Advertisement
राष्ट्रीय

Kabul Gurdwara attack: काबुल गुरुद्वारे में हमले के बाद, भारत सरकार ने जारी किया 100 सिख-हिंदुओं को ई-वीजा

Share
Advertisement

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में सिख हिंदुओं के खिलाफ हो रहे हमलों को देखते हुए भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। गृह मंत्रालय ने अफगानिस्तान में रह रहे 100 से ज्यादा सिख हिंदुओं को ई-वीजा प्रदान किया है। जानकारी के मुताबिक, इन्हें प्राथमिकता के आधार पर वीजा दिया गया है, जिससे ये अपने वतन वापस लौट सकें। इस ई-वीजा को ऑनलाइन हासिल किया जा सकता है। भारत सरकार की ओर से यह कदम काबुल हमले के बाद उठाया गया है।  

Advertisement

दरअसल, शनिवार को काबुल में हथियारबंद बंदूकधारियों ने एक गुरुद्वारे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस हमले में एक सिख सहित दो लोगों की मौत हो गई थी, वहीं सात लोग घायल हो गए थे। वहीं अफगान सुरक्षाकर्मियों ने विस्फोटक के भरे ट्रक को गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोक कर बड़ी घटना को नाकाम कर दिया। 

देर रात बैठक में लिया गया फैसला
सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने देर रात बैठक के बाद यह निर्णय लिया और ई-वीजा जारी किए। दरअसल, काबुल में हुए हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट खुरासन प्रांत ने ली। आतंकी संगठन की ओर से दावा किया गया कि हमले में सबमशीन गन और हथगोले के अलावा, चार आईईडी और एक कार बम का भी इस्तेमाल किया गया था।

पैगंबर के अपमान का लिया बदला
आतंकी संगठन की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि यह हमला भारतीय राजनेता द्वारा पैगंबर मोहम्मद के अपमान का बदला लेने के लिए किया गया था। दावा किया गया कि हमले में 50 से ज्यादा हिंदू-सिख व तालिबान सदस्य मारे गए। हालांकि, आधिकारिक बयान में दो लोगों की मौत की बात सामने आई। 

घटनाक्रम पर भारत की नजर 
काबुल में हुए हमले के बाद भारत इस घटनाक्रम पर करीब से नजर बनाए हुए है। विदेश मंत्री एस जयशंकर का हमले के बाद बयान सामने आया है। उन्होंने कहा सभी को इस कायरतापूर्ण हमले की निंदा करनी चाहिए। उन्होंने कहा, हम घटनाक्रम पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। 

Recent Posts

Advertisement

आम आदमी पार्टी की तरफ से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे दुर्गेश पाठक: संदीप पाठक

AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…

May 1, 2024

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

This website uses cookies.