Advertisement
राष्ट्रीय

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर हो सकते NDA की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

Share
Advertisement

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह NDA की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। यह चर्चा कैप्टन के अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस को भाजपा में मर्ज करने की तैयारी के बाद तेज हो गई है। कैप्टन के PM नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से अच्छे संबंध हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि पार्टी मर्ज करने के साथ उनकी उम्मीदवारी का ऐलान होगा।

Advertisement

कैप्टन इलाज के लिए अभी लंदन में हैं। उनकी सर्जरी हुई है। वह इस महीने के दूसरे हफ्ते में पंजाब लौट आएंगे। देश के मौजूदा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 11 अगस्त को खत्म हो रहा है। इससे पहले 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति चुनाव होंगे। इसके लिए 5 जुलाई को अधिसूचना जारी होने के बाद 19 जुलाई तक नामांकन भरे जाएंगे।

अमरिंदर के सहारे पंजाब साधने की कोशिश
भाजपा कैप्टन के सहारे पंजाब को साधने की कोशिश कर रही है। खासकर सिख समुदाय से नजदीकी बढ़ाने के लिए भाजपा हर दांव खेल रही है। प्रधानमंत्री मोदी सिख शख्सियतों से मिल रहे हैं। वहीं, लाल किले में श्री गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश उत्सव भी मनाया जा चुका है।

कैप्टन पंजाब के सियासी दिग्गज हैं। शहरों से लेकर गांवों तक हर जगह वह चर्चित नेता हैं। इसलिए कैप्टन के सहारे 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा पंजाब की 13 सीटों पर नजर लगाए बैठी है। कृषि सुधार कानूनों के विरोध में हुए किसान आंदोलन के चलते सिख भाजपा से नाराज चल रहे हैं।

विधानसभा चुनाव में फेल रहे अमरिंदर
कैप्टन अमरिंदर सिंह 2 बार पंजाब के CM रहे। उनका साढ़े 9 साल का कार्यकाल रहा। पिछले साल चुनाव से 3 महीने पहले कांग्रेस ने उन्हें CM की कुर्सी से हटा दिया। कैप्टन ने पंजाब लोक कांग्रेस के नाम से नई पार्टी बनाई। फिर भाजपा से गठबंधन कर चुनाव लड़ा, लेकिन उनके कैंडिडेट के साथ कैप्टन खुद भी हार गए। भाजपा को भी सिर्फ 2 सीटें मिलीं। हालांकि, इस हार को पंजाब के लोगों की पारंपरिक दलों से बदलाव की इच्छा से जोड़कर देखा जा रहा है।

केंद्रीय नेतृत्व करेगा फैसला : शर्मा
पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कैप्टन को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर कहा कि यह फैसला केंद्रीय नेतृत्व को करना है। हालांकि, उन्होंने इससे इनकार भी नहीं किया।

Recent Posts

Advertisement

Kanpur news: मां काली बने बच्चे ने राक्षस बने बच्चे की गर्दन पर रखा चाकू और फिर…

Kanpur news: कानपुर के एक गांव भागवत कथा समारोह के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी…

May 2, 2024

कर्नाटक में राहुल गांधी बोले- ‘PM मोदी ने 10 सालों में सिर्फ 22 अरबपति बनाए, हम करोड़ों लखपति बनाएंगे’

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक के शिवमोग्गा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "...महालक्षमी…

May 2, 2024

तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस और कितना नीचे जाएगी?, कांग्रेस पर PM मोदी का वार

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए दो चरणों के मतदान हो चुके हैं.…

May 2, 2024

बरेली में सपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह, PM मोदी की तारीफ कर गिनाई उपलब्धियां

Amit Shah: यूपी के बरेली में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

May 2, 2024

Bihar: अररिया में बोले जेपी नड्डा… RJD मतलब रिश्वतखोरी, जंगलराज का दलदल

JP Nadda in Arariya: बिहार के अररिया बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यहां…

May 2, 2024

CM योगी की झलक कैमरे में कैद करती दिखी मैनपुरी, हर ओर से आई आवाज- सात मई, सपा गई

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देख मैनपुरी के मतदाताओं के मनोभाव…

May 2, 2024

This website uses cookies.