Jawaharlal Nehru Death Anniversary: जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर खरगे-सोनिया ने शांति वन' पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
Jawaharlal Nehru Death Anniversary: भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी 60वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली में उनके स्मारक ‘शांति वन’ पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस ने इसका वीडियो शेयर करते हुए एक्स हैंडल पर लिखा, “देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘शांति वन’ पहुंचकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने कुशल नेतृत्व व सशक्त निर्णय से आधुनिक भारत की नींव रखने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को शत्त-शत्त नमन”.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जवाहर लाल नेहरू की 60वीं पुण्यतिथि पर अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए श्रद्धांजलि दी. राहुल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आधुनिक भारत के शिल्पकार, देश के प्रथम प्रधानमंत्री, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। एक दूरदर्शी व्यक्ति के रूप में उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन – स्वतंत्रता आंदोलन, लोकतंत्र स्थापन, धर्मनिरपेक्षता और संविधान की नींव रखते हुए भारत निर्माण के लिए समर्पित किया। उनके मूल्य सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।”
ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: यूपी में BJP की ताबड़तोड़ रैलियां आज, शाह-योगी भरेंगे चुनावी हुंकार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
Parliament: आज ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। इसी पर केंद्रीय…
Hardoi News: यूपी के हरदोई में लूट की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसे…
Kenya Protests: केन्या में नए बिल के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के लिए युवा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)…
speaker: आज लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने आपातकाल का जिक्र किया। इसी पर पीएम…
UP: उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह आज महोबा पहुंचे. जहां उन्होंने…
Viral Video of Sitamarahi : आज कल अधिकांश लोगों में सोशल मीडिया पर अपलोड करने…
This website uses cookies.