Advertisement
राष्ट्रीय

जातीय जनगणना के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए नेहरू के बारे में की जा रही हैं बातें : राहुल गांधी

Share
Advertisement

New Delhi : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जातिगत जनगणना और भागीदारी के बुनियादी मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए सरकार की तरफ से जवाहरलाल नेहरू तथा कुछ अन्य मुद्दों का उल्लेख किया जा रहा है। राहुल ने गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राज्यसभा में दिए गए एक वक्तव्य के बारे में पूछे जाने पर यह टिप्पणी की।

Advertisement

अमित शाह ने क्या बयान दिया था?

अमित शाह ने राज्यसभा में जम्मू कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक और जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए आरोप लगाया था कि जम्मू-कश्मीर को प्रथम पीएम जवाहरलाल नेहरू की गलतियों के कारण नुकसान उठाना पड़ा।

नेहरू ने हिंदुस्तान के लिए अपना जीवन दे दिया

इस क्रम में शाह ने असामयिक संघर्ष-विराम और कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले जाने जैसे फैसलों को गिनाया। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों के सदस्यों ने गृह मंत्री के जवाब के दौरान सदन से बहिर्गमन किया। राहुल गांधी ने शाह के बयान के बारे में पूछे जाने पर संसद परिसर में कहा कि पंडित नेहरू ने हिंदुस्तान के लिए अपना जीवन दे दिया। वह वर्षों जेल में रहे।

हमारे मुख्यमंत्री भी ओबीसी थे

राहुल ने दावा किया कि सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए यह सब किया जा रहा है। जातिगत जनगणना और भागीदारी तथा धन किसके हाथ में जा रहा है, यही बुनियादी और मुख्य मुद्दा है। ये लोग इन मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहते हैं, इनसे भागते हैं। भाजपा द्वारा मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) से आने वाले मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भी ओबीसी थे।

यह भी पढ़ें – भजनलाल शर्मा कैसे चुने गए Rajasthan के सीएम, राजनाथ सिंह ने बताया

Recent Posts

Advertisement

Badrinath Dham Yatra 2024: भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के खुले कपाट, हजारों श्रद्धालु बने पावन अवसर के साक्षी

Badrinath Dham Yatra 2024: विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 12 मई को…

May 12, 2024

Weather Update: दिल्ली-NCR में आज चलेगी धूल भरी आंधी, IMD ने इन राज्यों में बारिश को जारी किया अलर्ट

Weather Update: दिल्ली एनसीआर से लेकर पूरे देशभर के कई राज्यों में बीते दिनों हुई…

May 12, 2024

UP: फिरोजाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, अधिशासी अधिकारी समेत 2 की मौत

UP: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की मक्खनपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की कार…

May 11, 2024

Delhi: “तानाशाही के खिलाफ हमें लड़ना है”, महरौली में रोड शो के दौरान बोले CM केजरीवाल

Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को…

May 11, 2024

PM मोदी के नेतृत्व में गांव मजबूत, दलितों को सम्मान और युवाओं की आकांक्षाओं को पंख लगे- जेपी नड्डा

JP Nadda: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा,…

May 11, 2024

This website uses cookies.