PM मोदी ने इंफाल में 4,800 करोड़ रुपये से अधिक की 22 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

मणिपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंफाल में 4,800 करोड़ रुपये से अधिक की 22 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंफाल में स्वागत किया। मणिपुर में PM मोदी ने यहां पर आयोजित कार्यक्रम में 4,800 करोड़ रुपये से अधिक की 22 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
मणिपुर में PM मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा अब से कुछ दिन बाद 21 जनवरी को मणिपुर को राज्य का दर्जा मिले, 50 साल पूरे हो जाएंगे। देश इस समय अपनी आजादी के 75 वर्ष पर अमृत महोत्सव भी मना रहा है। ये समय अपने आप में बहुत बड़ी प्रेरणा है। मैंने पहले भी कहा है कि देश का पूर्वी हिस्सा भारत के विकास का प्रमुख स्रोत बनेगा। आज हम देख रहे हैं कि किस तरह मणिपुर और नॉर्थईस्ट भारत के भविष्य में नए रंग भर रहा है।
पीएम ने कहा-
आज जिन योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है, उनके साथ ही मैं आज मणिपुर के लोगों का फिर से धन्यवाद भी करूंगा।
आपने मणिपुर में ऐसी स्थिर सरकार बनाई जो पूरे बहुमत से, पूरे दमखम से चल रही है।
ये आपके एक वोट के कारण हुआ।
मणिपुर में PM मोदी बोले- देश आज़ादी के 75 वर्ष पर अमृत महोत्सव भी मना रहा है
मणिपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले अब से कुछ दिन बाद 21 जनवरी को मणिपुर को राज्य का दर्जा मिले, 50 साल पूरे हो जाएंगे। देश इस समय अपनी आज़ादी के 75 वर्ष पर अमृत महोत्सव भी मना रहा है। ये समय अपने आप में बहुत बड़ी प्रेरणा है।