नई दिल्ली: प्रसिद्ध गायक-संगीतकार बप्पी लहरी का निधन हो गया है। उनका का निधन भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। आपको बता दें कि उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। विख्यात संगीतकार और गायक बप्पी लहरी 69 वर्ष के थे। आपको बता दें कि बप्पी लहरी कई फिल्मों में अपने कई मशहूर गानों के लिए मशहूर हैं।
मालूम हो कि भंकाज शीर्षक से उनका अंतिम फिल्मी गीत 2020 में आई फिल्म बागी-3 में शामिल किया गया था। इस बीच, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर गायक बप्पी लाहिरी के निधन पर दुख जताया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने ट्वीट में लिखा बप्पी लाहिरी के गीतों को न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी लोकप्रियता मिली। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।
इसके साथ ही उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बप्पी लाहिड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा भारत ने एक और अनुभवी गायक और संगीतकार को खो दिया है। उपराष्ट्रपति नायडू ने बताया कि बप्पी दा को उनके जीवंत संगीत के लिए हमेशा याद किया जाएगा। आगे उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनायें उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।
CM Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग हो चुकी है। कल चौथे…
CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में विरासत टैक्स…
Amit Shah: उत्तर प्रदेश के गोंडा में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री…
Bahraich: देश में राम मंदिर निर्माण पर रामद्रोहियों को ही आपत्ति हो सकती है क्योंकि…
Gorakhpur: फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु…
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के मतदान हो चुके हैं, चौथे…
This website uses cookies.