Independence Day 2023: पीएम मोदी ने 10 करोड़ महिलाओं के लिए कृषि-ड्रोन की घोषणा

Independence Day 2023: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को घोषणा की कि सरकार जल्द ही हजारों महिला-नेतृत्व वाले स्वयं सहायता समूहों को कृषि-ड्रोन प्रदान करने के लिए एक योजना शुरू करेगी और उन्हें मानव रहित हवाई वाहनों को उड़ाने के साथ-साथ मरम्मत करने के लिए प्रशिक्षित करेगी। शुरुआत में यह योजना 15,000 महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) के बीच शुरू की जाएगी। देश में लगभग 10 करोड़ महिलाएँ SHG से जुड़ी हैं।
77वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से संबोधित करते हुए, मोदी ने कहा कि भारत महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, और विमानन सहित विभिन्न क्षेत्रों में हासिल की गई उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, एक चीज जो देश को आगे ले जाएगी वह महिला नेतृत्व वाला विकास है। उन्होंने कहा, ”आज, हम गर्व से कह सकते हैं कि नागरिक उड्डयन में भारत के पास सबसे अधिक पायलट हैं।” उन्होंने कहा कि महिला वैज्ञानिक चंद्रयान मिशन का नेतृत्व कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि जी20 देश भी भारत में महिला नेतृत्व वाले विकास के महत्व को पहचान रहे हैं।ग्रामीण भारत में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि उनका सपना है कि दो करोड़ महिलाएं “लखपति” बनें और सरकार इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए उपायों पर विचार कर रही है।