Advertisement
राष्ट्रीय

इंटरपोल महासभा में दाऊद और हाफिज के सवाल पर पाकिस्तानी अफसर की बोलती हुई बंद

Share
Advertisement

दिल्ली में आज 90वीं इंटरपोल महासभा का पीएम मोदी ने शुभारंभ किया और वहां मौजूदा लोगों से संबोधन किया। वहीं इस संबोधन में पाकिस्तान ने भी हिस्सा लिया लेकिन जब उनके अफसर से दाऊद इब्राहिम और लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद को लेकर सवाल पूछा तो अफसर को तो मानो जैसे सांप सा सूंघ गया और इस सवाल के पूछते ही पल्ला झाड़ते हुए अपनी सीट पकड़कर बैठ गए।

Advertisement

दरअसल पाकिस्तान की सबसे बड़ी जांच एजेंसी फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के डायरेक्टर जनरल मोहसिन बट से जब मीडिया कर्मियों ने सवाल करना चाहा तो वह पहले ही बोलने से इनकार करने लगे। हालांकि पत्रकार ने इसके बावजूद भी हिम्मत करते हुए बेबाकी से सावल पूछ ही लिया कि पाकिस्तान कब दाऊद और आतंकी हाफिज सईद को भारत को सौंपेगा। इसपर पाकिस्तान अफसर के मुंह पर ताला लग गया।

 पत्रकार ने कहा, मेरा एक सवाल है। इसी के बाद मोहसिन बट हाथ हिलाकर बोलने से इनकार करने लगे। पत्रकार ने कहा, आप केवल सवाल सुन लें। मर्जी हो तो जवाब दें या ना दें। क्या भारत के साथ रिश्ता आगे बढ़ेगा? हाफिज सईद और दाऊद इब्राहिम भारत में मोस्ट वॉन्टेड हैं क्या आप भारत को सौंपेंगे? इसपर मोहसिन अपने मुंह पर उंगली रखते नजर आए और फिर सवाल को नजरअंदाज करते हुए बैठ गए।

बता दें कि इंटरपोल की 90वीं महासभा इस बार भारत में हो रही है। इसका आयोजन 25 साल बाद राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में किया गया है। इसमें 195 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ ही इस महासभा की शुरुआत हुई थी। वहीं समापन भाषण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देंगे।

क्या है इंटरपोल?

दुनियाभर में अपराध पर लगाम कसने के लिए 1923 में इस संगठन का गठन किया गया था। यह एक अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन है। इसकी स्थापना ऑस्ट्रिया के विएना में हुई थी। 195 देश इसके सदस्य हैं। हर देश की सरकार प्रशिक्षित पुलिस अधिकारियों को इसमें भेजती है। पिछली बार 1997 में भारत में इंटरपोल की महसाभा हुई थी। भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर फिर से इसका आयोजन दिल्ली में हो रहा है।

Recent Posts

Advertisement

तीसरी बार मोदी सरकार बनने के छह महीने के भीतर POK हमारा होगा- सीएम योगी

CM Yogi in Palghar: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार…

May 18, 2024

हमारे लिए देश सर्वोपरि, हम राष्ट्र के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर देंगे: सीएम योगी

CM Yogi in Maharashtra: कांग्रेस और इंडी गठबंधन के पास देश के विकास को लेकर…

May 18, 2024

UP: सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों के लिए उपलब्ध रहेंगी जरूरी सुविधाएं

Fifth Phase Voting: उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की तैयारियां पूरी हो चुकी…

May 18, 2024

2019 में लालगंज सीट पर भाजपा को हुआ था नुकसान, इस बार यहां भी कमल खिलाने योगी करेंगे प्रचार

Lucknow: चुनावी पिच पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को छह रैली करेंगे।…

May 18, 2024

हरियाणा की युवती ने मुजफ्फरनगर के एक युवक पर लगाया लव जिहाद का आरोप

Love Jihad: उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में लव जिहाद का एक मामला सामने आया…

May 18, 2024

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परिवार संग किया रामलला का दर्शन-पूजन

Ayodhya: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगातार देश के विभिन्न प्रदेशों के लोग…

May 18, 2024

This website uses cookies.