Advertisement

सिंहराज अदाना ने टोक्यो पैरालिंपिक में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने दी बधाई

Share
Advertisement

नई दिल्ली: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सिंहराज अधाना को टोक्यो पैरालिंपिक में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। साथ ही राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अपने एक टवीट में बताया है कि “पैरालंपिक के निशानेबाजी मुकाबले में अधाना का कांस्‍य पदक उनके दृढ़संकल्‍प का प्रतीक है। वह देश को सिंहराज अधाना पर गर्व है।”

Advertisement

साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मेदी ने भी सिंहराज अधाना को तोक्यो पैरालिंपिक के खेलों में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। वहीं, पीएम मोदी ने अपने एक ट्वीट में लिखा कि “सिंहराज ने अपने असाधारण प्रदर्शन और कड़ी मेहनत से पदक जीतकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की हैं।”

मालूम हो कि गृह मंत्री अमित शाह ने भी टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने पर सिंहराज अधाना को बधाई दी है। उन्होंने भी अपने एक ट्वीट संदेश में लिखा है कि “यह सफलता खेल के प्रति अधाना के समर्पण और कड़ी मेहनत का प्रतिफल है।” इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने विश्वास जताया है कि सिंहराज अधाना भविष्य में भी देश का नाम रोशन करते रहेंगे।

इस बीच, बता दें कि खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले सिंहराज अधाना को बधाई दी है। साथ ही अनुराग ठाकुर ने कहां है कि “सफलता के लिए उम्र आड़े नहीं आती। आगे अनुराग ठाकुर ने कहा कि निशानेबाज सिंहराज अधाना ने 39 साल की उम्र में पैरालिंपिक में कांस्य पदक जीता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *