Advertisement
राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने संविधान के प्रति जगाई जन-चेतना : रामनाथ कोविंद

Share
Advertisement

New Delhi : पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि पीएम मोदी ने संविधान के प्रति जन-चेतना जगाई है। कोविंद ‘नए भारत का सामवेद’ नामक किताब के विमोचन से संबंधित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह एक मौलिक संग्रह है, जिसमें पीएम मोदी के प्रभावशाली भाषणों पर प्रकाश डाला गया है। जो देश के संविधान में निहित मूल-सार और मूल्यों को रेखांकित करता हैं।

Advertisement

कोविंद ने क्या कहा?

लोगों की आकांक्षा के अनुरूप एक संविधान के महात्मा गांधी के दृष्टिकोण का हवाला देते हुए कोविंद ने वर्तमान स्थिति से तुलना की और कहा कि आज संविधान एक उभरते राष्ट्र की आकांक्षाओं को प्रतिध्वनित करता है। और हमें प्रगति की ओर प्रेरित करता है।

पूर्व राष्ट्रपति ने भारत के संविधान की सराहना की

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त करने का जिक्र करते हुए कोविंद ने कहा कि यह संवैधानिक सिद्धांतों के अनुरूप है। पूर्व राष्ट्रपति ने भारत के संविधान की सराहना की, जो न्यायपालिका, कार्यपालिका और प्रत्येक नागरिक का सटीक मार्गदर्शन करता है। कोविंद ने संविधान के बारे में जनता में चेतना जगाने, एकता और उद्देश्य के साथ आगे बढ़ने वाले राष्ट्र के सार को समाहित करने का श्रेय मोदी को दिया। इस अवसर पर संस्कृति और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, आईजीएनसीए के अध्यक्ष रामबहादुर राय, आईजीएनसीए के सदस्य सचिव सच्चिदानंद जोशी भी उपस्थित थे।

एक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम को किया संबोधित

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ‘नए भारत का सामवेद’ नामक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। लोगों की आकांक्षा के अनुरूप एक संविधान के महात्मा गांधी के दृष्टिकोण का हवाला देते हुए कोविंद ने वर्तमान स्थिति से तुलना की और कहा कि आज संविधान एक उभरते राष्ट्र की आकांक्षाओं को प्रतिध्वनित करता है, और हमें प्रगति की ओर प्रेरित करता है।

यह भी पढ़ें – RBI: हॉस्पिटल और शिक्षा संस्थानों के लिए UPI ट्रांजेक्शन की लिमिट बढ़ी

Recent Posts

Advertisement

कलयुगी मां ने दुधमुंही बच्ची को उतारा मौत के घाट… फिर खुद का भी रेता गला!

Balrampur: एक कलयुगी मां ने रिश्तों के बंधन को तार-तार करने का काम किया है।…

May 21, 2024

Char Dham Yatra: चार धाम यात्रियों को बड़ा झटका, रजिस्ट्रेशन पर 31 मई तक लगी रोक

Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा में भारी भीड़ के चलते 31 में तक ऑफलाइन…

May 21, 2024

Basti: कांग्रेस व सपा के अनर्थकारी गठबंधन की मंशा अच्छी नहींः CM योगी

Basti: अबकी बार-400 पार की बात पर सपा के लोगों को चक्कर आने लगता है,…

May 21, 2024

UP: सपा रामभक्तों पर गोलियां चलवाती थी, आज फूल बरस रहे हैं, संत कबीर नगर में गरजे CM योगी

UP: समाजवादी पार्टी राम भक्तों पर गोलियां चलवाती थी। वहीं आज अयोध्या में राम भक्तों…

May 21, 2024

This website uses cookies.