Advertisement
राष्ट्रीय

राष्ट्रपति मुर्मू ने सूर्य मिशन Aditya-L1 की सफलता पर ISRO को दी बधाई

Share
Advertisement

New Delhi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के पहले सूर्य मिशन आदित्य-एल1 को उसकी गंतव्य कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन को बधाई दी और कहा कि इस अभियान से पूरी मानवता को लाभ होगा। मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इसरो ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत के पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य-एल1′ को सफलतापूर्वक गंतव्य कक्षा में स्थापित किया गया है।

Advertisement

भारतीय वैज्ञानिक समुदाय को बधाई

उन्होंने कहा कि इस शानदार उपलब्धि के लिए पूरे भारतीय वैज्ञानिक समुदाय को बधाई। यह मिशन सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के बारे में हमारे ज्ञान को बढ़ाएगा और पूरी मानवता को लाभान्वित करेगा। मुर्मू ने कहा कि इसरो के विभिन्न अभियानों में महिला वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण भागीदारी महिला सशक्तीकरण को भी उच्च स्तर पर ले जाती है।

सूर्य के बीच की कुल दूरी का लगभग एक प्रतिशत है

इसरो ने सूर्य का अध्ययन करने के लिए देश के पहले अंतरिक्ष आधारित मिशन ‘आदित्य एल1′ यान को आज पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर इसकी अंतिम गंतव्य कक्षा में स्थापित किया। इसरो अधिकारियों के अनुसार, अंतरिक्ष यान पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के ‘लैग्रेंज प्वाइंट 1′ (एल 1) के आसपास एक प्रभामंडल कक्षा में पहुंचा। ‘एल1 प्वाइंट’ पृथ्वी और सूर्य के बीच की कुल दूरी का लगभग एक प्रतिशत है।

ख़बर अपडेट की जा रही है।

यह भी पढ़ें – अमित शाह नेशनल पैक्स मेगा कॉन्क्लेव की करेंगे अध्यक्षता, सहकारिता मंत्रालय आयोजन कर रहा है कार्यक्रम

Recent Posts

Advertisement

PM Modi In Odisha: ओडिशा में दहाड़े PM मोदी, बोले- ओडिशा में पहली बार डबल इंजन सरकार

PM Modi roared in Odisha: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की मतदान प्रक्रिया जारी है.…

May 20, 2024

Iran Helicopter Crash: हेलीकॉप्टर क्रैश में ईरान के राष्ट्रपति की हुई मौत, PM मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख

Iran Helicopter Crash: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (Iran President Ebrahim Raisi) और विदेश मंत्री…

May 20, 2024

PM मोदी ने ओडिशा में किया रोड शो, पुरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार संबित पात्रा भी रहे मौजूद

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के पांचेवें चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान…

May 20, 2024

Lok Sabha Election live: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों पर मतदान जारी, पढ़ें ताजा अपडेट

Lok Sabha Election live: लोकसभा चुनाव के पांचेवें चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से…

May 20, 2024

पूर्वी दिल्ली में ‘‘आप’’ ने साइकिल रैली निकाल ‘जेल का जवाब वोट से’ देने की अपील की

AAP: पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के ‘‘आप’’ प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने रविवार…

May 19, 2024

This website uses cookies.