Advertisement

National Girl Child Day : आज मनाया जा रहा है बालिका दिवस, नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है मकसद

National Girl Child Day
Share
Advertisement

देश भर में बालिका दिवस (National Girl Child Day) की बधाई दी जा रही हैं। हमारा देश एक विकासशील देश है जो विकसित देश बनने के रास्ते पर चल रहा है। हर साल बालिका दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के प्रोग्राम आयोजन किए जाते है। जिसमें सेव द गर्ल चाइल्ड, चाइल्ड सेक्स रेशियो, और बालिकाओ के लिए स्वास्थ्य और सुरक्षित वातावरण बनाने सहित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना शामिल है।

Advertisement

क्यों मनाया जाता है बालिका दिवस

बालिका दिवस की शुरुआत 2008 में महिला एंव बाल विकास मंत्रालय द्वारा की गई थी। जिसे हर साल 24 जनवरी को राज्यों में अलग- अलग तरीके से मनाया जाता है। राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर जागरुकता की पहल करती है। हर साल बालिका दिवस पर  अलग- अलग थीम रखी जाती है। 

इसलिए भी खास है 24 जनवरी का दिन

National Girl Child Day इस दिन को मनाने की वजह यह भी है कि 1966 में आज ही के दिन इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थी। यह दिन महिला सशक्तिकरण और भारतीय इतिहास के लिहाज से बहुत ज्यादा खास है। जिसके बाद इस दिन को बालिका दिवस के रुप में मनाया जाने लगा।

क्या है इसको मनाने का मकसद

यह दिवस मनाने का मकसद लोगों को जागरुक करना है। जिसके द्वारा बच्चियों के प्रति लोगों में जागरुकता पैदा की जा सके। जिससे वह बच्चियों की शिक्षा , स्वास्थ्य, और उनके अधिकारों को समझे। एक दौर ऐसा भी था जब महिलाओं को समान अधिकार नही दिया जाता था। उनके साथ अन्यान किया जाता था। बाल विवाह जैसी कुप्रथाएं बनाई गई थी। लेकिन आज के समय में महिलाएं किसी से भी कम नही है। हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपना दम दिखाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें