Advertisement
राष्ट्रीय

राकेश टिकैत ने बताया कब खत्म होगा ‘किसान आंदोलन’

Share
Advertisement

किसान नेता राकेश टिकैत ने दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर बैठे किसानों के आंदोलन खत्म करने को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर सरकार 26 जनवरी से पहले MSP और आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों का मुआवजा दे देती है तो आंदोलन को तत्काल तौर से समाप्त कर दिया जाएगा।

Advertisement

टिकैत ने कहा ये लेकिन तभी संभव होगा जब सरकार उनकी सारी मांगे मान लेती है।

उन्होंने कहा, “सरकार ने घोषणा की है तो वो प्रस्ताव ला सकते हैं लेकिन MSP और 700 किसनों की मृत्यु भी हमारा मुद्दा है। सरकार को इसपर भी बात करनी चाहिए। 26 जनवरी से पहले तक अगर सरकार मान जाएगी तो हम चले जाएंगे। चुनाव के विषय में हम चुनाव आचार संहिता लगने के बाद बताएंगे।”

गौरतलब है कि बीते एक साल से दिल्ली की सीमाओं पर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के किसान आंदोलन कर रहे हैं। अब जब गुरू पर्व के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानून को वापस लेने का ऐलान कर दिया है। तब भी किसान आंदोलन की जगहों पर डटे हुए हैं।

किसानों का कहना है कि जब तक सरकार MSP को अनिवार्य बनाने की मांग नहीं मान लेती, साथ ही आंदोलन के दौरान हुई 700 से अधिक किसानों की मौत पर उनके परिजनों को मुआवजा नहीं मिल जाता तब तक वो आंदोलन जारी रखेंगे।

Recent Posts

Advertisement

Bihar: तेजस्वी के बयान पर घमासान, चिराग, सम्राट और विजय सिन्हा ने कसा तंज

Tejashwi Statement: तेजस्वी यादव के हिंदू वाले बयान पर बिहार में राजनीति शुरू हो गई…

May 4, 2024

अमेरिकी राष्ट्रपति ने जिस शब्द को लेकर भारत को घेरा, जानिए आखिर क्या है वो जेनोफोबिया

Xenophobia: चुनाव का सीजन केवल भारत में ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी चल रहा…

May 4, 2024

पाकिस्तान करने चला भारत के चंद्रयान मिशन की कॉपी, जनता बोली… हमें चाहिए रोटी

Pakistan Moon Mission: मशहूर कवि हुल्लड़ मुरादाबादी की कविता की दो पक्तियां हैं कि ‘चांद…

May 4, 2024

भारत-नेपाल: सौ रुपये के नोट पर नया नक्शा बढ़ाएगा दोनों देशों के बीच टेंशन!

Tension between Bharat-Nepal: चार साल पहले भारत ने नेपाल के कदम पर कड़ी आपत्ति जताई…

May 4, 2024

हमीदा बानो: भारत की पहली महिला पहलवान, गूगल डूडल ने दिया सम्मान

Hamida Banu: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में जन्मी भारत की वो पहली प्रोफेशनल महिला पहलवान…

May 4, 2024

Bihar: चोटिल हुए तेजस्वी यादव, चुनाव प्रचार के दौरान कमर में लगी चोट

Tejashwi injured: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव चोटिल हो गए हैं. उन्हें रैली के दौरान लंगड़ाकर…

May 4, 2024

This website uses cookies.