Advertisement
राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने किया प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन, सभी प्रधानमंत्रियों की खास जानकारी मिलेगी यहां

Share
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (गुरुवार) प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया। इस संग्रहालय में सभी प्रधानमंत्रियों की यादें सहेजी गई हैं। पहले इस संग्रहालय का नाम नेहरू संग्रहालय था। हाल ही में केंद्र की मोदी सरकार ने संग्रहालय का नाम बदलने का फैसला किया था। इसके बाद नेहरू संग्रहालय का नाम प्रधानमंत्री संग्रहालय कर दिया गया।

Advertisement

आज जिस संग्रहालय का उद्घाटन किया गया, उसमें अबतक के 14 प्रधानमंत्रियों के बारे में और उनके कार्यों के बारे में बताया गया है। संग्रहालय के अंदर का नजारा काफी शानदार है। इसमें अबतक के सभी प्रधानमंत्रियों द्वारा देशहित और देश के विकास में किये गए कार्यों के बारे में जिक्र किया गया है।

Photo: ANI

271 करोड़ आई है लागत

इस संग्रहालय को बनाने में करीब 271 करोड़ की लागत आई है। इसे केंद्र सरकार की तरफ से 2018 में मंजूरी मिली थी। यह संग्रहालय करीब 10 हजार वर्ग मीटर में बना है। इसमें भारत के संविधान को भी जगह दी गई है।

यहां से जुटाई गई जानकारी

देश के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के बारे में जानकारी दूरदर्शन, फिल्म डिवीजन, संसद टीवी, रक्षा मंत्रालय, मीडिया हाउस, प्रिंट मीडिया, विदेशी समाचार एजेंसी, विदेश मंत्रालय आदि जगहों से प्राप्त की गई है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, स्वतंत्रता के बाद से भारत के प्रत्येक प्रधानमंत्री को यह एक श्रद्धांजलि है, चाहे उनकी विचारधारा या कार्यकाल कुछ भी हो। इस संग्रहालय का उद्देश्य भारत के युवा पीढ़ी को सभी भारतीय प्रधानमंत्रियों के नेतृत्व, दूरदर्शिता और उपलब्धियों के बारे में प्रेरित करना है।

इस संग्रहालय में प्रधानमंत्री नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक सारे प्रधानमंत्रियों के जीवन, कार्यों और देश के प्रति उनके योगदान को दर्शाया गया है। इस संग्रहालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू क्या भूमिका थी, उसके बारे में भी विस्तार से बताया गया है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम म्यूजियम का पहला टिकट भी खरीदा। यहां पर दर्शकों को देखने के लिए बहुत कुछ मिलेगा। यह संग्रहालय आजादी के बाद से जितने भी प्रधानमंत्री हुए हैं, उनको समर्पित है।

Recent Posts

Advertisement

Lok Sabha Election: सारण में रोहिणी आचार्य के खिलाफ चुनावी मैदान में लालू प्रसाद यादव

Saran news: सारण की लोकसभा सीट पहले ही हॉट सीट में शुमार है. इस सीट…

April 27, 2024

यूपी में अब आसान नहीं गोकशी, 10 साल तक जेल और 5 लाख तक जुर्माने का है प्राविधान

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) कांग्रेस के मैनिफेस्टो (Manifesto)…

April 27, 2024

Lok Sabha Election: BJP की एक और लिस्ट जारी, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से उज्जवल निकम को बनाया उम्मीदवार

Lok Sabha Election: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 15वीं लिस्ट जारी कर…

April 27, 2024

कांग्रेस व सपा का फिर से गठबंधन देश को धोखा देने के लिए हुआ है, औरैया में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath) ने कहा कि कांग्रेस (Congress), सपा,…

April 27, 2024

Char Dham Yatra 2024: जीएमवीएन की बंपर कमाई, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार धाम में खास व्यवस्था

Char Dham Yatra 2024: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू होने में अब चंद दिन बचे…

April 27, 2024

काशी और अयोध्या के बाद अब हम मथुरा की ओर बढ़ चले हैं : फिरोजाबाद में बोले CM योगी आदित्यनाथ

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने एक बार फिर कांग्रेस (Congress) और…

April 27, 2024

This website uses cookies.