Advertisement

जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ा, 2024 तक रहेंगे BJP अध्यक्ष

जेपी नड्डा कार्यकाल
Share
Advertisement

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल अगले साल तक बढ़ा दिया गया है। जेपी नड्डा के लिए राष्ट्रीय कार्यकारणी ने आज प्रस्ताव किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस प्रस्ताव को रखा और सभी भाजपा के सदस्यों ने इसे स्वीकार किया है। जेपी नड्डा को जून 2024 तक के लिए भाजपा के अध्यक्ष के रूप में इनका कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है।

Advertisement

भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को जून 2024 तक बढ़ाने का फैसला किया है।

अमित शाह ने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाया गया है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *