Advertisement
राष्ट्रीय

Tokyo Olympics: महिला हॉकी में पदक से चूका भारत, पीएम मोदी ने बढ़ाया टीम का हौसला, कही ये बात

Share
Advertisement

नई दिल्ली। टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी इस बार इतिहास रच दिया है।

Advertisement

वहीं, टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में महिला हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेले गए मैच में भारत को हार का मुंह देखना पड़ा है। ब्रिटेन के साथ खेले गए मैच में भारतीय टीम ने 4-3 से मैच को गंवा दिया। हालांकि भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार इस मंजिल तक पहुंच कर इतिहास रच दिया है।

पीएम मोदी ने भारत की बेटियों पर गर्व जताया

भारतीय महिला हॉकी टीम की इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने गर्व जताया है। उन्होंने कहा है कि टोक्यो में मिली सफलता कई और बेटियों को हॉकी खेलने के लिए प्रेरित करेगी। पीएम मोदी ने गुरुवार को पुरुष हॉकी टीम की जीत पर भी बधाई दी थी। साथ ही उन्होंने टीम के कप्तान से बात कर उन्हें और उनकी टीम को शाबाशी दी थी।

वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए पीएम मोदी ने कहा कि, ‘इस टीम पर गर्व है. टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में हमारी महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन को हम हमेशा याद रखेंगे. हम महिला हॉकी में बेहद करीब से पदक चूक गए, लेकिन यह टीम नए भारत की भावना को दिखाती है. टोक्यो ओलंपिक्स में उनकी सफलता और बेटियों को हॉकी उठाने के लिए प्रेरित करेगी.’

बता दें कि शुक्रवार को खेले गए महिला हॉकी मैच में ब्रिटेन ने भारत को 4-3 से हराया। रियो ओलंपिक्स 2016 में गोल्ड मेडल अपने नाम करने वाली ब्रिटिश टीम ने दूसरे क्वार्टर में दो गोल की लीड अपने नाम कर ली थी। भारत की तरफ से गुरजीत कौर ने दो और वंदना कटारिया ने एक गोल किया। जबकि, ब्रिटेन की तरफ से बालसन, पीयर्न, सारा रॉबर्टसन और रायर ने एक-एक गोल किया।

हालांकि पीएम मोदी लगातार खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते रहते है।

इससे पहले पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय ओलंपिक के खिलाड़ियों को लाल किले पर विशेष अतिथि के तौर पर  आमंत्रित किया है।

Recent Posts

Advertisement

Delhi: वसंत विहार में इमारत के गड्ढे में गिरे तीनों मजदूरों के शव बरामद, भारी बारिश के कारण हुआ था हादसा

Delhi: दिल्ली के वसंत विहार इलाके शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. दरअसल एक निर्माणाधीन…

June 29, 2024

Telangana: नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मपुरी श्रीनिवास, 76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Telangana: आंध्र प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री धर्मपुरी श्रीनिवास का…

June 29, 2024

World Cup: कोहली के बल्ले से फाइनल में उम्मीद, रोहित शर्मा का भरोसा बरकरार

World Cup: रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले विश्व टी20 कप 2024 के…

June 29, 2024

Earthquake: भूकंप के झटकों से हिली अंडमान की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता

Earthquake: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अंडमान सागर में शुक्रवार देर रात भूकंप आया.…

June 29, 2024

Delhi Airport Roof Collapse: पीड़ित परिवार की सहायता करेगी केंद्र सरकार, घायलों की भी दी जाएगी अनुग्रह राशि

Delhi Airport Roof Collapse: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI Airport) पर शुक्रवार…

June 29, 2024

Weather Update: दिल्ली में इस वीकेंड मौसम रहेगा सुहावना, UP-बिहार में होगी झमाझम बारिश

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते दिन बुधवार को हुई तेज बारिश से लोगों…

June 29, 2024

This website uses cookies.