यह भी पढ़ें – Russia: रूसी नागरिक ने जयशंकर के सामने किया रामचरितमानस का हिंदी अनुवाद, हैरान रह गए विदेश मंत्री

Recent Posts

Advertisement

PM मोदी बोले- बिहार की मान-मर्यादा, बिहारियों का सम्मान इंडी गठबंधन वालों के लिए कोई मायने नहीं रखता

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार के महाराजगंज में जनसभा…

May 21, 2024

Heat Wave In India: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक हीटवेव का कहर जारी, कई राज्‍यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Heat Wave in India: राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली-NCR समेत पंजाब और राजस्‍थान के कुछ इलाकों में…

May 21, 2024

PM मोदी ने पूर्वी चंपारण में भरी चुनावी हुंकार, बोले-कांग्रेस ने देश के 60 साल बर्बाद कर दिए

PM Modi In Bihar: बीते दिन लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए मतदान किए…

May 21, 2024

तेजस्वी बोले, अगर पीएम मोदी जी ने 10 साल में हमसे ज्यादा नौकरी दी होगी तो राजनीति से ले लूंगा सन्यास

Tejashwi to PM Modi: बिहार में आरजेडी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव…

May 20, 2024

गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर चार आईएसआईएस आतंकियों को किया गिरफ्तार

Four Terrorist Arrested: गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर चार आईएसआईएस आतंकियों को गिरफ्तार किया,…

May 20, 2024

This website uses cookies.