Advertisement
राष्ट्रीय

Republic Day Parade देखने जा रहे हैं तो रखें ध्यान इन नियमों का

Share
Advertisement

Republic Day 2022 गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) देखने जाने वाले लोगों के लिए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देश के अनुसार, परेड देखने आने वालों के लिए सिटिंग ब्लॉक सुबह 7 बजे खोल दिए जाएंगे। लोगों को इसके अनुसार ही आने के निर्देश दिए गए हैं। गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के 75 विमानों के विशाल बेड़े के विभिन्न करतबों का सीधा प्रसारण के साथ-साथ फ्लाई-पास्ट के नए पहलुओं को प्रदर्शित करने के लिए दूरदर्शन की तरफ से विशेष व्यवस्था की गई है।

Advertisement

कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों को ही प्रवेश

दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) देखने वाले लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेना अनिवार्य है। परेड देखने आने वाले लोगों को अपना वैक्सीन सर्टिफिकेट साथ लाना होगा। गणतंत्र दिवस समारोह में 15 साल से कम उम्र के बच्चों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। दिल्ली पुलिस का कहना है कि पार्किंग की व्यवस्था बहुत ही सीमित है। ऐसे में लोगों को कार पूल या टैक्सी के जरिये ही परेड स्थल तक पहुंचना होगा।

दिल्ली में रहेंगी ट्रैफिक पाबंदियां

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर बुधवार दोपहर तक नई दिल्ली के कुछ इलाकों में ट्रैफिक पर पाबंदियां रहेंगी। इसके अलावा शहर के अंदरूनी इलाकों में चेकिंग और नाकेबंदी के चलते ट्रैफिक पर असर पड़ सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, अस्पताल जा रहे लोगों को अतिरिक्त समय लेकर चलने और इंडिया गेट, राजपथ, विजय चौक समेत आस-पास की अन्य सड़कों से बचकर निकलने की सलाह दी है।

दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन रहेंगे बंद

गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day Parade) से जुड़े सुरक्षा उपायों के तहत 26 जनवरी को दिल्ली मेट्रो की सेवाओं में आंशिक कटौती की जाएगी। राजपथ के आसपास के चार स्टेशन बुधवार सुबह बंद रहेंगे। इनमें केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग स्टेशन शामिल है। केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशन पर प्रवेश-निकासी बुधवार दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा।

इसके अलावा 25 जनवरी को सुबह छह बजे से 26 जनवरी को दोपहर दो बजे तक मेट्रो के सभी पार्किंग स्थल बंद रहेंगे। डीएमआरसी ने कहा कि वहीं 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट समारोह के मद्देनजर केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशन पर दोपहर दो से शाम 6.30 बजे तक मेट्रो सेवा नहीं मिलेगी।

Recent Posts

Advertisement

ओडिशा में राहुल गांधी की हुंकार, बोले- ‘BJP-BJD की हो चुकी शादी…दोनों चुनिंदा लोगों के लिए चलाते हैं सरकार’

Rahul Gandhi: ओडिशा के केंद्रपाड़ा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते…

April 28, 2024

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक में PM मोदी ने भरी चुनावी हुंकार, कांग्रेस पर किए कड़े प्रहार

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बेलगावी में सार्वजनिक जनसभा को संबोधित…

April 28, 2024

Weather: दिल्‍ली में फिर बढ़ेगी गर्मी, कई राज्‍यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, जानें देश के मौसम का हाल

Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बीते दिन 2.6 मिमी बारिश दर्ज की…

April 28, 2024

अनिल विज ने पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर को बताया शेर, कांग्रेस पर जमकर कसा तंज

Haryana Politics: हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने करनाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार…

April 28, 2024

राहुल गांधी पर अमित शाह का पलटवार, आरक्षण खत्म करने पर दिया बड़ा बयान

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा आरक्षण पर दिए गए बयान पर…

April 28, 2024

This website uses cookies.