Advertisement

Odisha : झारसुगुड़ा-संबलपुर बीजू एक्सप्रेसवे पर ट्रक और बस में जोरदार टक्कर, हादसे में 6 की मौत, 20 घायल

झारसुगुड़ा-संबलपुर बीजू एक्सप्रेसवे
Share
Advertisement

ओडिशा के झारसुगुड़ा-संबलपुर बीजू एक्सप्रेसवे (Jharsuguda-Sambalpur Biju Expressway) पर शुक्रवार को कोयले से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक की एक बस की टक्कर में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना झारसुगुड़ा बाईपास रोड पर पावर हाउस चक के पास हुई। बस जेएसडब्ल्यू प्लांट से कर्मचारियों को झारसुगुड़ा शहर ले जा रही थी।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक मृतक लोग प्लांट में अपना काम पूरा करके लौट रहे थे तभी ये भीषण हादसा हुआ। घायलों को संबलपुर के बुर्ला में वीर सुरेंद्र साई आयुर्विज्ञान और अनुसंधान संस्थान (VIMSAR) में स्थानांतरित कर दिया गया है।

झारसुगुडा के पुलिस उपाधीक्षक एन महापात्रा ने एएनआई को बताया, झारसुगुड़ा में एक कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रही एक बस के बस से टकरा जाने से 6 की मौत, 20 से अधिक घायल हो गए। ज्यादातर कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हैं।

10 लोगों को बुर्ला, संबलपुर के एक अस्पताल में रेफर किया गया है, जबकि 14 का यहां इलाज चल रहा है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है झारसुगुड़ा के डीएम और अधिकारी अस्पताल पहुंच गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के झारसुगुडा में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में कहा गया, “ओडिशा के झारसुगुड़ा में दुर्घटना दुखद है। मेरी संवेदनाएं हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के साथ हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।”

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी मृतकों के शोक संतप्त लोगों के प्रति अपनी संवेदना साझा की।

सीएम ने ओड़िया में ट्वीट किया, “झारसुगुड़ा सरबहल के पास भीषण सड़क दुर्घटना में जानमाल के नुकसान के बारे में जानकर दुखी हूं। मृतकों की आत्मा को शांति मिले। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। इसके अलावा, मैं घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *