Advertisement
राष्ट्रीय

NAM Summit Uganda : शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे जयशंकर, कंपाला में होगा आयोजन

Share
Advertisement

NAM Summit Uganda : विदेश मंत्री एस. जयशंकर 19-20 जनवरी को युगांडा के कंपाला में होने वाले ‘गुटनिरपेक्ष आंदोलन’ के 19वें शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। शिखर सम्मेलन से पहले मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Advertisement

विदेश मंत्रालय ने क्या जानकारी दी?

विदेश राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह ‘युगांडा एनएएम शिखर सम्मेलन’ (NAM Summit Uganda) से पहले विदेश मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन 21-22 जनवरी को कंपाला में आयोजित होने वाले जी-77 तीसरे दक्षिण शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। सनद रहे कि युगांडा ने 2024-27 की अवधि के लिए एनएएम की अध्यक्षता संभाली है।

विदेश राज्यमंत्री ने क्या कहा?

विदेश राज्यमंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों से कहा है कि पाकिस्तान, भारत के विरुद्ध झूठे और दुर्भावनापूर्ण प्रचार के लिए इस मंच का खुलेआम दुरुपयोग कर रहा है। विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि हमारा ध्यान एनएएम को सामूहिक रूप से मजबूत करने के लिए एक साथ आने पर है, लेकिन हमने पाकिस्तान द्वारा इस प्रतिष्ठित मंच के दुर्भाग्यपूर्ण, गलत एवं जबरदस्त दुरुपयोग को देखा है। क्योंकि, वह मेरे देश के विरुद्ध गलत और दुर्भावनापूर्ण प्रचार करता है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि भारत के आंतरिक मामले में किसी भी तरह का हस्तक्षेप पूरी तरह अस्वीकार्य है और हम उसे पूरी तरह खारिज करते हैं।

यह स्पष्ट रूप से अफ्रीका का समय है

जी-77 और ‘एनएएम’ दोनों की अध्यक्षता कर रहे युगांडा का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा भारत की अध्यक्षता के दौरान जी-20 में अफ्रीकी यूनियन के शामिल होने के ठीक बाद एक अफ्रीकी देश द्वारा दो महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय संगठनों की अगुआई करना महाद्वीप की सामूहिक ताकत को प्रतिबंबित करता है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट रूप से अफ्रीका का समय है।

यह भी पढ़ें – Ram Mandir Inauguration: भगवान राम में ऐसी आस्था, 1 करोड़ बार राम नाम लिखने का संकल्प

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Recent Posts

Advertisement

UP Crime: पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट फिर कर ली खुदकुशी

Etawha News: उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में थाना बसरेहर क्षेत्र के अंतर्गत लोकनाथपुर गांव में…

May 11, 2024

लोडर की टक्कर से शीशा तोड़ते हुए वाहन के अंदर जा गिरा बाइक सवार पुलिसकर्मी, मौत

Road accident Kanpur: कानपुर में सड़क हादसे में एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई.…

May 11, 2024

क्या है शक्तिशाली सौर तूफान, हो सकते हैं ये नुकसान

Solar Strom: कल यानि शुक्रवार को शक्तिशाली सौर तूफान धरती से टकराया था। बताया गया…

May 11, 2024

झांसी में कार से टकराई डीसीएम, दोनों में लगी आग, दूल्हा सहित चार लोग जिंदा जले

Road Accident in Jhansi: उत्तरप्रदेश के झांसी में भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें कार…

May 11, 2024

सीतापुर में बेटे ने मां, पत्नी और बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी मारी गोली

Six Died Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में छह लोगों की मौत का मामला समाने…

May 11, 2024

Bhadohi: BJP सांसद रमेश चंद बिंद के सपा ज्वाइन करने के संकेत, व्हाट्सएप पर लगाई साइकिल की प्रोफाइल

Bhadohi: पूर्वांचल के भदोही लोकसभा सीट से भाजपा के वर्तमान सांसद डॉ. रमेशचंद बिंद के…

May 10, 2024

This website uses cookies.