Advertisement
राष्ट्रीय

Indian Navy ने ब्रह्मोस मिसाइल का किया सफल परीक्षण, जानिए मिसाइल की विशेषताएं

Share
Advertisement

सैन्य बल को मजबूत करने के लिए भारत ने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए रविवार शाम आत्मनिर्भर निर्भर भारत कार्यक्रम के तहत भारतीय नौसेना ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया। मिसाइल का परीक्षण अरब सागर में किया गया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि ब्रह्मोस का डि़जायन डीआरडीओ (Defence Research and Development Organisation) ने तैयार किया है। इसकी जानकारी भारतीय नौसेना की ओर से दी गई है।

Advertisement

नौसेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ‘भारतीय नौसेना ने डीआरडीओ की डिजायन की गई स्वदेशी साधक और वर्धक ब्रह्मोस मिसाइल ने अरब सागर में सटीक हमला किया है। ये आत्मनिर्भरता के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।” बयान में आगे कहा गया है कि मिसाइल का परीक्षण कोलकाता क्लास गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर वारशिप से किया गया। मिसाइल में स्वदेशी सामग्री बढ़ाने पर ब्रह्मोस एयरोस्पेस लगातार काम कर रहा है।’

क्या है ब्रह्मोस

ब्रह्मोस मिसाइल का नाम सुनते ही दुश्मन की नींद उड़ जाती है। यह एक सुपरसोनिक क्रुज मिसाइल है। इसे पनडुब्बी से, पानी के जहाज से, विमान से और जमीन से भी छोड़ा जा सकता है। रूस के एनपीओ मशीनोस्ट्रोयेनिया और भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने संयुक्त रूप से विकसीत किया था। यह रूस की पी-800 ओंकिस क्रूज मिसाइल की टैकनोलजी पर आधारित है।

ब्रह्मोस की विशेषताएं

1.यह हवा में ही मार्ग बदल सकती है और चलते फिरते लक्ष्य को भी भेद सकती है।
2.इसको वर्टिकल या सीधे कैसे भी प्रक्षेपक से दागा जा सकता है।
3.यह मिसाइल तकनीक थलसेना, जलसेना और वायुसेना तीनों के काम आ सकती है।
4.यह 10 मीटर की ऊँचाई पर उड़ान भर सकती है और रडार की पकड में नहीं आती।
5.रडार ही नहीं किसी भी अन्य मिसाइल पहचान प्रणाली को धोखा देने में सक्षम है। इसको मार गिराना लगभग असम्भव है।
6.ब्रह्मोस अमरीका की टॉम हॉक से लगभग दुगनी अधिक तेजी से वार कर सकती है, इसकी प्रहार क्षमता भी टॉम हॉक से अधिक है।
7.आम मिसाइलों के विपरित यह मिसाइल हवा को खींच कर रेमजेट तकनीक से ऊर्जा प्राप्त करती है।
8.यह मिसाइल 1200 यूनिट ऊर्जा पैदा कर अपने लक्ष्य को तहस नहस कर सकती है।

ये भी पढ़ें: मुकेश अंबानी का ड्राइवर कितना कमाता है? जानकर चौंक जाएंगे!

Recent Posts

Advertisement

Sant Kabir Nagar: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, दो बाइक को किया आग के हवाले

Sant Kabir Nagar: संत कबीर नगर जिले में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में…

May 6, 2024

आज भारत की तरफ कोई आंख नहीं उठा सकता, ये है मोदी की गारंटी, उन्नाव में गरजे CM योगी

Unnao: कांग्रेस और सपा का इतिहास प्रभु राम का विरोध करने वाला रहा है। कांग्रेस…

May 6, 2024

कांग्रेसियों की मति मारी गई है, जो भगवान का विरोध कर रहे हैं, हरदोई में बोले CM योगी

Hardoi: सृष्टि के प्रारंभ से ही दो प्रकार के मानव रहते आए हैं। एक वे…

May 6, 2024

Bharatpur: NEET परीक्षा में फर्जीवाड़ा, 10 लाख में हुआ था सौदा, दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’

Bharatpur: राजस्थान के भरतपुर में नीट का एग्जाम के दौरान डमी कैंडिडेट को पकड़ा गया…

May 6, 2024

कांग्रेस के मंत्री के निजी सचिव के नौकर के पास से नोटों का पहाड़ निकला- पीएम मोदी

PM in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी राजमुंदरी में पीएम मोदी ने एक…

May 6, 2024

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का प्रियंका पर तंज, बोले… भाजपा की लिखी हुई स्क्रिप्ट पढ़कर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहीं

Priyanka khera issue: छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रदेश अध्य़क्ष दीपक बैज ने राधिका खेड़ा पर तंज…

May 6, 2024

This website uses cookies.