Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिनों के दौरे पर पहुंचीं उत्तराखंड, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का किया गया स्वागत

Share
Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिनी उत्तराखंड दौरे पर देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं। जहां राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपति के सम्मान में अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रतीक चिन्ह देकर राष्ट्रपति का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति के लिए स्वागत संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि आगमन को प्रदेशवासियों के लिए सम्मान बताया।

 सीएम ने कहा कि एक साधारण परिवार से होते हुए जिस तरह आपने देश की प्रथम महिला होने का गौरव प्राप्त किया वो आपके मजबूत हौसले का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जीवन से जुड़े कुछ प्रसंगों का जिक्र करते हुए इनसे सबको प्रेरणा लेने की बात कही।

शुक्रवार को राष्ट्रपति का एलबीएस प्रशासनिक अकादमी जाने का कार्यक्रम है जहां वो प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को संबोधित करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *