Advertisement
राष्ट्रीय

धर्मनिरपेक्षता को अब कहा जा रहा है तुष्टीकरण : पी. चिदंबरम

Share
Advertisement

West Bengal: पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा है कि धर्मनिरपेक्षता शब्द को अब तुष्टीकरण कहा जा रहा है। उन्होंने कोलकाता के सेंट जेवियर्स विश्वविद्यालय में ‘लोकतंत्र का भविष्य’ विषय पर एक व्याख्यान में कहा कि धर्मनिरपेक्षता शब्द की गलत व्याख्या की जा रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम ने कहा कि तुष्टीकरण शब्द धर्मनिरपेक्षता की अवधारणा को बदनाम करने की एक कोशिश है।

Advertisement

यदि आप हिंदू नहीं हैं, तो आप आधे नागरिक हैं

चिदंबरम ने कहा कि यदि आप हिंदू नहीं हैं, तो आप आधे नागरिक हैं। यदि आप मुसलमान हैं, तो आप नागरिक नहीं हैं। चुनाव में धर्म का जिक्र नहीं होना चाहिए। लेकिन, आज चुनाव में यह काफी हद तक हो रहा है। धर्म आस्था पर आधारित होना चाहिए। चिदंबरम ने कहा कि एक राजनीतिक दल लगातार हिंदुओं के अलावा किसी अन्य को उम्मीदवार बनाने से इनकार करता आ रहा है और इसकी मूल संरचना अखंड भारत, हिंदू राष्ट्र लगती है।

धर्म ही निर्णायक कारक नजर आता है

धर्म ही निर्णायक कारक नजर आता है। चिदंबरम ने कहा कि देश केंद्रीकरण की ओर बढ़ रहा है जो लोकतंत्र के विपरीत है। हम लोकतंत्र को बढ़ावा देने वाले संस्थानों को कमजोर कर रहे हैं।

भाजपा सरकार ने जनगणना नहीं कराई

पी चिदंबरम ने कहा कि किसी भी आरक्षण के लाभ के संदर्भ में कोई निर्णय लेने से पहले जातिवार सर्वेक्षण जरूरी है और इसे केंद्र को जनगणना के साथ कराना चाहिए। भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने जनगणना नहीं कराई है जो 2021 में होनी चाहिए थी, वह 2024 के आम चुनाव के बाद तक इसे टाल सकती है।

राज्य सरकारें राष्ट्रीय जनगणना नहीं करा सकती

सनद रहे कि उनका यह बयान बिहार सरकार द्वारा जातिवार सर्वेक्षण कराने और वंचित वर्गों के लिए 65 प्रतिशत आरक्षण की सिफारिश करने के कुछ दिनों बाद आया है। चिदंबरम ने कहा कि राष्ट्रीय जनगणना केवल केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में है। राज्य सरकारें राष्ट्रीय जनगणना नहीं करा सकती हैं।

यह भी पढ़ें – अगले साल मार्च में आएगा CAA का ड्राफ्ट- केंद्रीय मंत्री

Recent Posts

Advertisement

Kanpur: इंडी गठबंधन सत्ता में आया तो फिर से लौट आएगा आतंकवाद का दौर : CM योगी

Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अगर इंडी गठबंधन सत्ता में आता है…

May 11, 2024

बिहार में बोले असम सीएम हिमंत… ‘हिन्दू राष्ट्र बना तो आधी समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी’

Assam CM in Begusarai: बिहार के बेगूसराय स्थित बखरी में असम के सीएम हिमंत बिस्वा…

May 11, 2024

रामद्रोही सिर्फ परिवार के लिये राजनीति करते हैं, उन्नाव में गरजे CM योगी

Unnao: राम भक्तों की राजनीति राष्ट्र के लिए होती है। वहीं रामद्रोहियों की राजनीति परिवार…

May 11, 2024

राहुल गांधी के लिए प्रचार करेंगे पप्पू यादव, एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

Pappu Yadav in Raebareli: लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। ऐसे में सारे बड़े नेता अपनी…

May 11, 2024

‘PM मोदी जो भी कहते हैं वह झूठ है’, महाराष्ट्र में बोलीं प्रियंका गांधी… ‘मेरे भाई राहुल ने लोगों की समस्याओं…’

Priyanka Gandhi: महाराष्ट्र के नंदुरबार में 'न्याय संकल्प सभा' को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव…

May 11, 2024

Delhi: पंजाब के सीएम भगवंत मान का एनडीए पर तंज, बोले… 400 पार तो क्या, बेड़ा पार भी नहीं होगा

CM of Punjab: दिल्ली के सीएम केजरीवाल की पीसी से पहले पार्टी कार्यालय में पंजाब…

May 11, 2024

This website uses cookies.