Advertisement
राष्ट्रीय

बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक शुरू, 2024 के चुनाव को लेकर बनाई जाएगी रणनीति

Share
Advertisement

opposition meeting: बेंगलुरु में विपक्षी दलों की दो दिवसीय बैठक का आज दूसरा दिन है। विपक्षी दलों की बैठक शुरू हो चुकी है। इसमें 26 विपक्षी पार्टियां शामिल हुई हैं। सोमवार को विपक्ष की बैठक में अनौपचारिक बातचीत हुई थी। इसके अलावा डिनर भी रखा गया था। हालांकि आज अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। आपको बता दें कि यह विपक्षी दलों की दूसरी बैठक है। इससे पहले बीते 23 जून को पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मेज़बानी में विपक्षी दलों की बैठक में आगामी आम चुनावों की रणनीति तय करने की कोशिश हुई थी।

Advertisement

बैठक में ये दल शामिल

कांग्रेस, TMC, CPI, CPM, NCP, JDU, DMK, AAP, झारखंड मुक्ति मोर्चा, शिवसेना (UTB)

RJD, सपा, J&K NC, PDP, CPI (ML), RLD, IUML, केरला कांग्रेस, केरला कांग्रेस(एम), MDMK

VCK, RSP, KMDK, AIFB, अपना दल (कमेरावादी), मनीथानेया मक्कल काची (MMK)

दिल्ली में एनडीए की बैठक

राजधानी दिल्ली में आज (18 जुलाई) को एनडीए यानी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन की बैठक होनी है। बता दें कि इस बैठक को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है। एनडीए की बैठक में 38 राजनीतिक दल शामिल होंगे। एनडीए (NDA) के गठन को 25 साल पूरे होने पर सिल्बर जुबली का आयोजन किया का जा रहा है।

बीजेपी अध्यक्ष ने किया ट्वीट

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा है कि NDA की व्यापकता विगत 9वर्षों में बढ़ी है, आज हम कुल 38 सहयोगी दल साथ हैं। हमारा उद्देश्य सत्ता नहीं अपितु जनसेवा के साथ सशक्त भारत निर्माण व जन-जन का समावेशी विकास सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकासवाद की राजनीति ने देश के सामाजिक व सांस्कृतिक परिदृश्य में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। प्रत्येक नागरिक के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन साकार हुआ है।

Recent Posts

Advertisement

‘लालू यादव ने परिवार को बढ़ाया…हमने बिहार को…’, CM नीतीश कुमार का RJD पर निशाना

CM Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग हो चुकी है। कल चौथे…

May 12, 2024

राम और राष्ट्र एक दूसरे के पर्याय, जो राम का विरोधी वो राष्ट्र विरोधी, अमेठी में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में विरासत टैक्स…

May 12, 2024

PM मोदी ने देश के विकास और विरासत दोनों को आगे बढ़ाने का काम किया, गोंडा में बोले अमित शाह

Amit Shah: उत्तर प्रदेश के गोंडा में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री…

May 12, 2024

Bahraich: देश में वही शासन करेगा, जो प्रभु राम को मानता है, बहराइच में गरजे सीएम योगी

Bahraich: देश में राम मंदिर निर्माण पर रामद्रोहियों को ही आपत्ति हो सकती है क्योंकि…

May 12, 2024

फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन

Gorakhpur: फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु…

May 12, 2024

‘वो अपने बारे में इतना बोलती हैं…कुछ कहने को नहीं बचा’, विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर कसा तंज

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के मतदान हो चुके हैं, चौथे…

May 12, 2024

This website uses cookies.