Advertisement
राष्ट्रीय

ISRO ने पूरी दुनिया को दी गुड न्यूज, चांद पर है ऑक्सीजन, पढ़ें पूरी डिटेल्स

Share
Advertisement

चंद्रयान-3 के चांद के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग के बाद ISRO ने पूरी दुनिया को एक और बड़ी गुड न्यूज दी है। इसरो ने बताया ने बताया है कि चंद्रयान के रोवर प्रज्ञान ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सल्फर, अल्मुनियम, कैल्सियम, आयरन, क्रोमियम, टाइटैनियम, मैगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन का पता लगाया है। चांद की सतह पर हाइड्रोजन की खोज जारी है। इसरो की यह जानकारी पूरी दुनिया के लिए बड़ी खुशखबरी है। चांद के साउथ पोल पर आजतक कोई देश नहीं पहुंच पाया है। मिशन चंद्रयान-3 के तहत भारत चांद के साउथ पोल के रहस्यों को दुनिया के सामने उजागर कर रहा है। 23 अगस्त को भारत ने चांद के साउथ पोल पर इतिहास रचा था। लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से लैस चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सफल लैंडिंग हुई थी।
ISRO ने मंगलवार को कहा कि चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान पर लगे एक उपकरण ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सतह में गंधक होने की स्पष्ट रूप से पुष्टि की है। इसरो ने यह भी कहा कि उपकरण ने उम्मीद के मुताबिक अल्मुनियम, कैल्शियम, लौह, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैंगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन का भी पता लगाया है। इसरो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘वैज्ञानिक प्रयोग जारी हैं…रोवर पर लगे लेजर संचालित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप उपकरण ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सतह में गंधक होने की स्पष्ट रूप से पुष्टि की है।’ बेंगलुरु में स्थित इसरो के मुख्यालय ने कहा, ‘उम्मीद के मुताबिक एल्युमीनियम, कैल्शियम, लौह, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैंगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन का भी पता चला है। हाइड्रोजन की तलाश जारी है’ एलआईबीएस उपकरण को इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम्स इसरो, बेंगलुरु की प्रयोगशाला में विकसित किया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:


इससे पहले इसरो ने सोमवार को चौंकाने वाली जानकारी दी थी। इसरो ने बताया था कि चंद्रयान-3 मिशन के तहत भेजा गया ‘रोवर’ प्रज्ञान चंद्रमा की सतह पर अपनी जगह के ठीक आगे चार मीटर व्यास के एक गड्ढे के करीब पहुंच गया, जिसके बाद उसे पीछे जाने का निर्देश दिया गया। इसरो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि यह अब सुरक्षित रूप से एक नए मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि ’27 अगस्त को रोवर चार मीटर व्यास के एक गड्ढे के नजदीक पहुंच गया, जो इसकी अवस्थिति से तीन मीटर आगे था। इसने कहा, ‘रोवर को पीछे जाने का निर्देश दिया गया।’ अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, यह अब एक नए मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।

Recent Posts

Advertisement

Lucknow: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस पर वार, बोले- भारी अंतर से चुनाव हारेंगे राहुल गांधी

Lucknow: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी…

May 17, 2024

Chardham Yatra को लेकर बड़ा अपडेट, गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर परिसर में वीडियोग्राफी एवं रील्स बनाने पर लगा प्रतिबंध

Chardham Yatra: उत्तराखंड के चारधाम यात्रा में इन दिनों भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे…

May 17, 2024

Lok Sabha Election 2024 : INDI गठबंधन की विशाल जनसभा आज, बेटे राहुल के समर्थन में सोनिया गांधी करेंगी वोट की अपील

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के चार चरणों की मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है.…

May 17, 2024

Lok Sabha Election 2024: आज यूपी के इन जिलों में दहाड़ेंगे PM मोदी, ओडिशा-झारखंड में अमित शाह भरेंगे चुनावी हुंकार

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 17 मई को यूपी और महाराष्ट्र में…

May 17, 2024

बोर्ड में टॉप करने वाली छात्रा की बीमारी से मौत, परिवार के लोगों ने किया ऐसा काम, हर कोई कर रहा सलाम

Gujarat News: गुजरात के मोरबी की रहने वाली एक किशोरी को एक महीने पहले ब्रेन…

May 16, 2024

मीसा बोलीं… ‘अमित शाह के बिहार आने से इंडी गठबंधन को फायदा’, तेजस्वी के बयान पर सम्राट का जवाब…

Politics in Bihar: बिहार में राजनीतिक बयानबाजी जोरों पर है. पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर…

May 16, 2024

This website uses cookies.