सीमावर्ती जिले पिथौरागढ़ के धारचूला में भारत नेपाल सीमा पर नेपाल की ओर से पत्थबाजी की घटनाएं लगातार जारी हैं। भारत नेपाल सीमा पर धारचूला में काली नदी तटबंध का निर्माण किया जा रहा है। काली नदी में बरसात के दिनों में बाढ़ आने के कारण नेपाल और भारत में जमीन का कटान बड़ी मुसीबत है । इसे देखते हुए नेपाल अपने इलाके में पहले ही तटबंध बना चुका है और भारत की ओर तटबंध बनाने का काम जारी है, लेकिन भारत का काम रोकने के लिए तटबंध निर्माण स्थल पर नेपाल की ओर से लगातार पत्थरबाजी की जा रही है।
रविवार को भी नेपाल की ओर से माओवादी विप्लव गुट ने नेपाल सीमा पर आकर हंगामा किया और पत्थरबाजी की ।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस पर गंभीर रुख अपनाते हुए धारचूला में प्रशासन के अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली है। सीएम ने अधिकारियों को नेपाल प्रशासन से बात कर इस मुद्दे का जल्द समाधान निकालने के निर्देश दिए हैं। सीएम का कहना है कि दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हैं लेकिन इसे खराब करने के लिए नेपाल के कुछ तत्व उकसावे की कार्रवाई कर रहे हैं।
MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…
Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…
Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…
Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…
CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…
Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…
This website uses cookies.