Advertisement
राष्ट्रीय

रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती आज, भारत के अलावा इन देशों का लिखा राष्ट्रगान

Share
Advertisement

देश को गौरवपूर्ण राष्ट्रगान देने वाले देश के महान कवि, दार्शनिक व चित्रकार रविंद्रनाथ टैगोर जी की आज 162वीं जयंती है। टैगोर जी का जन्म 7 मई 1861 को कोलकाता के जोड़ासाँको ठाकुर बारी में हुआ था। टैगोर जी को गुरूदेव के नाम से भी जाना जाता है। रवींद्रनाथ टैगोर के पिता का नाम देवेंद्र नाथ टैगोर था, जबकि माता शारदा देवी थीं। वे 14 भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। आपको बता दें कि रविंद्रनाथ टैगोर ने जन-गण-मन को आधार बनाकर देश को राष्ट्रगान दिया था।

Advertisement

राष्ट्रगान के रचियता

टैगोर बचपन से ही कहानियां और कविताएं लिखते थे। वे महज 8 साल के थे, जब उन्‍होंने अपनी पहली कविता लिखी थी। उनकी पहली कविता संग्रह 16 साल की उम्र में प्रकाशित हुआ। 24 जनवरी 1950 को अपनाया था। इसे सबसे पहले 27 दिसंबर, 1911 को कोलकाता में कांग्रेस के कार्यक्रम में गाया गया था। इसे नोबेल पुरस्कार विजेता और भारतीय साहित्यकार रवीन्द्रनाथ टैगोर ने सबसे पहले बंगाली में लिखा था। भारत के राष्ट्रगान में देश की एकता और अखंडता दिखाई देती है। राष्ट्रगान पंजाब, सिंधु (वर्तमान में पाकिस्तान का एक राज्य), गुजरात, मराठा (महाराष्ट्र), द्राविड़ (दक्षिण भारत), उत्कल (वर्तमान में कलिंग) एवं बंग (बंगाल), राज्यों के नाम शामिल हैं।

रविंद्रनाथ टैगोर ने न केवल भारत का राष्ट्रगान लिखा बल्कि बाँग्लादेश के राष्ट्रगान का भी निर्माण किया। श्रीलंका का राष्ट्रगान भी टैगोर की कविताओं से प्रेरित है। वे एकमात्र कवि हैं जिनकी दो रचनाएँ दो देशों का राष्ट्रगान बनीं – भारत का राष्ट्र-गान ‘जन गण मन’ और बाँग्लादेश का राष्ट्रीय गान ‘आमार सोनार बांङ्ला’ गुरुदेव की ही रचनाएँ हैं।

नोबेल पुरस्कार दिया गया

साहित्य के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को देखते हुए रविंद्रनाथ टैगोर को दुनिया के सबसे बड़े पुरस्कार नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उन्हें उनकी पुस्तक गीतांजली के लिए सन 1913 में नोबेल पुरस्कार दिया गया था। बता दें कि रविंद्रनाथ टैगोर साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले भारत के पहले साहित्कार हैं। रविंद्रनाथ टैगोर को सन 1954 में भारत रत्न दिया गया था।

ये भी पढ़ें: Odisha: राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन के दौरान लाइट गुल, अंधेरे में बैठे कर सुनते रहे लोग

Recent Posts

Advertisement

t20world cup: टी20 वर्ल्ड कप में सबसे उम्रदराज… युवा खिलाड़ी, जानें क्या है उम्र

t20 world cup : टी20 वर्ल्ड  कप का आगाज हो गया है। इस वर्ल्ड  कप…

June 2, 2024

Sikkim Election Result: SKM ने हासिल की प्रचंड जीत, CM तमांग ने जनता का जताया आभार

Sikkim Election Result: सिक्किम की 32 विधानसभाचुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं. सीएम प्रेम…

June 2, 2024

Hapur : जमीनी विवाद में एक व्यक्ति को गोली मारने की घटना का हुआ खुलासा, तीन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

Hapur: हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ के अंतर्गत पुलिस ने एक व्यक्ति को गोली मारने की…

June 2, 2024

Assembly Election 2024: अरुणाचल प्रदेश में BJP को मिली प्रचंड जीत, PM मोदी ने जताया आभार

Assembly Election 2024: अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा रविवार को की गई.…

June 2, 2024

Arvind Kejriwal Surrender: CM केजरीवाल ने तिहाड़ में किया सरेंडर, 21 दिनों की जमानत पर आए थे बाहर

Arvind Kejriwal Surrender: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने पर…

June 2, 2024

Lucknow: हीट वेव को लेकर डीजीपी प्रशांत कुमार ने जारी किए निर्देश

Lucknow: डीजीपी प्रशांत कुमार ने निर्देश जारी किए। ये निर्देश भीषण गर्मी हीट वेव को…

June 2, 2024

This website uses cookies.