आंध्र प्रदेश के पलनाडु में टीडीपी, वाईएसआरसीपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में शुक्रवार को सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी और विपक्षी टीडीपी के कार्यकर्ता हिंसक रूप से भिड़ गए। कई वाहनों में आग लगा दी गई और पथराव किया गया।
झड़प के बाद जमा हुई भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
మాచర్ల నియోజకవర్గంలో వైసీపీ రౌడీ మూకలు పోలీసుల సహకారంతో మరోసారి టిడిపి శ్రేణులపై దాడికి పాల్పడటం దారుణం. ఇదేం ఖర్మ రాష్ట్రానికి కార్యక్రమం నిర్వహిస్తున్న టిడిపి వారిపై వైసీపీ రౌడీలు దాడులకు పాల్పడటం రాష్ట్రంలో అరాచక పాలనకి నిదర్శనం.(1/3) pic.twitter.com/4jnQPeyfzU
— Lokesh Nara (@naralokesh) December 16, 2022
इस बीच, टीडीपी महासचिव नारा लोकेश ने घटना की निंदा की है। नारा लोकेश ने कहा, “यह निंदनीय है कि YCP उपद्रवी भीड़ ने मचर्ला निर्वाचन क्षेत्र में पुलिस की मदद से TDP वर्कर्स पर हमला किया। यह राज्य में अराजकता के शासन का प्रमाण है कि YCP के गुंडों ने TDP वर्कर्स और नेताओं पर हमला किया, जो खरमा राज्य के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन कर रहे थे।”