Advertisement
राष्ट्रीय

Independence Day: 75वें वर्षगांठ के मौके पर भारत फहराएगा टाइम्स स्क्वायर पर सबसे बड़ा तिरंगा

Share
Advertisement

नई दिल्ली। भारत अपनी स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारी कर रहा है। आजादी के इस पर्व को शान से मनाने की तैयारी की जा रही है। इस साल आजादी का जश्न अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर भी दिखेगा। बता दें कि वहां मौजूद प्रवासी भारतीयों ने इस साल अबतक का सबसे बड़ा तिरंगा फहराने का प्रोग्राम रखा है।

Advertisement

इसके साथ ही वहां और भी कई प्रोग्राम रखे गए हैं। भारत के स्वतंत्रता दिवस का अहसास टाइम्स स्क्वायर पर पूरे 24 घंटे महसूस किया जाएगा।

कार्यक्रम की है खास तैयारी

आजादी के इस मौके पर फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन यानि की (FIA) न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी , और कनेक्टिकट 15 अगस्त को टाइम्स स्क्वायर पर झंडा फहराएंगे। इसके साथ शुरू होने वाले दिन भर के समारोहों की होस्टिंग करेंगे।

टाइम्स स्क्वायर पर पहला भारत दिवस बिलबोर्ड 24 घंटे के लिए प्रदर्शित किया जाएगा। एम्पायर स्टेट बिल्डिंग को भारतीय झंडे के रंगों में रौशन कर दिया जाएगा।

साथ ही कार्यक्रम का अंत हडसन नदी पर एक शानदार क्रूज के कार्यक्रम के साथ किया जाएगा।

क्रूज में मुख्य अतिथि, वरीय अधिकारी और भारतीय अमेरिकी समुदाय के कई सदस्य शामिल होंगे।

इस मौके पर 6 फिट लंबा और 10 फिट चौड़ा भारतीय तिरंगा फहराया जाएगा। वहीं, इस पोल की ऊंचाई 25 फिट होगी।

पिछले साल भी देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर FIA ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को टाइम्स स्क्वायर पर फहराया था। यह पहला मौका था जब टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा फहराया गया था। FIA के अध्यक्ष अंकुर वैद्य ने इसबारे में कहा कि हमारे संगठन ने तय किया है कि हम हर साल टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा फहराएंगे, क्योंकि स्वतंत्रता दिवस के आयोजन का एक अलग और विशेष महत्व है।

बता दें कि आजादी के इस 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर टाइम्स स्कवायर पर शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

 इस मौके पर न्यूयार्क में भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल तिरंगा फहराएंगे। वहीं स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर भारतीय मूल के अमेरिकी शतरंज खिलाड़ी जिन्होंने इतिहास रचते हुए सबसे कम उम्र में ग्रैंडमास्टर का खिताब जीता है और 17 वर्षीय समीर बनर्जी को भी सम्मानित किया जाएगा। समीर बनर्जी ने पिछले महीने ही विंबलडन बॉयज का एकल फाइनल जीतकर इतिहास रच दिया था। इसके साथ ही कलाकार जोनिता गांधी और मिकी सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

Recent Posts

Advertisement

आम आदमी पार्टी की तरफ से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे दुर्गेश पाठक: संदीप पाठक

AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…

May 1, 2024

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

This website uses cookies.