Advertisement
राष्ट्रीय

PM Modi In Aligarh: यूपी को पीएम मोदी का तोहफा, राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी की रखी आधारशिला, भाषण के दौरान कही ये बात

Share
Advertisement

अलीगढ़। पीएम मोदी आज अलीगढ़ के दौरे पर है। यूपी के विधानसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। पीएम मोदी के इस दौरे को बीजेपी के लिए मिशन यूपी की शुरुआत माना जा रहा है।

Advertisement

आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आज अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर स्थापित होने वाली यूनिवर्सिटी की नींव रख दी है। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं।

वहीं, राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के शिलान्यास के बाद पीएम मोदी का संबोधन शुरु हुआ। राधाष्टमी की बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, ‘आज अलीगढ़ के लिए, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए बहुत बड़ा दिन है। आज राधाष्टमी है, जो आज के दिन को और भी पुनीत बनाता है। बृज भूमि के कण-कण में राधा ही राधा हैं।’

जानिए पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान ये बातें कही

मैं आज स्वर्गीय कल्याण सिंह जी की अनुपस्थिति बहुत ज्यादा महसूस कर रहा हूं। आज कल्याण सिंह जी हमारे साथ होते तो राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस सेक्टर में बन रही अलीगढ़ की नई पहचान को देखकर बहुत खुश हुए होते।

आज देश के हर युवा जो बड़े सपने देख रहा है, जो बड़े लक्ष्य को पाना चाहता है, उसे राजा महेंद्र प्रताप सिंह जी के बारे में अवश्य जानना चाहिए, जरुर पढ़ना चाहिए।

राजा महेंद्र प्रताप सिंह जी के जीवन से हमें अदम्य इच्छाशक्ति अपने सपनों को पूरा करने के लिए कुछ भी कर गुजरने वाली जीवटता आज भी हमें सीखने को मिलती है।

हमारी आजादी के आंदोलन में ऐसे कितने ही महान व्यक्तित्वों ने अपना सब कुछ खपा दिया। लेकिन ये देश का दुर्भाग्य रहा कि आजादी के बाद ऐसे राष्ट्र नायक और राष्ट्र नायिकाओं की तपस्या से देश की अगली पीढ़ियों को परिचित ही नहीं कराया गया।

वही, कार्यक्रम की शुरुआत में सीएम योगी ने कहा कि, ‘आज राधा अष्टमी भी है और ब्रज क्षेत्र के लिए काफी महत्व वाला दिन है। ये हमारा सौभाग्य है कि पीएम आज इस अलीगढ़ की पावन भूमि पर अपना मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्रदान करने के लिए और यहां की बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरा करने के लिए स्वयं हमारे बीच उपस्थित हैं।’

Recent Posts

Advertisement

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

This website uses cookies.